अन्य प्राचीन सभ्यताओं में भी हैं, देवी सरस्वती की तरह ज्ञान के देवता

रामपुर

 29-01-2020 01:00 PM
विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

भारतीय साहित्य और धर्म में सरस्वती देवी अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं इन्हें सभी देवियों में उत्तम माना गया है। सरस्वती देवी ज्ञान की देवी हैं और ज्ञान दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है जिससे किसी भी प्रकार के व्याधियों को जीता जा सकता है। हमारे धर्म में अन्य देवता जैसे गणेश, बृहस्पति आदि भी ज्ञान को संदर्भित करते हैं। ऐसे ही विश्व भर के अन्य प्राचीन सभ्यताओं जैसे की मेसोपोटामिया, मिश्र, इंका, क्रीट आदि में भी ज्ञान के विभिन्न देवताओं का विवरण प्रस्तुत किया गया है। आइये माता सरस्वती के इस ज्ञान महोत्सव के दिन ज्ञान को संदर्भित करने वाले अन्य देवों के भी विषय में जानकारी इकट्ठी करते हैं।

मनुष्य शुरुआत से ही देवताओं और द्वियों में आस्था रखता था जिसका विवरण विभिन्न स्थानों से मिलने वाली देव-देवीयों की मूर्तियों से मिल जाता है। कालान्तर में मनुष्य के रहन-सहन में कई बदलाव आये और मनुष्य उन बदलावों को आत्मसात करने लगा और इसी प्रकार से कई देवताओं आदि की मूर्तियों की परिकल्पना की गयी। दुनिया भर की सभ्यताओं में मूर्तियों आदि का निर्माण हुआ और विभिन्न प्रकार के देवताओं का भी।

मिश्र के देवताओं में सबसे बुद्धिमान देवता के रूप में थोथ (Thoth) को माना गया है। ऐसा माना जाता है, थोथ एक विशाल पुस्तकालय अपने पास रखते थे। उनकी पत्नियों में से ही एक को लेखन की देवी माना जाता था। उनकी शक्तियों और ज्ञान बुक ऑफ़ थोथ (Book of Thoth) में वर्णित हैं।

सरस्वती को ज्ञान, शिक्षा, संगीत, कविता, विज्ञान, प्रेरणा आदि की देवी माना जाता है। गणेश को बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है। इनकी दो पत्निया हैं एक रिद्धि और दूसरी सिद्धि जिनको ज्ञान और विवेक से जोड़ के देखा जाता है। गणेश को शास्त्रों का गहन ज्ञान है।

ओडिन (Odin) को युद्ध, ज्ञान और जादू का देवता माना जाता है, उनके नाम का अर्थ है रोष या उन्माद, उग्र, प्रेरणा आदि। युद्ध के अलावा ओडिन एक बौद्धिक देवता भी थे। ओडिन के साथ रैवेन (ravens) और हगिन (Huginn) को दिखाया जाता है, जो कि सोच और मस्तिष्क के रूप में देखे जाते हैं।

अथीना (Athena) को बुद्धि, हुनर और युद्ध की देवी माना जाता है। अथीना को रोम्जनों (Romans) द्वारा मिनर्वा (Minerva) नाम से जाना जाता है, जो कि ज्यूस (Zeus) और मेटीस (Metis) की बेटी हैं।

प्रोमेथियस सबसे बुद्धिमान देव या टाइटन के रूप में जाने जाते हैं, उनके नाम का अर्थ है पूर्वाभास अतः वह भविष्य का अनुमान लगाने में सक्षम थे। वे अग्नि के देवता थे। उनको मनुष्यों को कौशल और ज्ञान देने का श्रेय प्राप्त है।

जापान में बेन्जाइटन, फुकुरकुजू, कुयबिको आदि को ज्ञान का देवता माना जाता है। मध्य पूर्व में अल- कुतबे, नाबू, निदाबा आदि को लेखन और ज्ञान का देवता और देवी माना जाता है। इस प्रकार से पूरे विश्व भर की समस्त प्राचीन से प्राचीन सभ्यताओं में भी ज्ञान के देवी-देवताओं का अत्यंत महत्व है।

सन्दर्भ:
1.
https://bit.ly/2GyA22o
2. https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_knowledge_deities
3. https://bit.ly/3aLnmDf
चित्र सन्दर्भ:-
1.
https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Odin_(Manual_of_Mythology).jpg
2. https://picryl.com/media/neith-09dcd7
3. https://bit.ly/2Ry71Km
4. https://www.flickr.com/photos/101561334@N08/28424255305
5. https://bit.ly/36xikqt
6. https://www.youtube.com/watch?v=sNeQArXelOU
7. https://www.facebook.com/pg/OMGcreator/posts/
8. https://bit.ly/2vtBnVP
9. https://bit.ly/2RCMWTj



RECENT POST

  • जानें, क्यों पतन हुआ महाजनपदों में से एक, मगध साम्राज्य का
    ठहरावः 2000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक

     22-10-2024 09:25 AM


  • चलिए, चलते हैं, चन्नापटना के रंग-बिरंगे खिलौनों के अद्भुत सफ़र पर
    हथियार व खिलौने

     21-10-2024 09:24 AM


  • आइए, ‘विश्व सांख्यिकी दिवस’ के अवसर पर जानें, मैंडलब्रॉट ज़ूम के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     20-10-2024 09:24 AM


  • हिमालयन न्यूट के प्राकृतिक निवास स्थान, अब कंक्रीट के ढांचों में बदल गए हैं
    मछलियाँ व उभयचर

     19-10-2024 09:15 AM


  • जानें कैसे लोगों का मन मोह रही है, कपड़ों पर ऊनी धागों से बनी क्रुएल कढ़ाई
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     18-10-2024 09:20 AM


  • गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध हैं रहस्यमयी मालाबार सिवेट
    स्तनधारी

     17-10-2024 09:22 AM


  • दुनिया भर में अपनाई जाती है लिनियस द्वारा विकसित पहली जीवों की पदानुक्रमित नामकरण प्रणाली
    कोशिका के आधार पर

     16-10-2024 09:25 AM


  • स्वचालन ने खनन कार्यों को विडियो गेम जैसा बना दिया है !
    खदान

     15-10-2024 09:19 AM


  • छुईमुई को स्पर्श करने पर, वह प्रदर्शित करेगा, निक्टिनैस्टिक व्यवहार
    व्यवहारिक

     14-10-2024 09:26 AM


  • आइए जानें, कैसे बनते हैं आलू के चिप्स
    वास्तुकला 2 कार्यालय व कार्यप्रणाली

     13-10-2024 09:14 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id