पशुओं और मानवों में कुछ समानताएं

रामपुर

 02-12-2018 11:45 AM
व्यवहारिक

मानव के विषय में अक्सर यह कहा जाता है की वह एक सामाजिक प्राणी है। यदि ध्यान लगाया जाए तो पशुओं और मनवों में काफी समानताएं देखी जा सकती हैं। आज हम आपके सामने दो विडियो के माध्यम से एक ऐसा ही नज़ारा प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

ऊपर दिए गए विडियो की शुरुआत होती है एक बाघिन से जो कि अपने 10 दिन की उम्र के शिशु को चाटती हुई नज़र आती है। अधिकतर छोटे शिशु शुरुआती 6 हफ्ते तक बिना उजाला देखे अपनी गुफा में ही छिपे रहते हैं, इसलिए कहा जा सकता है कि विडियो में दिखाए गए शिशु काफी असामान्य गतिविधि कर रहे हैं। अभी इनकी आँखें भी ढंग से नहीं खुली हैं इसलिए ये ठीक से देख भी नहीं सकते। इन्हें इधर से उधर ले जाने के लिए इनकी माँ इन्हें गले से अपने जबड़े में दबोचती है। परन्तु इसके लिए काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है क्योंकि इनका जबड़ा करीब 500 किलो की क्षमता के साथ काट सकता है और बच्चों के गले अभी भी काफी नाज़ुक हैं।

अधिकतर बाघ एक बार में दो से तीन बच्चों को जन्म देते हैं क्योंकि इससे अधिक मात्रा में उन्हें संभालना काफी मुश्किल हो जाता है जैसा की आप विडियो में देख सकते हैं। विडियो देखकर यह प्रतीत होता है की यह बाघिन बेशक एक बेहतरीन माँ साबित होगी परन्तु इसे अभी भी काफी कुछ सीखना बाकी है।

बच्चों का शिकार प्रशिक्षण:


ऊपर दिया गए विडियो में हम देख सकते हैं कि बच्चे अब बड़े हो चुके हैं और शिकार करने के लिए तैयार हैं। माँ को एक हिरण नज़र आता है। परन्तु एक बच्चा मूर्खता में दहाड़ लगाने की कोशिश कर बैठता है। हिरण को तुरंत आभास हो जाता है कि कुछ गड़बड़ चल रही है। माँ बच्चे को गुस्से में देखती है और बच्चे को शिकार का पहला सबक मिल जाता है। अब वे चुपचाप बैठकर अपनी माँ को शिकार करते देखते हैं। बाघिन रास्ता बदल बदलकर शिकार की और बढ़ती है। कैमरा ऑपरेटर (Camera Operator) के हाथी से सिर्फ 2 मीटर की दूरी पर वह अपने शिकार को दबोच लेती है। बाघ भी तेंदुओं की भाँती कई बार अपने शिकार को खाने से पहले उनके शरीर से सभी बाल हटाते हैं। बच्चे अपनी माँ को देख, यह भी तुरंत सीख जाते हैं।

तो इंतज़ार किस बात का, तुरंत विडियो पर क्लीक कीजिये और बनाइये इस रविवार को और भी रोमांचक।

सन्दर्भ:

1.https://www.youtube.com/watch?v=kXmqwRj0o4E
2.https://www.youtube.com/watch?v=5ThQLGbt8bM



RECENT POST

  • जानें, क्यों पतन हुआ महाजनपदों में से एक, मगध साम्राज्य का
    ठहरावः 2000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक

     22-10-2024 09:25 AM


  • चलिए, चलते हैं, चन्नापटना के रंग-बिरंगे खिलौनों के अद्भुत सफ़र पर
    हथियार व खिलौने

     21-10-2024 09:24 AM


  • आइए, ‘विश्व सांख्यिकी दिवस’ के अवसर पर जानें, मैंडलब्रॉट ज़ूम के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     20-10-2024 09:24 AM


  • हिमालयन न्यूट के प्राकृतिक निवास स्थान, अब कंक्रीट के ढांचों में बदल गए हैं
    मछलियाँ व उभयचर

     19-10-2024 09:15 AM


  • जानें कैसे लोगों का मन मोह रही है, कपड़ों पर ऊनी धागों से बनी क्रुएल कढ़ाई
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     18-10-2024 09:20 AM


  • गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध हैं रहस्यमयी मालाबार सिवेट
    स्तनधारी

     17-10-2024 09:22 AM


  • दुनिया भर में अपनाई जाती है लिनियस द्वारा विकसित पहली जीवों की पदानुक्रमित नामकरण प्रणाली
    कोशिका के आधार पर

     16-10-2024 09:25 AM


  • स्वचालन ने खनन कार्यों को विडियो गेम जैसा बना दिया है !
    खदान

     15-10-2024 09:19 AM


  • छुईमुई को स्पर्श करने पर, वह प्रदर्शित करेगा, निक्टिनैस्टिक व्यवहार
    व्यवहारिक

     14-10-2024 09:26 AM


  • आइए जानें, कैसे बनते हैं आलू के चिप्स
    वास्तुकला 2 कार्यालय व कार्यप्रणाली

     13-10-2024 09:14 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id