Post Viewership from Post Date to 19-Jul-2023
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
3806 651 4457

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

जौनपुर महोत्सव कार्यक्रम के समान, कई नृत्य एवं साहित्यिक महोत्सव मनाए जाते है पूरे देश में

जौनपुर

 10-06-2023 09:41 AM
द्रिश्य 2- अभिनय कला

इस वर्ष हमारे शहर जौनपुर का शाही किला, मार्च महीने में सांस्कृतिक आनंद की एक भव्य–दिव्य रात का गवाह बना। शाही किला परिसर में 26 मार्च को गोमती आरती के साथ जौनपुर महोत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ था। इस महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण मूलभूत शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग आदि सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल (Stall) लगाए गए थे।
इन स्टॉलों के माध्यम से संबंधित विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई थी। कार्यक्रम में आयोजित लोकगीत, धोबिया नृत्य, गोमती आरती, राजस्थानी लोक नृत्य एवं कवि सम्मेलन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया था। हमारे देश भारत के लगभग प्रत्येक राज्य की, उत्सवों एवं पारंपरिक नृत्यों से जुड़ी हुई एक सांस्कृतिक विरासत है, और समय-समय पर इन सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन होता रहता है । भारत के सबसे प्रसिद्ध संगीत और नृत्य उत्सव समुद्र तटों पर स्थित मंदिरों, वास्तुकला के ऐतिहासिक स्थलों और गुफाओं में बने मंदिरों में आयोजित किए जाते हैं। ये सांस्कृतिक आयोजन, कला और इतिहास का संयोग होते है। आइए ऐसे ही कुछ महत्त्वपूर्ण आयोजनों के बारे में पढ़ते हैं- • सूर्य शास्त्रीय नृत्य महोत्सव, केरल- तटीय राज्य केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में, हर साल अक्टूबर महीने में, ‘सूर्य शास्त्रीय नृत्य महोत्सव’ का 10 दिनों के लिए आयोजन किया जाता है। महोत्सव में नाटक और अभिनय, फोटोग्राफी, चित्रकारी और विभिन्न सम्मेलनों सहित कुछ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। उत्सव के दौरान प्रख्यात कलाकारों द्वारा कत्थक, मणिपुरी, ओडिसी, कथकली, भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी आदि भारतीय शास्त्रीय नृत्यों का मंचन किया जाता है। • एलीफेंटा महोत्सव, महाराष्ट्र- भारत के नृत्य और संगीत उत्सवों में महाराष्ट्र का एलीफेंटा महोत्सव (Elephanta Festival) एक सांस्कृतिक गौरव है। यह उत्सव मुंबई में एलीफेंटा द्वीप पर, भगवान शिव को समर्पित गुफा मंदिर में आयोजित किया जाता है। हर साल मार्च महीने में रोशनी से जगमगाता हुआ यह शिव मंदिर कला और संस्कृति के केंद्र के रूप में जीवंत हो उठता है। यह महोत्सव प्रत्येक भारतीय राज्य के लोक नृत्य का जश्न मनाता है। • खजुराहो नृत्य उत्सव, मध्य प्रदेश- मध्य भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को समेटे हुए मध्य प्रदेश में स्थित बुंदेलखंड का एक छोटा सा गाँव, खजुराहो, अपने पौराणिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ हर साल फरवरी महीने में नृत्य उत्सव समारोह आयोजित किया जाता है। यह त्यौहार भारतीय शास्त्रीय नृत्यों का एक मनोरंजक उत्सव होता है, जो चित्रगुप्त मंदिर और विश्वनाथ मंदिर में आयोजित किया जाता है। • कोणार्क नृत्य महोत्सव, उड़ीसा- भारत के सबसे शानदार नृत्य और संगीत उत्सवों में से एक, कोणार्क नृत्य महोत्सव, दिसंबर महीने में शहर के सूर्य मंदिर में एक खुले सभागार में आयोजित किया जाता है। कोणार्क के चंद्रभागा समुद्र तट पर, उत्सव के दौरान रंगीन रोशनी एक अद्भुत वातावरण प्रदान करती है। उड़ीसा राज्य की सदियों पुरानी सांस्कृतिक पहचान, ओडिसी नृत्य इस त्योहार का एक विशेष आकर्षण है। साथ ही, यहां छऊ, मणिपुरी, कथक और भरतनाट्यम आदि पारंपरिक नृत्यों का भी मंचन किया जाता हैं। • एलोरा अजंता नृत्य महोत्सव, महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में जनवरी महीने में आयोजित होने वाला एलोरा अजंता नृत्य महोत्सव भारत की संस्कृति और इतिहास के बीच एक कड़ी है। सोनारी महल में महाराष्ट्र पर्यटन विकास के सहयोग से, औरंगाबाद महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस उत्सव के दौरान, संभाजीनगर (पूर्व औरंगाबाद) की ऐतिहासिक अजंता और एलोरा की गुफाएं सुर्खियों में रहती हैं। उत्सव में शास्त्रीय और लोक नृत्य रूपों की प्रस्तुति की जाती है। इस उत्सव में महाराष्ट्र की क्षेत्रीय कला और शिल्पकला को भी प्रदर्शित किया जाता है। • मामल्लपुरम नृत्य महोत्सव, तमिलनाडु- तमिलनाडु में समुद्र तट पर स्थित, अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध मामल्लपुरम शहर अपने नृत्य उत्सव की लोकप्रियता पर गर्व करता है। समुद्र के ऊपर बहने वाली कोमल हवाओं से युक्त, इस शहर का वातावरण उत्सव के लिए काफ़ी उपयुक्त है। यह नृत्य उत्सव दिसंबर के आखिरी सप्ताह में शुरु होता है। • मोढेरा नृत्य महोत्सव,गुजरात- जब कला, संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्धि का दावा करने की बात आती है, तो गुजरात भारत के अन्य राज्यों से पीछे नहीं है। मोढेरा नृत्य महोत्सव राज्य के मेहसाणा जिले में एक वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव है, जो शहर के सूर्य मंदिर में आयोजित किया जाता है। जब आयोजन के लिए आस-पास रोशनी की जाती है, तब मंदिर भी अपने ऐतिहासिक आकर्षण को उजागर करता है। जनवरी महीने में आयोजित होने वाले इस उत्सव में कलाकारों की नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां चार चांद लगा देती है। जहां देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले नृत्य उत्सव देश की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं, वही ग्रंथप्रेमियों के लिए अन्य पाठकों से मिलने, अपने पसंदीदा लेखकों के साथ बातचीत करने, और सार्थक चर्चाओं में संलग्न होने के लिए साहित्य उत्सव एक शानदार विकल्प हैं। आइए, देश के कुछ प्रमुख साहित्य महोत्सवों पर प्रकाश डालते हैं- • जयपुर साहित्य सम्मेलन- जयपुर साहित्य सम्मेलन पुस्तक प्रेमियों के लिए भारत के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है। इस उत्सव में हजारों पुस्तक प्रेमी भाग लेते हैं, जो नई आवृत्तियों को देखने, अपने पसंदीदा लेखकों के साथ बातचीत करने और समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के समुदाय के साथ, पढ़ने का अनुभव लेने के लिए यहां आते हैं। उत्सव में विभिन्न विषयों पर आकर्षक चर्चाएं भी होती है। • टाइम्स साहित्य सम्मेलन (Times Lit Fest)- टाइम्स साहित्य सम्मेलन अलग-अलग समय पर विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाता है। इस सम्मेलन में अनुभवी ,नए लेखकों एवं प्रसिद्ध व्यक्तियों के साथ चर्चा, किताबें पढ़ना, और भी बहुत कुछ शामिल है। • टाटा लिटरेचर लाइव (Tata literature live)- मुंबई का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन टाटा लिटरेचर लाइव (Tata literature live) विभिन्न क्षेत्रों के लेखकों, कवियों, विचारकों और अन्य लोगों को अपने ज्ञान और विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। • जश्न-ए-रेख्ता- हर साल दिल्ली में एक अन्य साहित्य उत्सव जश्न-ए-रेख्ता होता है। इस उत्सव में उर्दू कवि, लेखक और उत्साही लोग विभिन्न कविताओं, नज़्मों आदि पर चर्चा करते हैं। उत्सव में कई संगीत और सांस्कृतिक प्रदर्शन भी आयोजित होते हैं। • केरल साहित्य सम्मेलन- केरल साहित्य सम्मेलन में लेखक और दर्शक साहित्य, मीडिया (media), कला, प्रौद्योगिकी आदि विषयों पर चर्चा करते हैं। यह उत्सव लोगों को साहित्य की दुनिया की खोज करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। • दिल्ली साहित्य सम्मेलन- लगभग एक दशक पहले 2013 में शुरु हुआ दिल्ली साहित्य सम्मेलन भी एक वार्षिक साहित्य आधारित कार्यक्रम है। इस उत्सव में विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रम नियोजित होते हैं। हैदराबाद साहित्य सम्मेलन- हैदराबाद साहित्य सम्मेलन सभी रूपों की रचनात्मकता का जश्न मनाता है। यह सम्मेलन 100 से अधिक लेखकों और कवियों को आकर्षित करता है, जो अपने कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए यहां आते हैं। यह उत्सव 2010 में शुरु हुआ था, और तब से यह शहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, जिसमें सभी के लिए, यहां तक ​​कि स्कूल और कॉलेज के बच्चों के लिए भी, चर्चा के अलावा कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। • बैंगलोर साहित्य महोत्सव- बैंगलोर साहित्य महोत्सव रचनात्मकता को उजागर करने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है। 2012 में शुरु हुआ यह उत्सव अब तक 1,000 से अधिक पैनलिस्ट (panellist) और हजारों आगंतुकों की मेजबानी कर चुका है। • खुशवंत सिंह साहित्य महोत्सव- खुशवंत सिंह साहित्य महोत्सव, प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार ‘खुशवंत सिंह’ के विचारों और कार्यों को मनाने, और उन्हें बढ़ावा देने के लिए शुरु किया गया था। प्रत्येक वर्ष एक नए विषय के साथ, इस साहित्य महोत्सव में कई लेखक रोमांचक चर्चा और वार्ताओं में शामिल होते हैं।

संदर्भ
https://rb.gy/6n3zi
https://rb.gy/h3pjs
https://rb.gy/m1g14
https://rb.gy/k22ei

 चित्र संदर्भ
1. जौनपुर महोत्सव कार्यक्रम को दर्शाता एक चित्रण (youtube)
2. सूर्य शास्त्रीय नृत्य महोत्सव, केरल को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
3. एलीफेंटा महोत्सव, महाराष्ट्र-को दर्शाता चित्रण (youtube)
4. खजुराहो नृत्य उत्सव, मध्य प्रदेश को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
5. कोणार्क नृत्य महोत्सव, उड़ीसा को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
6. एलोरा अजंता नृत्य महोत्सव, महाराष्ट्र को संदर्भित करता एक चित्रण (youtube)
7. मामल्लपुरम नृत्य महोत्सव, तमिलनाडु- को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
8. मोढेरा नृत्य महोत्सव,गुजरात- को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
9. जयपुर साहित्य सम्मेलन- को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
10. टाइम्स साहित्य सम्मेलन को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
11. टाटा लिटरेचर लाइव को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
12. जश्न-ए-रेख्ता को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
13. केरल साहित्य सम्मेलन को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
14. दिल्ली साहित्य सम्मेलन को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
15. हैदराबाद साहित्य सम्मेलन को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
16. बैंगलोर साहित्य महोत्सव को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
17. खुशवंत सिंह साहित्य महोत्सव को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)



***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • जौनपुर शहर की नींव, गोमती और शारदा जैसी नदियों पर टिकी हुई है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:14 AM


  • रंग वर्णकों से मिलता है फूलों को अपने विकास एवं अस्तित्व के लिए, विशिष्ट रंग
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:11 AM


  • क्या हैं हमारे पड़ोसी लाल ग्रह, मंगल पर, जीवन की संभावनाएँ और इससे जुड़ी चुनौतियाँ ?
    मरुस्थल

     16-09-2024 09:30 AM


  • आइए, जानें महासागरों के बारे में कुछ रोचक बातें
    समुद्र

     15-09-2024 09:22 AM


  • इस हिंदी दिवस पर, जानें हिंदी पर आधारित पहली प्रोग्रामिंग भाषा, कलाम के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:17 AM


  • जौनपुर में बिकने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है बी आई एस
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:05 AM


  • जानें कैसे, अम्लीय वर्षा, ताज महल की सुंदरता को कम कर रही है
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:10 AM


  • सुगंध नोट्स, इनके उपपरिवारों और सुगंध चक्र के बारे में जानकर, सही परफ़्यूम का चयन करें
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:12 AM


  • मध्यकाल में, जौनपुर ज़िले में स्थित, ज़फ़राबाद के कागज़ ने हासिल की अपार प्रसिद्धि
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:27 AM


  • पृथ्वी पर सबसे दुर्लभ खनिजों में से एक है ब्लू जॉन
    खनिज

     09-09-2024 09:34 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id