कोरोना का परिक्षण महत्वपूर्ण क्यूँ ?

मेरठ

 06-04-2020 03:40 PM
विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

किसी भी रोग के प्रसार को रोकने में उसके परिक्षण की सबसे अहम् भूमिका होती है। बिना परिक्षण के किसी भी रोग का इलाज संभव नहीं है। वर्तमान समय में पूरी दुनिया एक बिमारी को लेकर ग्रसित है और यह है कोरोना (Corona)। परिक्षण एक ऐसा साधन है जिसके सहारे ही बीमार लोगों का सही आंकड़ा मिल सकता है और सही आंकड़ा जबतक नहीं मिल जाता तब तक किसी भी बिमारी का इलाज करना संभव नहीं है। दुनिया भर की स्वास्थ संस्थाएं इस बिंदु पर जोर दे रही हैं कि परिक्षण के आधार पर ही कोरोना (corona) पर विजय पायी जा सकती है। इस लेख में हम भारत में परिक्षण के बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे और यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि कैसे परिक्षण किसी भी बीमारी के इलाज़ में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।

किसी भी प्रकार के नए वायरस (virus) के आगमन पर मुख्य रूप से दो प्रकार के परिक्षण किये जाते हैं -

पहला पीसीआर (PCR) या पोलीमरेज चेन रिएक्शन (Polymerase chain reaction)। यह एक डीएनए (DNA) प्रवर्धन तकनीक है, इसमें डीएनए (DNA) की छोटी-छोटी मात्राओं को बड़ी संख्या में लैब (Lab) में उपयोग किया जाता है। इस तकनिकी में डीएनए (DNA) के अन्दर फ्लोरोसेंट (Florocent) डाई (Die) का मिश्रण कराया जाता है और इससे यह पता चलता है कि डीएनए की संख्या कितनी है और यह भी पता लगाने में सक्षम हो सकता है कि उस शरीर के अन्दर रोगजनक या वायरस (virus) मौजूद है या नहीं।

दूसरी तकनिकी है आरएनए (RNA) और डीएनए (DNA) के जीनोम (Genome) में बदलाव कर के। यह पूरी प्रक्रिया रिवर्स-ट्रांसक्रिप्ट्स (reverse-transcript) के रूप में जानी जाती है। अब इन दोनों तकनीको को मिलाने से आरटी और पीसीआर (RT-PCR) मिल जाते हैं। वर्तमान समय में कोविड 19 (COVID-19) का परिक्षण करने का यह एकमात्र तरीका है। इस वायरस (virus) का परिक्षण करने का कोई और तरीका अभी तक नहीं बन सका है। अब इस प्रकार के परिक्षण में सबसे बड़ी कठिनाइयाँ यह है कि इस प्रकार के परिक्षण को प्रशिक्षित तकनिकी लोग ही कर सकते हैं और यह किसी के घर पर संभव नहीं है। यह एक ऐसी भी तकनिकी है जो कुछ धीमी भी है अतः ज्यादा परिक्षण करने के लिए ज्यादा लोगों की आवश्यकता पड़ सकती है और साथ ही साथ ज्यादा परिक्षण गृहों की भी। इस परिक्षण में एक नरम प्लास्टिक (Plastic) की छड़ी का प्रयोग किया जाता है जिसे रोगी के नाक या मुह के अन्दर डाला जाता है और फेफड़ों के अन्दर उपस्थित लार आदि को इकठ्ठा किया जाता है। अब उस इकट्ठे किये हुए छड़ी को प्रयोगशाला में भेज दिया जाता है जहाँ पर इसकी जांच की जाती है। उपरोक्त दिए गए तरीके से कोरोना (Corona) का परिक्षण किया जाता है।

जब हम भारत की बात करते हैं तो यह सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश है और यदि यहाँ पर इस महामारी को शुरूआती चरण में नहीं रोका गया तो यह अत्यंत ही भयावह स्थिति उत्पन्न कर देगी । अब तक भारत में कुल करीब 3500 कोरोना (corona) पीड़ित लोगों की जांच हो पायी है। अब हम देखें तो भारत में इस रोग के परिक्षण के लिए अत्यंत ही लचर व्यवस्था है क्यूंकि भारत में सभी राज्यों में कुल 92 प्रयोगशालाएं हैं जहाँ पर इस रोग का परिक्षण किया जा सकता है। अभी तक भारत में परिक्षण की दर अत्यंत ही धीमी रही है जिसके कारण यहाँ पर आंकड़ों को साफ़ तौर पर नहीं देखा जा सका है। अतः इसी लिए किसी भी रोग के प्रसार और रोकथाम में परिक्षण की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण होती है।

सन्दर्भ : 1. https://www.weforum.org/agenda/2020/03/coronavirus-covid-19-testing-disease/
2. https://bit.ly/2ULt5Tz
3. https://www.wired.com/story/everything-you-need-to-know-about-coronavirus-testing/
4. https://bit.ly/2JFkR96
5. https://bit.ly/34ePziN
चित्र सन्दर्भ:
1.
unsplash.com - Modified Image
2. Pexels.com - Modified Image

RECENT POST

  • जानें भारतीय उपमहाद्वीप में पहली दर्ज राज्य-स्तरीय सभ्यता, कुरु साम्राज्य के बारे में
    ठहरावः 2000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक

     22-10-2024 09:27 AM


  • आइए जानें, तंजावुर गुड़ियों के पीछे छिपे विज्ञान और सांस्कृतिक धरोहर का महत्व
    हथियार व खिलौने

     21-10-2024 09:27 AM


  • आइए देखें, कृत्रिम बुद्धिमत्ता में सांख्यिकी कैसे बनती है सहायक
    संचार एवं संचार यन्त्र

     20-10-2024 09:26 AM


  • चीन के दुर्लभ विशाल सैलामैंडर को क्यों एक स्वादिष्ट भोजन मान लिया गया है?
    मछलियाँ व उभयचर

     19-10-2024 09:18 AM


  • राजस्थान के बाड़मेर शहर का एप्लिक कार्य, आप को भी अपनी सुंदरता से करेगा आकर्षित
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     18-10-2024 09:22 AM


  • मानवता के विकास में सहायक रहे शानदार ऑरॉक्स को मनुष्यों ने ही कर दिया समाप्त
    स्तनधारी

     17-10-2024 09:24 AM


  • वर्गीकरण प्रणाली के तीन साम्राज्यों में वर्गीकृत हैं बहुकोशिकीय जीव
    कोशिका के आधार पर

     16-10-2024 09:27 AM


  • फ़िल्मों से भी अधिक फ़िल्मी है, असली के जी एफ़ की कहानी
    खदान

     15-10-2024 09:22 AM


  • मिरमेकोफ़ाइट पौधे व चींटियां, आपस में सहजीवी संबंध से, एक–दूसरे की करते हैं सहायता
    व्यवहारिक

     14-10-2024 09:28 AM


  • आइए देखें, कैसे बनाया जाता है टूथपेस्ट
    वास्तुकला 2 कार्यालय व कार्यप्रणाली

     13-10-2024 09:16 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id