Post Viewership from Post Date to 01-Jan-1970 30th day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
1472 598 2070

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

समुद्र की पारिस्थितिकी के स्वास्थ्य और संतुलन को बनाए रखने के लिए जरूरी है, व्हेल का संरक्षण

रामपुर

 13-04-2023 10:22 AM
समुद्र

व्हेल (Whale) को समुद्री स्तनधारियों के साथ-साथ पृथ्वी पर भी मौजूद सबसे बड़े जीवों में से एक माना जाता है। लेकिन सबसे बड़ा जीव होने के बावजूद भी, यह सर्वाधिक गंभीर रूप से संकटग्रस्त जीवों में से एक है। आज हम इन्हीं शानदार समुद्री जीवों की गंभीर स्थिति के कारणों को समझेंगे।
आवश्यकता से अधिक मछली पकड़ने (Overfishing), प्रदूषण, बांधों एवं पुलों के निर्माण, निजी/व्यावसायिक नौका विहार और व्यावसायिक उद्देश्य से व्हेल के शिकार के कारण, व्हेल आज गंभीर रूप से संकटग्रस्त स्तनधारियों की श्रेणी में गिनी जाती है। मनुष्यों द्वारा हजारों वर्षों से व्हेल का शिकार किया जाता रहा है। हालांकि, पारंपरिक शिकार प्रणाली का व्हेल की आबादी पर बहुत कम प्रभाव पड़ा है, लेकिन अब प्रौद्योगिकी में प्रगति ने बड़ी संख्या में व्हेल का शिकार करना काफी आसान बना दिया है । प्रौद्योगिकी में प्रगति के कारण व्हेल से प्राप्त होने वाले कच्चे माल की अत्यधिक मांग हो गई है, जिससे व्हेल का शिकार करना एक आकर्षक पेशा बन गया है एवं जिसके कारण प्रतिस्पर्धा में वृद्धि के साथ-साथ व्हेल के मारे जाने की सालाना दर में भारी वृद्धि देखी गई है। 17वीं शताब्दी से लेकर 1900 के दशक के मध्य तक, व्यावसायिक उद्देश्य से व्हेल के शिकार के कारण व्हेल की कई प्रजातियों पर गंभीर प्रभाव पड़ने लगा। व्हेल से प्राप्त होने वाले तेल,मांस और त्वचा के लिए बहुतायत में इनका शिकार किया जाने लगा। जिससे इनकी कई प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर आ गई। हालांकि, अब कई देशों और संगठनों के बढ़ते दबाव के कारण व्हेल के शिकार में कमी देखी गई है। पहले के समय में लोग व्हेल जैसे विशालकाय जीव का शिकार करने के लिए नैनटूकेट स्ले राइड (Nantucket Sleigh Ride) नामक एक अनोखी शिकार शैली का प्रयोग करते थे। नैनटूकेट स्ले राइड शब्द का उपयोग शिकार के दौरान हारपून द्वारा व्हेल को खींचे जाने के अनुभव का वर्णन करने के लिए किया जाता है। बहुत समय पहले लोग व्हेल का शिकार करने के लिए छोटी खुली नावों का इस्तेमाल करते थे। पकड़े जाने के बाद, व्हेल भागने की कोशिश करती है और व्हेल हार्पून (एक लंबा भाला जैसा उपकरण) से जुड़ी रस्सी के द्वारा नाव को अपने साथ खींच लेती है।
व्हेल द्वारा नाव को खींचा जाना बहुत खतरनाक साबित होता है । यह खिंचाव तब तक बना रहता है जब तक कि व्हेल बहुत अधिक थक न जाए। कुछ प्रकार की व्हेल, जैसे फिन (Fin Whale) और ब्लू व्हेल (Blue Whale) तो नाव और उसके नाविकों को पानी के नीचे ले जाने की कोशिश करती हैं। एक बार व्हेल के थक जाने के बाद, नाविक उसे मार डालते थे, और फिर उसके शव को व्हेलिंग जहाज पर वापस लाते थे जहां वे उसकी चर्बी को हटा कर उसका तेल प्राप्त करते थे। बाद में, व्हेल का शिकार कर उनसे प्राप्त सामग्रियों के व्यवसाय के लिए व्हेलिंग उद्योग विकसित हुआ, और लोगों द्वारा छोटी नावों के बजाय भाप से चलने वाले जहाजों का इस्तेमाल किया जाने लगा जो नाविकों के लिए तुलनात्मक रूप से सुरक्षित होते हैं । और इस तरह नैनटूकेट स्ले राइड की प्रथा समाप्त हो गई । लेम्बाटा, इंडोनेशिया (Lembata, Indonesia) के लोग छह सदियों से आज भी पारंपरिक रूप से इसी विधि के द्वारा स्पर्म व्हेल (Sperm Whale) का शिकार कर रहे हैं। हालांकि वे ईसाई हैं, उन्होंने अपने पारंपरिक विश्वासों को अपने नए धर्म के साथ मिला लिया है। यहाँ के लोगों का मानना है कि व्हेल उनके पूर्वजों से मिला उपहार हैं और उनका जीवित रहना उनकी शिकार करने की क्षमता पर निर्भर करता है। आधुनिक शिक्षा के बावजूद, अधिकांश परिवार अभी भी पारंपरिक निर्वाह जीवन शैली और व्हेल के शिकार पर निर्भर हैं। हालांकि उनकी परंपरा का भविष्य अस्पष्ट है, फिर भी वे इसे जारी रखने के लिए दृढ़ हैं। आज, वैकल्पिक संसाधनों के निर्माण, अवैध वाणिज्यिक व्हेलिंग प्रथाओं के प्रवर्तन और व्हेल को मारने के विरोध के कारण व्हेल के तेल का उपयोग नहीं के बराबर किया जाता है। हालांकि कुछ देशों में छोटे पैमाने पर व्हेल का शिकार मुख्य रूप से व्हेल के मांस को प्राप्त करने और इसे भोजन के रूप में बेचने के लिए किया जाता है।
व्हेलिंग के नियमन के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International Convention For The Regulation Of Whaling) द्वारा 1986 में व्यावसायिक व्हेलिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य संरक्षणवादी भी सख्त शिकार नियमों पर जोर दे रहे हैं, लेकिन अभी तक यह सब कुछ प्रभावहीन ही है। आज कई देशों द्वारा वाणिज्यिक व्हेलिंग को रोकने वाली नीतियों और कानूनों को अपनाया गया है, फिर भी कुछ मुट्ठी भर देश वाणिज्यिक व्हेलिंग को अपना रहे हैं। व्हेल वास्तव में अविश्वसनीय समुद्री जानवर हैं जो समुद्र की पारिस्थितिकी के स्वास्थ्य और संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
देश और प्रजाति द्वारा, 2010-2014 के दौरान पकड़ी गई व्हेल: वर्षों से सुरक्षात्मक उपाय किए जाने के बावजूद, व्हेल की कई प्रजातियां संकट में हैं और उन्हें जीवित रहने के लिए हमारी सहायता की आवश्यकता है। ब्लू व्हेल, ग्रे व्हेल (Gray Whale) और राइट व्हेल (Right Whale) जैसी कुछ प्रजातियां गंभीर रूप से संकटग्रस्त हैं, जबकि अन्य संकटग्रस्त श्रेणी में हैं। व्हेल को हमेशा के लिए गायब होने से बचाने के लिए हमें अब त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है। ब्लू व्हेल और डॉल्फिन जैसे रहस्यमई एवं जटिल जीवो की रक्षा के लिए यदि आज कुछ नहीं किया जाएगा तो बाद में अवश्य ही मानव जाति को पछताना पड़ेगा । इन स्तनधारियों की रक्षा के लिए मजबूत कानून की आवश्यकता है जो इन अविश्वसनीय जीवो की रक्षा करे और हमारे महासागरों को स्थिर रखे।

संदर्भ
https://rb.gy/5b2t2
https://rb.gy/dnskh
https://rb.gy/4tegk
https://rb.gy/6trvd

चित्र संदर्भ
1. मृत व्हेल को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
2. प्रति वर्ष पकड़ी गई व्हेल के ग्राफ को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
3. पैलेडांग नामक एक पारंपरिक नाव में लमाकेरा व्हेल शिकारीयों को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
4. एक वयस्क और उप-वयस्क मिंक व्हेल को एक जापानी व्हेलिंग पोत निशिन मारू पर घसीटा जाता है। को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
5. पारंपरिक व्हेल शिकारियों को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
6. देश और प्रजाति द्वारा, 2010-2014 के दौरान पकड़ी गई व्हेल को दर्शाता चित्रण (wikimedia)



***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • रामपुर में कोसी और रामगंगा जैसी नदियों को दबाव मुक्त करेंगे, अमृत ​​सरोवर
    नदियाँ

     18-09-2024 09:16 AM


  • अपनी सुंदरता और लचीलेपन के लिए जाना जाने वाला बूगनविलिया है अत्यंत उपयोगी
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:13 AM


  • अंतरिक्ष में तैरते हुए यान, कैसे माप लेते हैं, ग्रहों की ऊंचाई?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:32 AM


  • आइए, जानें विशाल महासागर आज भी क्यों हैं अज्ञात
    समुद्र

     15-09-2024 09:25 AM


  • प्रोग्रामिंग भाषाओं का स्वचालन बनाता है, एक प्रोग्रामर के कार्यों को, अधिक तेज़ व सटीक
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:19 AM


  • जानें शाही गज़ से लेकर मेट्रिक प्रणाली तक, कैसे बदलीं मापन इकाइयां
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:08 AM


  • मौसम विज्ञान विभाग के पास है, मौसम घटनाओं की भविष्यवाणी करने का अधिकार
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:22 AM


  • आइए, परफ़्यूम निर्माण प्रक्रिया और इसके महत्वपूर्ण घटकों को जानकर, इन्हें घर पर बनाएं
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:14 AM


  • जानें तांबे से लेकर वूट्ज़ स्टील तक, मध्यकालीन भारत में धातु विज्ञान का रोमाचक सफ़र
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:25 AM


  • पृथ्वी का इतिहास बताती हैं, अब तक खोजी गईं, कुछ सबसे पुरानी चट्टानें
    खनिज

     09-09-2024 09:38 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id