पृथ्वी पर चीतों को ज़मीन पर चलने वाले सबसे तेज़ जानवर के रूप में जाना जाता है, हालांकि उन्हें कई अजीब आवाजें निकालने के लिए भी जाना जाता है। चीता तीन अनोखे तरीकों से आवाज उत्पन्न करता है, जिनमें घुर्राना,चहकना और फुफकारना शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि चीते दहाड़ नहीं सकते। कई अन्य प्रकार की बिल्लियों की तरह, चीता खतरे की स्थिति महसूस करने परफुफकारता है। भयभीत होने पर चीता विलाप करना भी शुरू कर सकता है। चीते “म्याऊ” भी कर सकते हैं। लेकिन इन बड़ी बिल्लियों की सबसे अनोखी और डरावनी आवाज है, इनका चहचहाना। यह ध्वनि जो चीता उत्पन्न करता है,उसे सुनकर कोई आसानी से भ्रमित हो सकता है और यह मान सकता है, कि यह ध्वनि पक्षी की है। चहचहाना काफी उच्च होता है और आसानी से पहचाना जा सकता है (हालांकि इसे सुनकर ऐसा नहीं लगता है कि यह आवाज किसी बड़ी बिल्ली की है)। चीते ये शोर कई कारणों से करते हैं। आमतौर पर, माँ चीता अपने बच्चे का पता लगाने के लिए चहकती है। इस ध्वनि के प्रेमपूर्ण, ममतामयी इरादों के बावजूद, यह निश्चित रूप से लोगों को विचलित कर सकती है।