मानव जाति के लिए अनेकों लाभप्रद गुणों से युक्त है,सिंहपर्णी का फूल

लखनऊ

 19-03-2023 12:45 AM
बागवानी के पौधे (बागान)
डेंडिलियन (Dandelion) या सिंहपर्णी, एक ऐसा फूल है, जो प्रायः हर बगीचे में पाया जाता है। इस पौधे का फूल जितना सुंदर होता है उतने ही स्वास्थ्य फायदे इसके पत्तों में मौजूद हैं। यह पौधा सूरजमुखी परिवार से जुड़ा है और इसलिए इसका फूल भी कुछ ऐसा ही दिखता है। तो आइए आज इसके उन लाभों को जानें जो हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।इसके पत्तों में कैल्शियम (Calcium) पाया जाता है जिसे खाने से हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और ल्यूटोलिन (Luteolin)की भी एक बड़ी मात्रा पाई जाती है,जो उम्र से संबंधित हड्डियों के नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है।सिंहपर्णी का जूस पीने से मधुमेह के मरीजों को फायदा होता है।इसके पत्ते लैक्सटिव (Laxative) के रूप में काम करते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं और भूख बढ़ा सकते हैं। ये पेट में अच्छे जीवाणु को बनाए रखते हैं तथा पित्त के प्रवाह में सुधार करके कब्ज की संभावना कम कर सकते हैं।कई अध्ययनों के अनुसार इसके पत्तों से कैंसर के विकास को धीमा करने में मदद मिलती है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) कैंसर के प्रसार को रोकने में मदद करते हैं।इसकी डंठल और पत्तों से निकलने वाला तरल पदार्थ आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।


RECENT POST

  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM


  • खनिजों के वर्गीकरण में सबसे प्रचलित है डाना खनिज विज्ञान प्रणाली
    खनिज

     09-09-2024 09:45 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id