अन्धविश्वास के घेरे में आई ये नायाब और अनोखी छिपकली

मेरठ

 02-09-2019 02:47 PM
रेंगने वाले जीव

समाज के लिए यदि कुछ सबसे अधिक हानिकारक है और समाज जिसके कारण अपनी अमूल्य संपदा को खर्च करने में ज़रा सा भी नहीं सोचता, वह है अंधविश्वास। अंधविश्वास मानवों का नुक्सान तो करता ही है परन्तु इसके साथ ही साथ यह अनेकों प्रजाति के जीवों को भी काल के गाल में समा देता है। भारत और आस-पास के अन्य देशों जैसे कि नेपाल, तिब्बत और भूटान में एक ऐसा सरीसृप पाया जाता है जो लोगों के अंधविश्वास के चलते अचानक ही विलुप्तता की कगार पर पहुँच गया है।

यह जीव है तक्षक या ‘टोकाय गेको’ (Tokay Gecko)। तक्षक एक प्रकार की छिपकली है जो कि करीब 40 सेंटीमीटर लम्बाई और 200 ग्राम वज़न तक की हो सकती है। यह छिपकली एशिया ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी छिपकली की प्रजाति है। ये जीव वर्षावनों में अपना निवास स्थान बनाते हैं तथा इनका घर मूलरूप से पेड़ों आदि के कोटरों और छालों के अन्दर होता है। ये जीव मानव निवासों में भी रहने लायक अपने आप को ढाल लेते हैं। मानव निवासों में ये जीव दीवारों आदि पर देखने को मिल जाते हैं। इन जीवों को यदि संरक्षण में रखा जाए तो ये करीब 18 साल तक और यदि ये अपने प्राकृतिक आवास में रहे तो 7-10 साल तक जीवित रह सकते हैं।

पिछले कुछ वर्षों से ये जीव अपने से जुड़े कुछ अंधविश्वास के कारण तेज़ी से समाप्त होने की कगार पर हैं। चीन और अन्य कुछ देशों में यह धारणा है कि तक्षक से बनी दवाइयों के सेवन से एड्स (AIDS) जैसी बिमारी से भी निजात पाया जा सकता है। यह एक कारण है कि बड़ी संख्या में लोग इस जीव के पीछे पड़े हुए हैं। आज एक वयस्क तक्षक की कीमत बाज़ार में करोड़ों रूपए की है। आये दिन विश्व बाज़ार में पकड़े गए जीवों में जिनकी तस्करी की जा रही थी, में तक्षक की संख्या बहुत ही ज़्यादा है। एड्स के अलावा यह भी माना जाता है कि इनसे घाव आदि पर भी आराम पाया जा सकता है। हांलांकि अब तक हुए प्रयोगों में यह सिद्ध हो चुका है कि तक्षक के मांस या किसी भी अंग से किसी भी प्रकार की बिमारी का इलाज संभव नहीं है। परन्तु मानव और उसके अंधविश्वास के कारण ही आज तक्षक को जंगल अधिनियम के अनुसार विलुप्त प्राय प्राणी III और IV में स्थान दिया गया है।

भारत में लगाये गए नकेल के कारण इस जीव के व्यापार पर असर पड़ने के अच्छे आसार मिलने का संकेत है। इस जीव की तस्करी की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि इस जीव को खरीदने और बेचने के लिए तस्करों ने बकायदे फेसबुक पेज (Facebook Pages) और वेबसाइटें (Websites) बनायीं हैं। तक्षक को अंधविश्वास से बचाने के लिए लोगों को शिक्षित और जागरूक करने की कवायद करना एक ऐसा कदम हो सकता है जो इस जीव को फिर से जंगलों में बड़ी संख्या में स्थापित करने में सहायक हो सकता है।

संदर्भ:-
1.
https://bit.ly/2jYAUFW
2. https://www.dw.com/en/indian-geckos-are-in-high-demand-for-hiv-cures/a-16328544
3. http://www.conservationindia.org/gallery/tokay-gecko-the-million-rupee-reptile
4. https://bit.ly/2lTQWS1

RECENT POST

  • उत्तर भारतीय और मुगलाई स्वादों का, एक आनंददायक मिश्रण हैं, मेरठ के व्यंजन
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:25 AM


  • मेरठ की ऐतिहासिक गंगा नहर प्रणाली, शहर को रौशन और पोषित कर रही है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:18 AM


  • क्यों होती हैं एक ही पौधे में विविध रंगों या पैटर्नों की पत्तियां ?
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:16 AM


  • आइए जानें, स्थलीय ग्रहों एवं इनके और हमारी पृथ्वी के बीच की समानताओं के बारे में
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:34 AM


  • आइए, जानें महासागरों से जुड़े कुछ सबसे बड़े रहस्यों को
    समुद्र

     15-09-2024 09:27 AM


  • हिंदी दिवस विशेष: प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित, ज्ञानी.ए आई है, अत्यंत उपयुक्त
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:21 AM


  • एस आई जैसी मानक प्रणाली के बिना, मेरठ की दुकानों के तराज़ू, किसी काम के नहीं रहते!
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:10 AM


  • वर्षामापी से होता है, मेरठ में होने वाली, 795 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा का मापन
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:25 AM


  • परफ़्यूमों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायन डाल सकते हैं मानव शरीर पर दुष्प्रभाव
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:17 AM


  • मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक युग तक, कैसा रहा भूमि पर फ़सल उगाने का सफ़र ?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:32 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id