यह ऑक्टोपस जादुई ठंग से गायब हो सकता है व गिरगिट की तरह रंग भी बदलता है

रामपुर

 12-03-2023 01:10 PM
व्यवहारिक
प्रकृति हमें हैरान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती! अब इस जपाटला हीथी ऑक्टोपस (Japetella heathi octopus) को ही देख लीजिए। यह समुद्री जीव 1,900–3,200 फीट (600–1000 मीटर) की गहराई में पाया जाता है। अपने घातक शिकारियों से बचने के लिए, इस ऑक्टोपस ने एक शानदार तरकीब विकसित कर ली है। दरसल यह लगभग पूरी तरह से पारदर्शी है, जिससे अंधेरे पृष्ठभूमि के सामने इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि ऑक्टोपस की पारदर्शिता एंगलर मछली (Angler Fish) जैसे बायोलुमिनेसेंस (Bioluminescence) शिकारियों के खिलाफ काम नहीं करती है। प्रकाश के परावर्तन के कारण ये शिकारी आसानी से ऑक्टोपस का पता लगा लेते थे। इस चुनौती से पार पाने के लिए भी ऑक्टोपस के पास एक और तरकीब है। जब यह शिकारी के प्रकाश का पता लगाता है, तो यह त्वचा के रंगद्रव्य को सक्रिय करता है, जिससे एक सेकंड से भी कम समय में ऑक्टोपस अपना रंग बदलकर लाल कर देता है। वास्तव में यह ऑक्टोपस एक सुपर हीरो की तरह है जिसके पास खतरे में होने पर अदृश्य होने की विशेष शक्ति है। वीडियो में देखने पर यह वास्तव में आश्चर्यजनक लगता है कि कैसे इस छोटे से जीव ने इतने कठोर और क्षमाशील वातावरण में जीवित रहने के लिए अनुकूलन कर लिया है।


RECENT POST

  • दिल्ली में आयोजित, रामपुर भोजन उत्सव ने किया है, रामपुरी व्यंजनों का सम्मान
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:23 AM


  • रामपुर में कोसी और रामगंगा जैसी नदियों को दबाव मुक्त करेंगे, अमृत ​​सरोवर
    नदियाँ

     18-09-2024 09:16 AM


  • अपनी सुंदरता और लचीलेपन के लिए जाना जाने वाला बूगनविलिया है अत्यंत उपयोगी
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:13 AM


  • अंतरिक्ष में तैरते हुए यान, कैसे माप लेते हैं, ग्रहों की ऊंचाई?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:32 AM


  • आइए, जानें विशाल महासागर आज भी क्यों हैं अज्ञात
    समुद्र

     15-09-2024 09:25 AM


  • प्रोग्रामिंग भाषाओं का स्वचालन बनाता है, एक प्रोग्रामर के कार्यों को, अधिक तेज़ व सटीक
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:19 AM


  • जानें शाही गज़ से लेकर मेट्रिक प्रणाली तक, कैसे बदलीं मापन इकाइयां
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:08 AM


  • मौसम विज्ञान विभाग के पास है, मौसम घटनाओं की भविष्यवाणी करने का अधिकार
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:22 AM


  • आइए, परफ़्यूम निर्माण प्रक्रिया और इसके महत्वपूर्ण घटकों को जानकर, इन्हें घर पर बनाएं
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:14 AM


  • जानें तांबे से लेकर वूट्ज़ स्टील तक, मध्यकालीन भारत में धातु विज्ञान का रोमाचक सफ़र
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:25 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id