डिजिटल रूप से बनाया गया है, सूर्य ग्रहण करने वाले विशाल चंद्रमा का वीडियो
आधुनिक राज्य : 1947 ई. से वर्तमान तक
06-06-2021 11:42 AM
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक 30 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है, जो कथित तौर पर आर्कटिक (Arctic) में बनाया गया है। इस वीडियो में एक विशाल चंद्रमा, सूर्य को ज्योतिहीन करते हुए या ग्रहण लगाते हुए दिखायी देता है। वीडियो में, चंद्रमा पृथ्वी की सतह से बहुत करीब दिखाई देता है, जिसके बाद वह सूर्य को ढक लेता है। सूर्य के छिप जाने से अंधेरा हो जाता है तथा चंद्रमा फिर क्षितिज के नीचे फीका पड़ने लगता है। यह वीडियो एक एनीमेशन जैसा प्रतीत होता है, जिसे टिक टॉक पर अलेक्सी एनएक्स (Aleksey_nx) नामक उपयोगकर्ता द्वारा बनाया गया है। कलाकार ने हाल ही में एक "यूएफओ ओवर द मून" (UFO over the moon) वीडियो भी बनाया है, जो बहुत वायरल हुआ, तथा हाई प्रोफाइल उपयोगकर्ताओं और मीडिया केंद्र द्वारा साझा किया गया। हालांकि, स्रोत के बिना भी, आसानी से यह पहचाना जा सकता है, कि वीडियो कंप्यूटर के माध्यम से बनाया गया है। चंद्रमा की पृथ्वी से औसत दूरी 238,000 मील (382,900 किलोमीटर) है। हालाँकि, पृथ्वी के चारों ओर इसकी कक्षा पूर्ण वृत्ताकार नहीं है, तथा यह कभी-कभी विशेष रूप से करीब होती है। पेरिगी (Perigee) या भू-समीपक (निकटतम बिंदु) पर चंद्रमा 225,623 मील (363,104 किलोमीटर) के करीब आ जाता है। अपोजी (Apogee) या भूम्युच्च (दूरस्थ बिंदु) पर चंद्रमा 252,088 मील (405,696 किलोमीटर) दूर होता है। पूर्णिमा या रक्त चंद्रमा के दौरान, कई फोटोग्राफर अग्रभूमि में दूरस्थ वस्तु के विपरीत चंद्रमा पर ज़ूम करते हैं, ताकि यह इमारतों या पेड़ों की तुलना में बड़ा दिखाई दे। हालांकि, मौजूदा वीडियो का एंगल इसे आसपास की वस्तुओं के बहुत करीब दिखाता है। हालांकि, स्पष्ट ज़ूम के बिना इतने नज़दीकी स्थान से देखे जाने पर चंद्रमा पृथ्वी के उतना करीब नहीं आता है, जितना कि वीडियो में दिखाया गया है। क्लिप में नीचे की झील में चंद्रमा का कोई प्रतिबिंब भी नहीं दिखायी देता है। चंद्रमा इतना चमकीला है, कि सूर्य के ग्रहण से बाहर आने के बाद भी नजर आता है। यह वीडियो में अपनी धुरी पर भी नहीं घूमता है, और जैसे ही यह कैमरे को विपरीत दिशा में ले जाता है, चंद्रमा का दूर का भाग दिखाई देता है। यह संभव नहीं है, क्योंकि चंद्रमा गुरुत्वाकर्षण लॉकिंग से पृथ्वी से बंधा हुआ है, और हम हर समय चंद्रमा का केवल एक ही भाग देख सकते हैं। आइए, इस सीजीआई वीडियो पर एक नजर डालते हैं और इसकी तुलना में पृथ्वी की कक्षा के करीब स्थित अन्य ग्रहों को देखते हैं।
A. City Readerships (FB + App) - This is the total number of city-based unique readers who reached this specific post from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App.
B. Website (Google + Direct) - This is the Total viewership of readers who reached this
post directly through their browsers and via Google search.
C. Messaging Subscribers - This is the total viewership from City Portal subscribers who opted for hyperlocal daily messaging and received this post.
D. Total Viewership - This is the Sum of all our readers through FB+App, Website (Google+Direct), Email, WhatsApp, and Instagram who reached this Prarang post/page.
E. The Reach (Viewership) - The reach on the post is updated either on the 6th day from
the day of posting or on the completion (Day 31 or 32) of one month from the day of posting.