क्रैकन (Kraken) एक सबसे प्रसिद्ध पौराणिक समुद्री राक्षसों में से एक माना जाता है।समुद्र के इस दुर्जेय जीव जो शक्तिशाली टेंटेकल (Tentacles) से युक्त है तथा एक जहाज को डुबोने की शक्ति रखता है,की किंवदंतियां नॉर्वे (Norway) और आइसलैंड (Iceland) में बताई गई थी तथा आधुनिक वैज्ञानिकों के अनुसार, यह विशाल स्क्विड (आर्किटुथिस - Architeuthis) की आकारिकी पर आधारित थीं।चूंकि विशाल स्क्विड गहरे पानी में रहना पसंद करता है, इसलिए यह लगभग कभी भी मनुष्यों द्वारा जीवित नहीं देखा जाता, हालांकि इसके मृत नमूने समुद्री किनारों पर प्राप्त हुए।इसलिए प्राचीन काल से ही इस प्राणी के अस्तित्व की जानकारी मौजूद रही है।प्लिनी द एल्डर (Pliny the Elder) प्राकृतिक इतिहास पर अपनी वार्ता में उनका उल्लेख किया और कहा कि वे 9.1 मीटर तक लंबे हो सकते हैं। हालांकि अब हम जानते हैं कि वे इससे भी बड़े हो जाते हैं।क्रैकेन की किंवदंती के साथ-साथ, विशाल स्क्विड ने अन्य पौराणिक मिथकों को भी प्रेरित किया हो सकता है, जिसमें ग्रीक स्काइला (Scylla), एक बहु-सिर वाला राक्षस शामिल है, जो पुरुषों को उनके जहाजों से खींच लिया करता था और उन्हें खा लिया करता था।इसके अलावा इसमें "समुद्री सांप" भी शामिल थे जिन्होंने इलियड (Iliad) में लाओकून (Laocoön) औरउनके बेटेका गला घोंट दिया था।लेकिन भले ही अरस्तू (Aristotle) और प्लिनी द एल्डर द्वारा विशाल स्क्विड की सूचना दी गई थी, लेकिन वे इतने शानदार थे कि बाद में भी वैज्ञानिकों को उनके अस्तित्व पर विश्वास करने में परेशानी हुई।1861 में, एलेक्टन डिस्पेच स्टीमर (Alecton dispatch steamer) के चालक दल का एक विशाल स्क्विड से सामना हुआ और यहां तक कि वे जानवर की पूंछ के एक टुकड़े को पकड़ने में भी कामयाब रहे। हालाँकि, वैज्ञानिकों ने उनका उपहास उड़ाया, जिन्होंने उन्हें बताया कि ऐसा प्राणी "प्रकृति के नियमों के विरुद्ध" था! आज भी, विशाल स्क्विड अपनी अर्ध-पौराणिक स्थिति बनाए रखता है। हम सभी जानते हैं कि यह मौजूद है, लेकिन इसे "प्राकृतिक इतिहास में सबसे मायावी छवि" कहा गया है। 2004 में विशाल स्क्विड का अंततः उसके प्राकृतिक आवास में फोटो लिया गया।पहला वीडियो दो साल बाद लिया गया था।