Post Viewership from Post Date to 30-Jan-2024 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
2517 167 2684

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

कोस-कोस पर बदले पानी, और हमारी संस्कृति, भाषा और रंग अनुभूति

रामपुर

 30-12-2023 10:50 AM
ध्वनि 2- भाषायें

विभिन्न भाषाओं में सोचने, उनके संपर्क और उपयोग से दैनिक जीवन की वस्तुओं को देखने का हमारा नज़रिया बदल जाता है। अंततः, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक नई भाषा सीखने से हमारे मस्तिष्क को दुनिया की अलग अलग तरीके से व्याख्या करने की क्षमता प्राप्त होती है जिससे हमारे रंगों को देखने और संसाधित करने का तरीका भी बदल जाता है।भाषाएँ रंगों की अलग-अलग पहचान करती हैं और यह संस्कृति के साथ बदलती रहती है। आइए देखें कैसे कुछ भाषाएं अपनी संस्कृति के आधार पर रंगों के नामों को सीमित करती हैं या उनके अर्थ में परिवर्तन करती हैं।
व्यक्ति जिस दिन जन्म लेता है, उसी दिन से भाषा सीखना शुरू कर देता है और उसका उपयोग करके वस्तुओं, रंगों, भावनाओं और लगभग हर अर्थपूर्ण चीज़ को वर्गीकृत करना सीखता है। यद्यपि हमारी आंखें हज़ारों वस्तुओं को देख सकती हैं, और प्रत्येक वह वस्तु जिसे हम देखते हैं वह किसी रंग से जुड़ी होती है। लेकिन जिस तरह से हम रंगों के बारे में संवाद करते हैं और जिस तरह से हम अपने रोज़मर्रा के जीवन में रंगों का उपयोग करते हैं, हमें रंगों की इस विशाल विविधता को समझने के लिए श्रेणीबद्ध करने की आवश्यकता है। उदाहरण के लिए, चित्रकार और फैशन विशेषज्ञ, रंगों को संदर्भित करने और उनमें अंतर करने के लिए रंग शब्दावली का उपयोग करते हैं, जिसे एक गैर विशेषज्ञ द्वारा भी बड़ी आसानी से एक शब्द के साथ वर्णित किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि विभिन्न भाषाओं और सांस्कृतिक समूहों में रंगों को अलग अलग तरीके से श्रेणीबद्ध किया गया है। पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में बोली जाने वाली दानी (Dani) और लाइबेरिया और सिएरा लियोन (Liberia and Sierra Leone) में बोली जाने वाली बासा (Bassa) जैसी कुछ भाषाओं में रंगों के लिए केवल दो शब्द प्रयुक्त किए जाते हैं- हल्का और गहरा। इन भाषाओं में गहरे रंग का मोटे तौर पर अर्थ ठंडा और हल्के रंग का अर्थ गर्म होता है। इसलिए सफेद, लाल, नारंगी और पीले जैसे हल्के रंगों की व्याख्या गर्म रंगों के रूप में की जाती है, जबकि काले, नीले और हरे जैसे रंगों की व्याख्या ठंडे रंगों के रूप में की जाती है।
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के उत्तरी क्षेत्र में रहने वाले वार्लपिरी (Warlpiri) लोगों के शब्दकोश में रंग नामक कोई भी शब्द नहीं है। ये लोग और ऐसे अन्य सांस्कृतिक समूह, “रंग शब्द का वर्णन”, बनावट, शारीरिक संवेदना और कार्यात्मक उद्देश्य से संबंधित एक समृद्ध शब्दावली से करते हैं। उल्लेखनीय रूप से, दुनिया की अधिकांश भाषाओं में पाँच मूल रंग शब्द हैं। नामीबिया (Namibian) के मैदानों में हिम्बा (Himba) और पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) के हरे-भरे वर्षावनों में बेरीनमो (Berinmo) जैसी विविध संस्कृतियाँ ऐसी पाँच शब्द प्रणालियों का उपयोग करती हैं। रंगों के लिए गहरे, हल्के और लाल रंग के साथ-साथ, इन भाषाओं में आम तौर पर पीले रंग के लिए एक शब्द होता है, और नीले और हरे दोनों रंगों को एक शब्द ‘भूरे’ के द्वारा दर्शाया जाता है। रंगों को समझने का हमारा तरीका हमारे जीवनकाल में बदल भी सकता है। उदाहरण के लिए, ग्रीक (Greek) भाषा में गहरे और हल्के नीले रंग का वर्णन करने के लिए दो मौलिक रंग शब्दों "घालाज़ियो" और "ब्ले" (ghalazio” and “ble) का प्रयोग किया जाता है। लेकिन यदि कोई ग्रीक निवासी लंबे समय तक किसी दूसरे देश जैसे कि ब्रिटेन (Britain) में रहता है जहाँ नीले रंग के लिए सिर्फ एक शब्द का प्रयोग किया जाता है (Blue), तो वह भी हल्के और गहरे नीले रंग के लिए इस एक ही शब्द का प्रयोग करना शुरू कर देता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लंबे समय तक अंग्रेजी बोलने वाले माहौल में रहने के बाद, मूल ग्रीक भाषियों का मस्तिष्क "घालाज़ियो" और " ब्लू" रंगों को एक ही रंग श्रेणी के हिस्से के रूप में व्याख्या करना शुरू कर देता है।
हालांकि ऐसा केवल रंग संबंधी शब्दों के साथ ही नहीं होता है। वास्तव में विभिन्न भाषाएँ जीवन के सभी क्षेत्रों में हमारी धारणाओं को प्रभावित कर सकती हैं। अंततः, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एक नई भाषा सीखने से हमारे मस्तिष्क को दुनिया की अलग अलग तरीके से व्याख्या करने की क्षमता प्राप्त होती है जिससे हमारे रंगों को देखने और संसाधित करने का तरीका भी बदल जाता है। कभी कभी कुछ अवधारणाओं के साथ साथ रंगों को भी कुछ विशिष्ट भाषाओं में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिए अफ़्रीका में ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) में शोना (Shona) भाषा और लाइबेरिया (Liberia) में बोआस (Boas) भाषा में लाल और नारंगी रंगों के बीच अंतर करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। इसलिए भाषा की सीमाएं भी लोगों के लिए अलग-अलग रंगों को समझने में बाधा बन सकती हैं।
भाषा के समान ही अलग अलग संस्कृतियों में भी प्रत्येक रंग से संबंधित धारणा अलग है। उदाहरण के लिए जापान (Japan) में बैंगनी रंग को धन और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। जबकि यूक्रेन (Ukraine) और मिस्र (Egypt) में, यह विश्वास, धैर्य और विश्वास का प्रतीक है, तो थाईलैंड (Thailand) में यह विधवाओं द्वारा पहना जाने वाला शोक वस्त्रों का रंग है। लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि विभिन्न संस्कृतियों में रंग के लिये सदैव अलग अलग व्याख्या की जाए। रंग की धारणाएं भी आश्चर्यजनक रूप से अखिल-सांस्कृतिक हो सकती हैं। आमतौर पर लिखे गए साहित्य की तुलना में संस्कृतियों में रंग संबंध अधिक समान होते हैं।
उदाहरण के लिए, कई संस्कृतियों में लाल रंग जुनून की भावना से दृढ़ता से जुड़ा हुआ है। हालांकि यह भी संभव है कि प्रत्येक संस्कृति में जुनून शब्द के लिए विशिष्ट अर्थ हो सकते हैं। उदाहरण के लिए चीन (China) और भारत में लाल रंग को विवाह से संबंधित माना जाता है। जबकि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में यह रंग शोक के दिन का प्रतीक है। इस प्रकार अलग अलग संस्कृतियों में लाल रंग जीवन के विशेष घटनाओं से जुड़ा हुआ है। यह बात अलग है कि ये घटनाएं (विवाह और मृत्यु) अपनी प्रकृति में बिलकुल भिन्न हो सकती हैं। रंग और संस्कृति के अध्ययन से यह भी पता चलता है कि रंग को समझने की मानवीय क्षमता और हमारी प्राथमिकताएँ हमारी उम्र, लिंग और भाषा पृष्ठभूमि सहित कई आश्चर्यजनक कारकों से प्रभावित हो सकती हैं। एक अध्ययन में, चार संस्कृतियों - जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका - के लोगों को आठ रंगों के लिए शब्द संघ बनाने के लिए कहा गया था। इस अध्ययन में प्रतिभागियों द्वारा शब्दों और रंगों के बीच बनाए गए जुड़ाव में समानताएं और अंतर दोनों सामने आए। अध्ययन में पाया गया कि सभी चार संस्कृतियों में, लोग नीले रंग को उच्च गुणवत्ता से और लाल को प्रेम से जोड़ते हैं। सभी चार संस्कृतियों में, काले रंग को एक शक्तिशाली रंग माना जाता है। तीन एशियाई संस्कृतियों में, बैंगनी को विलासिता से जुड़ा हुआ रंग माना जाता है लेकिन अमेरिकी प्रतिभागियों के लिए बैंगनी इसके बिल्कुल विपरीत, अर्थात् एक सस्ते रंग के रूप में सामने आता है। इससे पता चलता है कि संस्कृतियों के बीच रंग धारणाओं में कुछ समानता हो सकती है, साथ ही कुछ महत्वपूर्ण अंतर भी हो सकते हैं।

संदर्भ
https://shorturl.at/fAD16
https://shorturl.at/kBGKP

चित्र संदर्भ
1. रंगों की रचनात्मकता को संदर्भित करता एक चित्रण (Wallpaper Flare)
2. रंगों के पैटर्न को संदर्भित करता एक चित्रण (Pexels)
3. चित्रकारी को देखते जोड़े को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
4. नीले रंग के छायांकन को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
5. रंग चक्र को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)



***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • दिल्ली में आयोजित, रामपुर भोजन उत्सव ने किया है, रामपुरी व्यंजनों का सम्मान
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:23 AM


  • रामपुर में कोसी और रामगंगा जैसी नदियों को दबाव मुक्त करेंगे, अमृत ​​सरोवर
    नदियाँ

     18-09-2024 09:16 AM


  • अपनी सुंदरता और लचीलेपन के लिए जाना जाने वाला बूगनविलिया है अत्यंत उपयोगी
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:13 AM


  • अंतरिक्ष में तैरते हुए यान, कैसे माप लेते हैं, ग्रहों की ऊंचाई?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:32 AM


  • आइए, जानें विशाल महासागर आज भी क्यों हैं अज्ञात
    समुद्र

     15-09-2024 09:25 AM


  • प्रोग्रामिंग भाषाओं का स्वचालन बनाता है, एक प्रोग्रामर के कार्यों को, अधिक तेज़ व सटीक
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:19 AM


  • जानें शाही गज़ से लेकर मेट्रिक प्रणाली तक, कैसे बदलीं मापन इकाइयां
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:08 AM


  • मौसम विज्ञान विभाग के पास है, मौसम घटनाओं की भविष्यवाणी करने का अधिकार
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:22 AM


  • आइए, परफ़्यूम निर्माण प्रक्रिया और इसके महत्वपूर्ण घटकों को जानकर, इन्हें घर पर बनाएं
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:14 AM


  • जानें तांबे से लेकर वूट्ज़ स्टील तक, मध्यकालीन भारत में धातु विज्ञान का रोमाचक सफ़र
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:25 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id