Post Viewership from Post Date to 30-May-2024 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
1697 80 1777

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

समय के साथ बुनाई करघों के विकास ने कपड़ा उत्पादन के क्षेत्र को कैसे बदल दिया?

लखनऊ

 29-04-2024 09:51 AM
स्पर्शः रचना व कपड़े

विभिन्न रेशों से जटिल वस्त्र बनाना, एक परिष्कृत कला होती है, जो कड़ी मेहनत और धैर्य की मांग करती है। हालांकि करघों के उपयोग ने इस प्रक्रिया को काफी हद तक आसान बना दिया। करघे में बुनाई की शुरुआत कैसे हुई, यह बात आज भी एक रहस्य का विषय बनी हुई है। लेकिन मोटे तौर पर करघा हमारे बीच तब से मौजूद है, जब से मनुष्यों ने पहनने के लिए कपड़े का उपयोग करना शुरू कर दिया था। चलिए आज यह जानने की कोशिश करते हैं कि, “समय के साथ बुनाई करघों के विकास ने कपड़ा उत्पादन के क्षेत्र को कैसे बदल दिया?” करघा, कपड़े की बुनाई के लिए प्रयोग होने वाला एक प्रमुख उपकरण होता है। यह धागों को लंबाई के हिसाब से (ताना) और चौड़ाई के हिसाब से (बाने) के साथ जोड़ने यानी ताने-बाने को आपस में पिरोने का काम करता है। ताने के धागे करघे पर लंबवत व्यवस्थित होते हैं, जबकि बाने के धागे क्षैतिज रूप से चलते हैं। कपड़ा करघे पर इन्हीं तानों और बानों के धागों के प्रतिच्छेदन से बनता है।
करघे, मुख्य रूप से दो प्रकार की होते हैं:
1. मशीन से संचालित।
2. हाथ से चलने वाले।
मशीन चालित करघे की सुविधा और उच्च दक्षता ने कपड़ा उद्योग में क्रांति ला दी है। हालाँकि, यांत्रिक करघे से बहुत अधिक जटिलता नहीं आ पाती हैं। दूसरी ओर, हाथ से संचालित करघे से कई रचनात्मक डिज़ाइन बनाए जा सकते हैं। चलिए करघों के कुछ लोकप्रिय प्रकारों पर संक्षेप में एक नजर डालते हैं:
पावरलूम (Power Looms): पावरलूम सूत को कपड़े में बुनने के लिए शटल नामक एक उपकरण का उपयोग करते हैं, और यह उच्च गति पर काम कर सकता है, जिससे कपड़ा निर्माण प्रक्रिया काफी तेज हो जाती है। शटल प्रति मिनट 150 से 200 बार तक आगे-पीछे हो सकता है, जिससे कपड़ा निर्माण में तेजी आती है। पावरलूम स्वचालित या गैर-स्वचालित दोनों हो सकते हैं। फ़्रेम करघे (Frame Looms): फ़्रेम करघे, पोर्टेबल यानी कहीं भी ले जाने में आसान होते हैं और लंबे कपड़ों की बुनाई को आसान बना देते हैं। फ़्लोर लूम्स (Floor Looms): फ़्लोर लूम, को लंबे कपड़ों की बुनाई के लिए पसंद किया जाता है। स्थान के बेहतर उपयोग के लिए कुछ फ़्लोर करघों को मोड़ा भी जा सकता है। इनमें शाफ्ट (Shaft) को नियंत्रित करने के लिए ट्रेडल (Treadle) भी होते हैं, जो बुनकर के पैरों द्वारा संचालित होते हैं, जिससे बुनकर के हाथ शटल का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हो जाते हैं। शेड बनाने के लिए कुछ फ़्लोर करघे इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित होते हैं। टेबल करघे: टेबल करघे बहुमुखी, मोड़ने योग्य और पोर्टेबल जैसी विशेषताओं के साथ आते हैं। उन्हें एक मेज या स्टैंड (स्टैंड) पर रखा जा सकता है। इन्हें चार और आठ शाफ्ट बुनाई के लिए आदर्श माना जाता है। गोलाकार करघा: गोलाकार करघे का उपयोग ट्यूबलर कपड़े (Tubular Fabric) बनाने के लिए किया जाता है। एक गोलाकार करघे में एक शटल होता है, जो मशीन के चारों ओर बने शेड में बाने को घुमाता है। शटल करघे (Shuttle Looms): शटल करघे एक शटल का उपयोग करके बाने के धागे को शेड के माध्यम से पिरोते हैं। हालांकि शटल-रहित करघों की तुलना में ये करघे कम कुशल होते हैं, जिससे धागा टूट सकता है। इसके परिणामस्वरूप शोर भी उत्पन्न हो सकता है और करघा संचालन भी धीमा हो सकता है।
फ्लाइंग शटल (Flying Shuttle): 1733 में आविष्कार किए गए, फ्लाइंग शटल लूम ने बुनाई की गति को बढ़ा दिया। इसमें एक बोर्ड का उपयोग किया जाता है जो शटल को चलाने के लिए एक ट्रैक बनाता है। रेपियर लूम (Rapier Loom): यह एक शटल रहित पावरलूम होता है, जिसमें शेड के बाने को पार करने के लिए एक पोल या धातु बैंड से जुड़े हुक सिस्टम (Hook System) का उपयोग किया जाता है। वाटर जेट लूम (Water Jet Loom): यह भी एक शटल रहित करघा होता है, जिसमें शेड के माध्यम से बाने को ले जाने के लिए पानी का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग विशेष रूप से फिलामेंट यार्न (Filament Yarn) की बुनाई के लिए किया जाता। यह एक उच्च गति वाला पावरलूम होता है।
एयर-जेट लूम (Air-Jet Loom): यह भी एक शटल रहित करघा होता है, जिसमें शेड के माध्यम से बाने के धागे को ले जाने के लिए हवा के जेट का उपयोग किया जाता है। जेट को इलेक्ट्रॉनिक तौर पर नियंत्रित किया जाता है। इस करघे का उपयोग प्लेड, डॉबी या जैक्वार्ड बुनाई (Plaid, Dobby Or Jacquard Weave) के लिए किया जा सकता है। यह करघे का सबसे लोकप्रिय प्रकार है।
प्रोजेक्टाइल लूम (Projectile Loom): यह भी एक शटल रहित पावर लूम होता है, जिसमें स्प्रिंग पावर (Spring Power) का उपयोग शेड के पार बाने के धागे को फैलाने के लिए किया जाता है।
बैकस्ट्रैप लूम (Backstrap Loom): यह करघों के सबसे पुराने रूपों में से एक है। यह एक सरल पोर्टेबल बुनाई उपकरण है, जिसका उपयोग आज भी किया जाता है। इस करघे का उपयोग सरल से लेकर जटिल कपड़े को बुनने के लिए भी किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि “लिनन (Linen)” एक ऐसा प्राकृतिक फाइबर (Natural Fiber) होता है, जिसके कई लाभ होते हैं। इनमें से एक उसका सभी वातावरणों और युगों के अनुकूल होना भी है। प्राचीन मिस्र में, लिनन को खूब पसंद किया जाता था। मिस्रवासियों के कपड़ों के लिए प्राथमिक सामग्री लिनन ही थी। यह इतना मूल्यवान कपड़ा था कि इसे अक्सर भोजन या अन्य वस्तुओं के बदले मजदूरों को भुगतान के रूप में दिया जाता था।
जिनके पास अधिक संपत्ति होती थी, वे अपने साधारण लिनन परिधानों को गोमेद कंगन या नीलम की अंगूठियों जैसे आकर्षक गहनों के साथ पहनते थे। मिस्र के कपड़ों में लिनन की प्रमुखता का श्रेय इसकी तत्काल उपलब्धता को दिया जा सकता है। लिनन सन के पौधे से प्राप्त होता है, और यह पौंधा नील नदी के किनारे प्रचुर मात्रा में उगता है। काटे गए पौधे को लिनेन में बदलने के लिए पहले इसे भिगोया जाता है, फिर इसमें से फाइबर को अलग किया जाता है, फिर नरम किया जाता है और अंत में इसे करघे में घुमाया जाता है। पहले के बजाय आज के समय में लिनन का कपड़ा खरीदना आसान हो गया है। जिस प्रकार प्राचीन मिस्र में लिनन खूब पसंद किया जाता था, ठीक उसी प्रकार भारत में हमेशा से ही कपास की प्रधानता रही है। कपास को बुनाई के लिए एक अत्यधिक अनुकूलित कपड़ा माना जाता है, जिसे व्यावहारिक वस्त्रों की एक विस्तृत श्रृंखला में बदला जा सकता है। ऊन के समान, कपास का उपयोग भी नरम और आरामदायक पहनने योग्य कपड़े जैसे कि स्कार्फ, शॉल और सिलाई के लिए कपड़े बनाने के लिए किया जाता है। कपास विभिन्न प्रकार के (80 से अधिक) रंगों में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, ऊन के विपरीत, कपास में अवशोषक और मशीन से धोने योग्य होने सहित कुछ अतिरिक्त फायदे मिल जाते हैं।

संदर्भ
Https://Tinyurl.Com/3z3yfytn
Https://Tinyurl.Com/3y4cwe7u
Https://Tinyurl.Com/384kzemm

चित्र संदर्भ
1. एक भारतीय बुनकर को संदर्भित करता एक चित्रण (lookandlearn)
2. एक करघे को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
3. पावरलूम को संदर्भित करता एक चित्रण (lookandlearn)
4. फ़्रेम करघे को संदर्भित करता एक चित्रण (scholarlycommons)
5. फ़्लोर लूम्स को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
6. टेबल करघे को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
7. शटल करघे को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
8. बैकस्ट्रैप लूम को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
9. लिनन कपड़ों को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
10. कपास को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)



***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • समय की कसौटी पर खरी उतरी है लखनऊ की अवधी पाक कला
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:28 AM


  • नदियों के संरक्षण में, लखनऊ का इतिहास गौरवपूर्ण लेकिन वर्तमान लज्जापूर्ण है
    नदियाँ

     18-09-2024 09:20 AM


  • कई रंगों और बनावटों के फूल खिल सकते हैं एक ही पौधे पर
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:18 AM


  • क्या हमारी पृथ्वी से दूर, बर्फ़ीले ग्रहों पर जीवन संभव है?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:36 AM


  • आइए, देखें, महासागरों में मौजूद अनोखे और अजीब जीवों के कुछ चलचित्र
    समुद्र

     15-09-2024 09:28 AM


  • जाने कैसे, भविष्य में, सामान्य आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पार कर सकता है मानवीय कौशल को
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:23 AM


  • भारतीय वज़न और माप की पारंपरिक इकाइयाँ, इंग्लैंड और वेल्स से कितनी अलग थीं ?
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:16 AM


  • कालिदास के महाकाव्य – मेघदूत, से जानें, भारत में विभिन्न ऋतुओं का महत्त्व
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:27 AM


  • विभिन्न अनुप्रयोगों में, खाद्य उद्योग के लिए, सुगंध व स्वाद का अद्भुत संयोजन है आवश्यक
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:19 AM


  • लखनऊ से लेकर वैश्विक बाज़ार तक, कैसा रहा भारतीय वस्त्र उद्योग का सफ़र?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:35 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id