पाँच मिलियन वर्ष पूर्व, पृथ्वी पर रहता था एक भयानक स्तनधारी, एंटेलोडोंट्स या टर्मिनेटर सूअर

स्तनधारी
11-11-2022 11:27 AM
Post Viewership from Post Date to 12- Dec-2022 (31st)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Messaging Subscribers Total
1194 211 0 1405
* Please see metrics definition on bottom of this page.
पाँच मिलियन वर्ष पूर्व, पृथ्वी पर रहता था एक भयानक स्तनधारी, एंटेलोडोंट्स या टर्मिनेटर सूअर

लगभग चौंतीस मिलियन वर्ष पहले वायोमिंग (Wyoming) के मैदानी इलाकों में एक निर्णायक मुठभेड़ हुई थी। हथियारों के लिए, सेनानियों के पास केवल उनके मजबूत दांत और अजीब, शक्तिशाली जबड़े हुआ करते थे। खुरदुरे खुरों पर चलते हुए, अपने प्रतिद्वन्द्वी को तब तक मारा गया जब तक कि उनमें से एक हार नहीं गया। इनके द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी के चेहरे को अपने दांतों द्वारा दबाया जाता था, जिससे प्रतिद्वंद्वी के थूथन में और आँखों के चारों ओर गहरे निशान उकेरे जाते थे।
इसके काटने से प्रतिद्वंद्वी के मुँह के ऊपर एक काटने का गंभीर घाव बन जाता था। हालांकि हमें यह ज्ञात नहीं है कि यह युद्ध कैसे समाप्त हुआ होगा। लेकिन साक्ष्यों से पता चलता है कि ऐसा हुआ था। ये प्राचीन प्रतिद्वंद्वी जानवर थे जिन्हें आर्कियोथेरियम (Archaeotherium) के नाम से जाना जाता था, जो स्तनधारियों के एक आकर्षक समूह के सदस्य थे, जिन्हें एंटेलोडोंट्स (Entelodonts – उपयुक्त रूप से इन्हें 'टर्मिनेटर सूअर (Terminator pigs)' भी कहा जाता है।) कहा जाता था। एक एंटेलोडॉन्ट संपूर्ण रूप से एक सुअर नहीं थे। उन्हें यह नाम इस तथ्य से मिलता है कि दोनों समूहों में कई समानताएं देखी जाती हैं, लेकिन वे अविश्वसनीय रूप से भिन्न भी थे। जबकि सूअर और एंटेलोडोंट दोनों एक खुर वाले स्तनपायी थे, लेकिन उन दोनों के मध्य संबंध काफी दूर का था।एंटेलोडोंट एक बड़े समूह से नजदीकी रूप से संबंधित हैं जिसमें हिप्पोस, व्हेल और उनके निकटतम संबंधी भी शामिल हैं।इस समूह को व्हिपोमोर्फ्स (Whippomorphs) के रूप में जाना जाता है, और एंटेलोडोंट्स इस बहुत बड़े समूह के ठीक बाहर स्थित हैं। आज, व्हेल ही एकमात्र खुर वाली स्तनपायी हैं जो अन्य जानवरों का शिकार करती हैं, चाहे वह क्रिल, मछली या अन्य व्हेल हों। वहीं दरियाई घोड़े, सूअरों की भांति कचरे का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन लाखों वर्ष पहले मौजूद वास्तविक एंटेलोडोंट को आम रूप से टर्मिनेटर सूअर कहा जाता है।
एंटेलोडोंट्स कुछ हद तक एक बड़े आकार के वॉर्थोग (Warthog) या जंगली सूअर की तरह दिखने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके शरीर के संदर्भ में, एंटेलोडोंट्स के पास अन्य खुर वाले जानवरों की मानक काया थी।उनके पैर छोटे और पतले, लेकिन मजबूत थे, जो गति के बजाय मजबूती के लिए बने हुए थे।उनके विशाल सिर को सहारा देने के लिए उनके पास ऊंचे और शक्तिशाली कंधे थे। उनके दांत भी काफी विशाल थे।उनके पैर सुअर के खुरों की तरह खुरदुरे खुरों से बंधे हुए थे।
इससे यह जरूर पता चलता है कि ये अपने से छोटे शिकारी पर काफी हावी रहे होंगे। एंटेलोडोंट की सबसे विशिष्ट विशेषता उनके चेहरे पर उभरे हुए दांत और हड्डीदार गांठों की संख्या है। वहीं पहले उन्हें एक राक्षसी रूप की भांति बिना होंट के, खोपड़ी के किनारों के साथ चेहरा बाहर की ओर फैला हुआ चित्रित किया गया था। एंटेलोडॉन्ट वंश का नाम 1883 में प्रसिद्ध रिचर्ड लिडेकर (Richard Lydekker) ने रखा था। इससे पहले भी इनके कई प्रकार खोजे और नाम दिए गए थे। यहां तक ​​कि एडवर्ड ड्रिंकर कोप (Edward Drinker Cope) और जोसेफ लेडी (Joseph Leidy) जैसे जीवाश्म विज्ञान के महान किंवदंतियों ने इनमें से कुछ जीवों की खोज की और उनका नाम रखा।अक्सर इन्हें इनके दांतों और जबड़ों के जीवाश्म से पहचाना जाता था। हालांकि एंटेलोडोंट जीनस आर्कियोथेरियम (Archaeotherium)के बारे में कई प्रश्न उठते हैं। यह एक गाय के आकार का एक जानवर था, और लगभग 33 मिलियन वर्ष पहले इस क्षेत्र पर हावी था। आर्कियोथेरियम सबसे प्रसिद्ध एंटेलोडोंट्स में से एक है और जिसका सबसे अधिक बार अध्ययन किया गया है। यह सफेद नदी के जीवों का सबसे बड़ा शिकारी था। यह जीव आदि नूतन के अंत से ओलिगोसीन (Oligocene - एक समय जब पश्चिमी गोलार्ध को आवरण करने वाले वर्षावन खत्म होने लगे थे) के अंत तक अस्तित्व में था। उनकी जगह शुष्क वनों और छोटे जंगलों के साथ मिश्रित मैदानों की मिश्रित वनस्पति ने ले ली।
एंटेलोडोंट्स काफी बड़े हो सकते थे, और कई मामलों में अपने संबंधित पारिस्थितिक तंत्र में सबसे बड़े स्तनधारी थे।अब तक एक पूर्ण कंकाल से ज्ञात सबसे बड़ा एंटेलोडोंट डेओडन (Daeodon - एक उत्तरी अमेरिकी एंटेलोडोंट जो 750 किलोग्राम (1650 पाउंड) के अनुमानित वजन तक पहुंच सकता था, और कंधे पर 2.1 मीटर (6.9 फीट) तक की ऊंचाई तक पहुंच सकता है)था। पैराएंटेलोडन इंटरमीडियम (Paraentelodonintermedium), एक यूरेशियन (Eurasian) प्रजाति जिसे ज्यादातर दांतों और जबड़ों द्वारा जाना जाता है, आकार में डेओडन के समान थी।वहीं सूअरों और पेकेरी (Peccaries) की तुलना में, एंटेलोडॉन्ट लगभग निश्चित रूप से एक हद तक सर्वाहारी थे। उनके दांतों और जबड़े की संरचना ने बड़े और सख्त खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण में उनकी सहायता की होगी।विविध और पूरी तरह से शाकाहारी पेकोरन आर्टियोडैक्टिल (Pecoran artiodactyls) के विपरीत, एंटेलोडोंट्स में घास और अन्य विशेष रूप से रेशेदार पौधों को काटने के लिए विशेषज्ञता की कमी थी।इसके बजाय, एंटेलोडोंट्स संभवतः चारक थे, जिनको जड़ें, नट, फल और शाखाओं का सेवन करना अधिक पसंद था। सूअरों के विपरीत, सबसे कम उम्र के किशोर एंटेलोडोंट्स में संपूर्ण 32 पर्णपाती दांत हुआ करते थे। दांत नुकीले, पतले और अर्ध-दाँतेदार थे, जो वयस्क एंटेलोडोंट्स की तुलना में सख्त भोजन को तोड़ने के लिए कम उपयुक्त थे।कई एंटेलोडोंट्स में,श्वानदंत के सिरे पर गोलाकार घिसाव वाली सतहों को देखा गया है, जो हड्डियों जैसे कठोर सामग्री पर इन दांतों के नियमित उपयोग का संकेत देते हैं।आधुनिक बिल्लियों में श्वानदंत के घिसाव के समान पैटर्न देखे जाते हैं, जो शिकार को मारने के दौरान अपने श्वानदंत दांतों के माध्यम से हमले के दौरान उन्हें काटते हैं।
लेकिन टर्मिनेटर सूअर के विलुप्त होने के पीछे का कारण क्या है? ऐतिहासिक रूप से ये अत्यधिक प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाली गतिविधियों की वजह से विलुप्त हुए होंगे। दरसल, अधिकांश खोपड़ी के खंडित जीवाश्म के साक्ष्य बताते हैं कि टर्मिनेटर सूअर के बीच हिंसक टकराव काफी नियमित थी। यह सिद्धांत जानवरों के जीवन चक्र के विभिन्न चरणों को प्रभावित करता है।कुछ स्थितियों में एंटेलोडोंट्स ने अनिवार्य रूप से एक दूसरे को मार डाला हो। लेकिन इन प्रजातियों के विलुप्त होने के पीछे की सबसे अधिक संभावना अन्य पर्यावरणीय कारक हो सकते हैं, जैसे, वार्मिंग या ठंडा तापमान, ज्वालामुखी विस्फोट या क्षुद्रग्रह टकराव जैसी वैश्विक गड़बड़ी भी इनके विलुप्त होने में योगदान दे सकती है। हालांकि मनुष्य द्वारा इनके जीवाश्मों को उजागर करना जारी है। ये अवशेष इस बात का जवाब देने में सहायक होंगे कि कुछ जीव कैसे रहते थे और मरते थे, और शायद, वे अंततः विलुप्त क्यों हो गए। एंटेलोडोंट्स के मामले में, हाल ही में मार्च 2020 तक एक दांत का खुलासा किया गया था। मिसिसिपी (Mississippi) में एक छात्र को एक अजीब, काले रंग का पत्थर मिला, जो वास्तव में लगभग 26 मिलियन वर्ष पहले ओलिगोसीन काल के एक टर्मिनेटर सुअर का दांत निकला!
किसी भी तरह से, एंटेलोडोंट्स के बारे में अभी भी बहुत सारे रहस्य मौजूद हैं। जितना अधिक आप इन आकर्षक प्राणियों के बारे में जानेंगे, यह उतना ही स्पष्ट होता जाएगा कि ये सूअर नहीं थे। वास्तव में, वे हमारे ग्रह के विकासवादी इतिहास के एक अविश्वसनीय टुकड़े हैं। वे प्राकृतिक चयन के माध्यम से हुए परिवर्तन की गहराई में एक झलक को प्रदर्शित करते हैं।

संदर्भ :-
https://bit.ly/3tfakIu
https://bit.ly/3A1UvbS
https://bit.ly/3UDReYa

चित्र संदर्भ
1. एंटेलोडोंट्स या टर्मिनेटर सूअर को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
2. एंटेलोडोंट्स के कंकाल को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
3. एंटेलोडोंट्स कुछ हद तक एक बड़े आकार के वॉर्थोग (Warthog) या जंगली सूअर को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
4. आर्कियोथेरियम मोर्टोनी को दर्शाता एक चित्रण (flickr)
5. पैराएंटेलोडन इंटरमीडियम को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)