रामपुर में स्थित है भारत का पहला लेज़र नक्षत्र-भवन

रामपुर

 22-08-2019 02:23 PM
वास्तुकला 1 वाह्य भवन

रामपुर जहां अपने नवाबी इतिहास के लिए तो विख्यात है ही, वहीं अब यह भारत के पहले लेज़र (Laser) कृत्रिम नक्षत्र-भवन के लिए भी जाना जाने लगा है। रामपुर में देश का पहला लेज़र नक्षत्र-भवन बनाया गया है जोकि आर्यभट्ट नक्षत्र-भवन के नाम से जाना जाता है। यह नक्षत्र-भवन पूर्ण रूप से डिजिटल (Digital) लेज़र तकनीक पर आधारित है। यहां कई ऐसे उपकरण भी लगाए गये हैं जिनसे सम्बंधित जानकारी सीधे नासा (NASA) द्वारा उपलब्ध करवायी जाती है। यह दुनिया में तकनीकी क्षेत्र का नवीनतम नक्षत्र-भवन है जो बहु-आयामी माहौल में 3-डी अनुभव प्रदान करता है। इस नक्षत्र-भवन को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बनाया गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि रामपुर स्थित यह नक्षत्र-भवन विज्ञान के क्षेत्र में एक तकनीकी बढ़त है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने में मदद कर रहा है। इस नक्षत्र-भवन को 18 सितंबर, 2012 से जनता के लिए संचालित किया गया था।

यहां जाने के लिए कुछ जानकारियों को समझना बहुत आवश्यक है जो कि निम्नलिखित हैं:
• यहां प्रतिदिन तीन प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं।
• प्रदर्शनी की अवधि 50 मिनट की होती है।
• प्रदर्शनी का समय दोपहर 1:00 बजे, अपराह्न 3:00 बजे और शाम 5:00 बजे है।
• अतिरिक्त प्रदर्शनियां (10:30 बजे से 12:15 बजे के बीच) 100 या उससे अधिक लोगों के समूह के लिए 10 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से आयोजित की जा सकती हैं।
• गर्मियों की छुट्टियों में शाम 6 बजे अतिरिक्त प्रदर्शनी दिखायी जाती है।
• भीतर प्रवेश करने हेतु 3 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 25 रुपये है।
• प्रमाण पत्र दिखाने पर विकलांगों के लिए प्रवेश निःशुल्क होता है।
• यदि 30 या अधिक लोगों का समूह है तो रियायती टिकट 10 रुपये प्रति व्यक्ति होती है।
• नक्षत्र-भवन हर सोमवार को बंद रहता है।

संदर्भ:
1.
https://bit.ly/2P3spIe
2. https://bit.ly/2MsNk5v
3. https://bit.ly/2OA7coS
चित्र सन्दर्भ:-
1.
https://bit.ly/2MusrGY



RECENT POST

  • दिल्ली में आयोजित, रामपुर भोजन उत्सव ने किया है, रामपुरी व्यंजनों का सम्मान
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:23 AM


  • रामपुर में कोसी और रामगंगा जैसी नदियों को दबाव मुक्त करेंगे, अमृत ​​सरोवर
    नदियाँ

     18-09-2024 09:16 AM


  • अपनी सुंदरता और लचीलेपन के लिए जाना जाने वाला बूगनविलिया है अत्यंत उपयोगी
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:13 AM


  • अंतरिक्ष में तैरते हुए यान, कैसे माप लेते हैं, ग्रहों की ऊंचाई?
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:32 AM


  • आइए, जानें विशाल महासागर आज भी क्यों हैं अज्ञात
    समुद्र

     15-09-2024 09:25 AM


  • प्रोग्रामिंग भाषाओं का स्वचालन बनाता है, एक प्रोग्रामर के कार्यों को, अधिक तेज़ व सटीक
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:19 AM


  • जानें शाही गज़ से लेकर मेट्रिक प्रणाली तक, कैसे बदलीं मापन इकाइयां
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:08 AM


  • मौसम विज्ञान विभाग के पास है, मौसम घटनाओं की भविष्यवाणी करने का अधिकार
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:22 AM


  • आइए, परफ़्यूम निर्माण प्रक्रिया और इसके महत्वपूर्ण घटकों को जानकर, इन्हें घर पर बनाएं
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:14 AM


  • जानें तांबे से लेकर वूट्ज़ स्टील तक, मध्यकालीन भारत में धातु विज्ञान का रोमाचक सफ़र
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:25 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id