Post Viewership from Post Date to 24-Aug-2024 (5th) Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
2629 82 2711

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

कुछ देशों में यात्रा करें बिना वीज़ा के, तो कुछ देशों की वीज़ा प्राप्ति है अत्यधिक कठिन

लखनऊ

 19-08-2024 09:26 AM
सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान
विविधता से भरी इस दुनिया में 195 देश हैं जिनमें से कई देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाने जाते हैं। ज़्यादातर लोग, उन सभी का दौरा करने का सपना देखते हैं। यात्रा करना एक रोमांचक और संतुष्टिदायक अनुभव है, लेकिन अधिकांश देशों में यात्रा करने के लिए वीज़ा की आवश्यकता होती है जिसे प्राप्त करने की प्रक्रिया कठिन और समय लेने वाली हो सकती है। सौभाग्य से, कई देश ऐसे हैं जहां भारत के लोग, बिना वीज़ा के जा सकते हैं और कुछ देश, भारतीयों को, आगमन पर वीज़ा प्रदान करते हैं, जिससे यात्रा आसान और अधिक सुविधाजनक हो जाती है। जबकि, कुछ देशों के लिए वीज़ा प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत कठिन होती है। तो आइए इस लेख में, आज हम वीज़ा और उनके प्रकारों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं। साथ ही, कुछ ऐसे देशों पर नज़र डालेंगे जहां भारतीय, बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा, हम उन देशों पर भी नज़र डालेंगे, जो भारतीयों को आगमन पर वीज़ा प्रदान करते हैं और कुछ ऐसे देशों के बारे में जानेंगे, जिनके लिए, वीज़ा प्राप्त करना अत्यंत कठिन है।
सबसे पहले, आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि वीज़ा वास्तव में क्या है? वीज़ा, सरकार द्वारा जारी किए गए दस्तावेज़ हैं जो संबंधित देश की यात्रा करने के इच्छुक विदेशियों को अनुमति देते हैं। पासपोर्ट के विपरीत, जो आपके मूल देश के प्रमाण के रूप में कार्य करते हैं, वीज़ा, उस अवधि के बारे में बताते हैं जिसके लिए आपको विदेश में रहने की अनुमति दी जाएगी।
वीज़ा विभिन्न प्रकार के होते हैं:
वीज़ा-मुक्त (Visa-free): वीज़ा-मुक्त यात्रा आपको वीज़ा प्राप्त किए बिना किसी देश की यात्रा करने की अनुमति देती है। यह तब लागू होता है जब दोनों देश सहमत हों, या यदि गंतव्य देश ने एकतरफा अपनी सीमाएँ खोल दी हों।
आगमन पर वीज़ा (Visa on Arrival): यह किसी देश में प्रवेश बंदरगाह पर एक आगंतुक को दिया जाता है। वीज़ा जारी करने की पूरी प्रक्रिया सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रवेश बंदरगाह पर शुरू और पूरी की जाती है।
ई-वीज़ा (E-Visas): ई-वीज़ा, एक आव्रजन अधिकारी द्वारा ऑनलाइन जारी किए गए आधिकारिक दस्तावेज़ हैं जो प्रवेश की अनुमति देते हैं। वे नियमित कागज़-आधारित वीज़ा के विकल्प होते हैं।
प्रवेश परमिट (Entry Permit): कई देश, वीज़ा के बजाय प्रवेश के लिए, प्रवेश परमिट जारी करते हैं जो विदेशियों को एक निश्चित अवधि के लिए कानूनी रूप से देश में प्रवेश करने और रहने की अनुमति देते हैं।
हालांकि, दुनिया भर में, भारत के बढ़ते प्रभाव के कारण, कई देशों ने अपने दरवाज़े भारतीय नागरिकों के लिए खोल दिए हैं, वो भी बिना वीज़ा की आवश्यकता के | 2024 तक, भारतीय नागरिक, बिना वीज़ा के, 26 देशों और क्षेत्रों में यात्रा कर सकते हैं।
आइए, ऐसे कुछ वीज़ा-मुक्त देशों के बारे में जानते हैं जहाँ भारतीय पासपोर्ट धारक, वीज़ा-मुक्त यात्रा का अनुभव कर सकते हैं:
1. थाईलैंड (Thailand): अपने खूबसूरत समुद्र तटों, जीवंत संस्कृति और स्वादिष्ट भोजन के करण थाईलैंड दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है। भारतीय नागरिक, अब यहां 11 नवंबर, 2024 तक 30 दिनों के लिए, बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं।
2. भूटान (Bhutan): पड़ोसी देश भूटान, भारतीयों के लिए, छुट्टियां बिताने हेतु सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह एक हिमालयी देश है जो अपने आश्चर्यजनक जंगलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। भारतीय लोग, भूटान में, बिना वीज़ा के 14 दिनों तक रह सकते हैं ।
3. नेपाल (Nepal): अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और हिमालय में इसकी स्थिति के कारण, यह देश, रोमांचकारी अनुभव की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक शानदार स्थान है। भारतीय नागरिक, इस देश में बिना वीज़ा के जा सकते हैं।
4. मॉरिशियस (Mauritius): मॉरिशियस, हिंद महासागर में एक द्वीप देश है जो अपनी चट्टानों, समुद्र तटों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय पर्यटक, आरामदायक छुट्टियों के लिए मॉरिशियस जा सकते हैं और प्रकृति और लक्ज़री रिसॉर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। इस देश में, भारतीय नागरिकों को 90 दिनों के वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति है।
5. मलेशिया (Malaysia): व्यस्त शहरों और खूबसूरत समुद्र तटों के साथ, मलेशिया प्राचीनता और नवीनता का मिश्रण है। 1 दिसंबर, 2023 से 31 दिसंबर, 2024, तक मलेशिया की यात्रा करने वाले भारतीय पासपोर्ट धारक अब वीज़ा-मुक्त प्रवेश के लिए पात्र हैं और प्रत्येक प्रविष्टि के लिए 30 दिनों तक रह सकते हैं।
6. केन्या (Kenya): इस खूबसूरत देश को " हज़ारों पहाड़ियों की भूमि" कहा जाता है और इसमें 50 से अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं जिनमें जानवरों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए, केन्याई सरकार ने, 1 जनवरी, 2024 से, भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए, देश में प्रवेश को वीज़ा-मुक्त कर दिया है। भारतीय पर्यटक, बिना वीज़ा के, 90 दिनों के लिए, केन्या की यात्रा कर सकते हैं और इसकी विश्व प्रसिद्ध सफ़ारी का आनंद ले सकते हैं।
7. अंगोला (Angola): यह देश, दक्षिणी अफ़्रीका में है और इसमें सवाना से लेकर आर्द्र जंगलों तक, कई अलग-अलग परिदृश्य हैं। यहां भारतीयों को 30 दिनों तक रहने के लिए, वीज़ा की आवश्यकता नहीं है।
8. बारबेडस (Barbados): यह कैरेबियाई द्वीप, अपने सुंदर समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय पासपोर्ट वाले लोग, बारबेडस में 90 दिनों तक बिना वीज़ा के रह सकते हैं।
9. डोमिनिका (Dominica): यह देश, अपने गर्म झरनों और खूबसूरत हरे जंगलों के लिए जाना जाता है। भारतीय नागरिक , 180 दिनों के लिए, बिना वीज़ा के आ सकते हैं।
10. फ़ीजी(Fiji): यदि आपको समुद्र तट पसंद है, तो फ़ीजी एक उपयुक्त स्थान है। इसमें, सुंदर हरे द्वीप, साफ़ झीलें और मूंगा चट्टानें हैं। यहां भारतीयों को 120 दिनों तक रहने के लिए वीज़ा की आवश्यकता नहीं है।
भारतीयों के लिए आगमन पर वीज़ा प्रदान करने वाले देश:
थाईलैंड (Thailand): थाईलैंड, एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों, जीवंत संस्कृति और स्वादिष्ट भोजन के लिए जाना जाता है। यहां, भारतीय पासपोर्ट धारक, पर्यटन उद्देश्यों के लिए, 15 दिनों तक के लिए, आगमन पर वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं। भारतीयों के लिए, वीज़ा शुल्क 2,000 THB है, और यात्रियों के पास एक पुष्टिकृत वापसी टिकट, आवास का प्रमाण और कम से कम 20,000 THB प्रति व्यक्ति या THB 40,000 प्रति परिवार नकद होना चाहिए।
मालदीव (Maldives): मालदीव एक उष्णकटिबंधीय देश है जहां 26 मूंगा प्रवालद्वीपों और 1,000 से अधिक द्वीप हैं। भारतीय पासपोर्ट धारक, पर्यटन उद्देश्यों के लिए, 30 दिनों तक के लिए आगमन पर, वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं। वीज़ा निःशुल्क है, और यात्रियों के पास एक पुष्टिकृत वापसी टिकट और आवास का प्रमाण होना चाहिए।
कंबोडिया (Cambodia): कंबोडिया, एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है जो अपने आश्चर्यजनक मंदिरों, समृद्ध इतिहास और मैत्रीपूर्ण स्थानीय लोगों के लिए जाना जाता है। भारतीय पासपोर्ट धारक, पर्यटन उद्देश्यों के लिए, 30 दिनों तक के लिए, आगमन पर वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं। भारतीयों के लिए, वीज़ा शुल्क, 20 अमेरिकी डॉलर है, और यात्रियों के पास एक पासपोर्ट आकार का फ़ोटो, एक पुष्टिकृत वापसी टिकट और आवास का प्रमाण होना चाहिए।
इंडोनेशिया (Indonesia): इंडोनेशिया, एक विशाल द्वीपसमूह है जिसमें हजारों द्वीप शामिल हैं और प्रत्येक की अपनी अनूठी संस्कृति और आकर्षण हैं। भारतीय पासपोर्ट धारक, पर्यटन उद्देश्यों के लिए, 30 दिनों तक के लिए आगमन पर वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं। भारतीयों के लिए, वीज़ा शुल्क, 35 अमेरिकी डॉलर है, और यात्रियों के पास, एक पासपोर्ट आकार का फ़ोटो, एक पुष्टिकृत वापसी टिकट और आवास का प्रमाण होना चाहिए।
जॉर्डन (Jordan): जॉर्डन, एक मध्य पूर्वी देश है जो अपने प्राचीन खंडहरों, आश्चर्यजनक परिदृश्यों और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए जाना जाता है। भारतीय पासपोर्ट धारक, पर्यटन उद्देश्यों के लिए, 30 दिनों तक के लिए आगमन पर वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं। भारतीयों के लिए, वीज़ा शुल्क, JOD 40 (लगभग INR 4,500) है, और यात्रियों के पास एक पासपोर्ट आकार का फ़ोटो, एक पुष्टिकृत वापसी टिकट और आवास का प्रमाण होना चाहिए।
हालांकि, कई देशों में वीज़ा प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत जटिल है और यहां आसानी से वीज़ा प्राप्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कुछ देश निम्न प्रकार हैं:
रूस (Russia):रूसी वीज़ा प्राप्त करने के लिए सबसे पहली चुनौतियों में से एक व्यापक विस्तार के साथ आवेदन पत्र है। आवेदन में पिछले दस वर्षों में की गई प्रत्येक यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी की आवश्यकता होती है, जिसमें गंतव्य, तिथियां और ठहरने की अवधि शामिल है। बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष रूप से कठिन हो सकता है। हालाँकि, फ़ॉर्म को सही ढंग से पूरा करके और सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करके, रूस की यात्रा के लिए वीज़ा सुरक्षित करना संभव है।
तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan):तुर्कमेनिस्तान की कठोर वीज़ा नीति, इसे सबसे कम दौरे वाले देशों में से एक बनाती है। वीज़ा आवेदन प्रक्रिया में भरे हुए फॉर्म की तीन प्रतियां और तुर्कमेन राज्य प्रवासन सेवा से निमंत्रण पत्र (letter of invitation (LOI)) जमा करना शामिल है। इस LOI को प्राप्त करने की प्रक्रिया में, 20 दिन तक का समय लग सकता है।
चाड (Chad): केवल 14 देश ऐसे हैं जो चाड में वीज़ा-मुक्त यात्रा का आनंद ले सकते हैं; अन्य सभी को वीज़ा के लिए आवेदन करना आवश्यक है, जो काफ़ी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सबसे जटिल पहलुओं में से एक निमंत्रण पत्र प्राप्त करना है। इस पत्र को सुरक्षित करने के लिए, यात्रियों को एक अप्रतिदेय होटल का कमरा बुक करना होगा। यदि वीज़ा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाता है, तो कमरा बुक करने के लिए भुगतान दिया जाता है |
सऊदी अरब (Saudi Arabia): जबकि अतीत में सऊदी अरब के लिए वीज़ा प्राप्त करना बेहद मुश्किल था, खासकर अकेली महिलाओं के लिए, पर्यटकों के लिए, ई-वीज़ा की शुरूआत ने, इसे, कुछ हद तक सुलभ बना दिया है। इसके बावजूद, पर्यटकों को सख्त नियमों का पालन करना होता है, जैसे गैर-मुसलमानों को मक्का में प्रवेश करने पर प्रतिबंध है। सख्त वीज़ा नीति, हज के लिए, मुस्लिम तीर्थयात्रियों की वार्षिक आमद से भी प्रभावित है | इसीलिए, भीड़भाड़ से बचने के लिए, जारी किए गए पर्यटक वीज़ा की संख्या को सीमित कर दिया गया है।
उत्तर कोरिया (North Korea): एक पर्यटक के रूप में यात्रा करने के लिए उत्तर कोरिया शायद सबसे चुनौतीपूर्ण देश है। वीज़ा राज्य-अनुमोदित पर्यटक एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त किया जाना चाहिए, और अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई नागरिक वीज़ा के लिए पात्र नहीं हैं। जिन पर्यटकों को वीज़ा मिलता है, उन्हें कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है: वे स्थानीय लोगों के साथ बातचीत नहीं कर सकते, उत्तर कोरियाई नेता की आलोचना नहीं कर सकते, और स्वतंत्र रूप से घूम नहीं सकते।

संदर्भ
https://tinyurl.com/mc75rhvr
https://tinyurl.com/44w5mxmr
https://tinyurl.com/mskt5w39
https://tinyurl.com/58b3kzcp

चित्र संदर्भ
1. वीज़ा अस्वीकृति को संदर्भित करता एक चित्रण (pxhere)
2. वीज़ा स्वीकृति को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
3. वीज़ा के लिए हस्ताक्षर को संदर्भित करता एक चित्रण (pxhere)


***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM


  • खनिजों के वर्गीकरण में सबसे प्रचलित है डाना खनिज विज्ञान प्रणाली
    खनिज

     09-09-2024 09:45 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id