उमंग एप के माध्‍यम से सरकारी विभाग अब आपके हाथ में

रामपुर

 15-01-2019 02:45 PM
संचार एवं संचार यन्त्र

आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली में किसी के पास इतना समय नहीं होता है कि वे किसी सरकारी काम को करवाने के लिए कई दिनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर काटते रहें और ऐसा भी नहीं कि इनके बीना काम चल जाए। अतः इस स्थिति से निजात दिलाने के लिए भारत सरकार द्वारा एक विशेष कदम उठाया गया, इनके द्वारा एक डिजिटल एप उमंग (यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन (Unified Mobile Application)) लांच किया गया है। इसके माध्‍यम से आप घर बैठे अपने सरकारी कामों को करवा सकते हैं, इस एप में भारत के लगभग 100 सरकारी विभागों को जोड़ा गया है तथा ये विभाग आपको 24/7 सेवाएं उपलब्‍ध करते है।

23 नवंबर 2017 को नई दिल्ली में साइबरस्पेस (Cyberspace) पर वैश्विक सम्मेलन के पांचवें संस्करण में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उमंग ऐप की सेवा को लॉन्च किया गया था। 2016 में इसे बनाने पर विचार किया गया था। उमंग को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है, इसको लॉन्च करने से पहले नवंबर 2016 से कई बीटा परीक्षणों से गुजरना पड़ा था। इस ई-गवर्नेंस एप्लिकेशन (e-governance application) का उपयोग अन्य चैनलों जैसे कि वेब, एसएमएस या आईवीआर के माध्यम से भी किया जा सकता है। उमंग ऐप को एंड्रॉइड (Android), आईओएस (IOS) और विंडोज फोन (Windows Pnone) पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। जिसे आप गूगल प्‍लेस्‍टोर (Google Play Store) में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उमंग एप डिजिटल भारत में ई-शासन प्रणाली को विकसित करने की एक पहल है। उमंग सभी भारतीय नागरिकों को केंद्र से लेकर स्थानीय सरकारी निकायों और अन्य नागरिक केंद्रित सेवाओं तक अखिल भारतीय (Pan-India) ई-सरकारी सेवाओं का उपयोग करने के लिए एक ही मंच प्रदान करता है। लॉन्च करते समय ऐप में 33 राज्य और केंद्र सरकार के विभागों तथा चार राज्यों से 162 सेवाएं थीं, जो जल्द ही 1,200 से अधिक हो सकती हैं। उमंग एप में अंग्रेजी के अतिरिक्‍त 12 भारतीय भाषाओं की सुविधा प्रदान की गयी है।

उमंग एप का उपयोग:

चरण 1: गूगल प्‍लेस्‍टोर या एप्‍पल (Apple) ऐप स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें।

चरण 2: व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, आयु देकर अपनी प्रोफ़ाइल (Profile) बनाएं, प्रोफाइल फोटो भी अपलोड की जा सकती है।

स्टेप 3: आप अपने आधार नंबर को ऐप और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से भी लिंक कर सकते हैं।

चरण 4: प्रोफ़ाइल बनाने के बाद, आप लॉग इन कर सकते हैं और सेवाओं तथा श्रेणियों के माध्यम से ब्राउज़ (brows) करने के लिए ‘सॉर्ट एंड फ़िल्टर’(Sort & Filter) अनुभाग पर जा सकते हैं।

चरण 5: विशेष सेवाओं पर जाने के लिए खोजें (Search) के विकल्‍प पर जा सकते हैं।

उमंग ऐप में उपलब्ध कुछ सेवाएं निम्नलिखित हैं:

संदर्भ:

1. https://bit.ly/2RMRSpy
2. https://bit.ly/2TQjhEh
3. https://web.umang.gov.in/web/#/
4. https://en.wikipedia.org/wiki/UMANG



RECENT POST

  • रामपुर में कोसी और रामगंगा जैसी नदियों को दबाव मुक्त करेंगे, अमृत ​​सरोवर
    नदियाँ

     18-09-2024 09:16 AM


  • अपनी सुंदरता और लचीलेपन के लिए जाना जाने वाला बूगनविलिया है अत्यंत उपयोगी
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:13 AM


  • अंतरिक्ष में तैरते हुए यान, कैसे माप लेते हैं, ग्रहों की ऊंचाई?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:32 AM


  • आइए, जानें विशाल महासागर आज भी क्यों हैं अज्ञात
    समुद्र

     15-09-2024 09:25 AM


  • प्रोग्रामिंग भाषाओं का स्वचालन बनाता है, एक प्रोग्रामर के कार्यों को, अधिक तेज़ व सटीक
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:19 AM


  • जानें शाही गज़ से लेकर मेट्रिक प्रणाली तक, कैसे बदलीं मापन इकाइयां
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:08 AM


  • मौसम विज्ञान विभाग के पास है, मौसम घटनाओं की भविष्यवाणी करने का अधिकार
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:22 AM


  • आइए, परफ़्यूम निर्माण प्रक्रिया और इसके महत्वपूर्ण घटकों को जानकर, इन्हें घर पर बनाएं
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:14 AM


  • जानें तांबे से लेकर वूट्ज़ स्टील तक, मध्यकालीन भारत में धातु विज्ञान का रोमाचक सफ़र
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:25 AM


  • पृथ्वी का इतिहास बताती हैं, अब तक खोजी गईं, कुछ सबसे पुरानी चट्टानें
    खनिज

     09-09-2024 09:38 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id