आइए, जानें विशाल महासागर आज भी क्यों हैं अज्ञात

रामपुर

 15-09-2024 09:25 AM
समुद्र
वैश्विक महासागर का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ऐसा है, जिसके बारे में वैज्ञानिक अभी तक कोई जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। महासागर के इन हिस्सों की जानकारी न होने की वजह से इनका संरक्षण भी नहीं किया जा सकता है। दुनिया के सिर्फ़ 7 प्रतिशत महासागर ऐसे हैं, जिनको समुद्री संरक्षित क्षेत्र के रूप में नामित किया गया है। वैज्ञानिक अभी तक इस अज्ञात हिस्से की जानकारी नहीं जुटा पाए हैं, इसके पीछे अनेकों कारण हैं, जिनमें से एक प्रमुख कारण गहरे समुद्र में तीव्र दबाव है। इसके अलावा, शून्य दृश्यता और अत्यधिक ठंडे तापमान के कारण भी विशाल महासागर का अंवेषण कर पाना बहुत मुश्किल है। महासागर अंवेषण की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक चुनौती इसकी भौतिकी है। नासा के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर (Goddard Space Flight Center) के एक समुद्र विज्ञानी डॉ जीन कार्ल फेल्डमैन (Dr Gene Carl Feldman) बताते हैं, कि महासागर के जो हिस्से बहुत गहरे होते हैं, उनमें शून्य दृश्यता, बेहद ठंडा तापमान और दबाव की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है, जिस कारण यहां अंवेषण करना बहुत मुश्किल है। अगर हम यह कहें, कि लोगों को अंतरिक्ष में भेजना समुद्र की तलहटी में भेजने से कहीं ज़्यादा आसान है, तो कुछ गलत नहीं होगा। समुद्र तल पर आपके शरीर पर नीचे की ओर दबाव डालने वाली हवा का दबाव लगभग 15 पाउंड प्रति वर्ग इंच होता है। इस प्रकार गहरे समुद्र में तीव्र दबाव के कारण नीचे का स्थान तलाशना बेहद मुश्किल हो जाता है। तो, आइए, आज जानते हैं, कि विशाल महासागर आज भी क्यों अज्ञात हैं। इन चलचित्रों के जरिए हम यह समझने की कोशिश करेंगे, कि एक महासागर कितना गहरा हो सकता है और नासा महासागरों के अनुसंधान और अंवेषण में अधिक प्रयास क्यों नहीं करता है।


संदर्भ: 
https://rb.gy/czw75x
https://rb.gy/4nu9js
https://rb.gy/8z4l25 
https://rb.gy/8y9brp
https://rb.gy/ypt12m    



RECENT POST

  • रामपुर में कोसी और रामगंगा जैसी नदियों को दबाव मुक्त करेंगे, अमृत ​​सरोवर
    नदियाँ

     18-09-2024 09:16 AM


  • अपनी सुंदरता और लचीलेपन के लिए जाना जाने वाला बूगनविलिया है अत्यंत उपयोगी
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:13 AM


  • अंतरिक्ष में तैरते हुए यान, कैसे माप लेते हैं, ग्रहों की ऊंचाई?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:32 AM


  • आइए, जानें विशाल महासागर आज भी क्यों हैं अज्ञात
    समुद्र

     15-09-2024 09:25 AM


  • प्रोग्रामिंग भाषाओं का स्वचालन बनाता है, एक प्रोग्रामर के कार्यों को, अधिक तेज़ व सटीक
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:19 AM


  • जानें शाही गज़ से लेकर मेट्रिक प्रणाली तक, कैसे बदलीं मापन इकाइयां
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:08 AM


  • मौसम विज्ञान विभाग के पास है, मौसम घटनाओं की भविष्यवाणी करने का अधिकार
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:22 AM


  • आइए, परफ़्यूम निर्माण प्रक्रिया और इसके महत्वपूर्ण घटकों को जानकर, इन्हें घर पर बनाएं
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:14 AM


  • जानें तांबे से लेकर वूट्ज़ स्टील तक, मध्यकालीन भारत में धातु विज्ञान का रोमाचक सफ़र
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:25 AM


  • पृथ्वी का इतिहास बताती हैं, अब तक खोजी गईं, कुछ सबसे पुरानी चट्टानें
    खनिज

     09-09-2024 09:38 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id