
वेबसाइट: http://meerut.nic.in/
ईमेल: dmmee@nic.in
फोन नंबर: 0121-2664133
मेरठ भारत की राष्ट्रीय राजधानी से 72 कि.मी. दूर गंगा के उर्वर मैदान पर बसा हुआ शहर है। मेरठ के पड़ोसी जिलों में मुज़फ्फरनगर, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, ज्योतिबाफूले नगर और बागपत आदि हैं। गंगा और हिंडन नदियाँ जिले की पूर्वी और पश्चिमी सीमाएं खींचती हैं। मेरठ जिले का कुल क्षेत्रफल 2,73,005 हेक्टेयर है जिसमें से 21,314 हेक्टेयर जंगल क्षेत्र, 40,109 हेक्टेयर रिहायशी या कृषी के अयोग्य भूमि, व 2,395 हेक्टेयर कृषी योग्य भूमि है। मेरठ की ऐतिहासिकता महाभारत काल तक जाती है, मध्यकाल में भी मेरठ एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में प्रतिष्ठित था। मेरठ के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव 1857 में आया जब यहाँ पर गदर की चिंगारी फैली। मेरठ भारत का 9वाँ सबसे ज़्यादा कर देने वाला शहर है, यह शहर लघु उद्योगों के लिये उत्तम स्थान के रूप में उबरा है।