समय - सीमा 266
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1047
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 260
जीव-जंतु 313
एक चीज़ जो भारत के अलावा विश्व में कहीं और नहीं मिलती, वह है प्रदर्शन और दृश्य कला में विविधता। सड़क किनारों से लेकर थियेटर (Theater) तक में एक अत्यंत प्रबुद्ध नाटक तक आपको यहां सबकुछ मिल जाएगा।
भारतीय संस्कृति एक विशाल कैनवास (Canvas) है और उस पर हर प्रकार के रंग और जीवंतता है। यह देश कई सदियों से सहिष्णुता, सहयोग और अहिंसा का जीवंत उदाहरण रहा है और आज भी है। इसके विभिन्न रंग इसकी विभिन्न विचारधाराओं में मिलते है।
सहिष्णुता और अहिंसाः पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है जिसकी विशेषता इसकी सहिष्णुता रही है कि यह आगे होकर हथियार और गोला बारुद का इस्तेमाल नहीं करता है। महात्मा गांधी का सत्याग्रह आंदोलन इसका सबूत है। स्वामी विवेकानंद ने भी इसे 11 सितंबर 1893 को शिकागो (Chicago) में दिए अपने भाषण में अच्छी तरह दर्शाया था। "दुनिया में भिक्षुओं की सबसे प्राचीन रीति, सन्यासियों का वैदिक व्यवहार और एक धर्म जिसने विश्व को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति दोनों सिखाया है।"
सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधः भारत का इतिहास भाईचारे और सहयोग के उदाहरणों से भरा पड़ा है। इतिहास में अलग अलग समय में विदेशी हमलावरों के कई वार झेलने के बाद भी इसकी संस्कृति और एकता कभी नहीं हारी और हमेशा कायम रही।
कांचीपुरम, रामेश्वरम का डेक्कन मंदिर, ओडिशा का सूर्य मंदिर और मध्य प्रदेश का खजुराहो, यह सब पवित्र स्थान भारतीय कलाकारों के शिल्प कौशल का शानदार नमूना हैं। सांची के स्तूप की मूर्तियां बुद्ध के जीवन और विभिन्न लोक देवताओं पर प्रकाश डालती हैं। वास्तुकला के स्पर्श के साथ अमरावती और नागार्जुनकोंडा की मूर्तियां बुद्ध और उनके समकक्षों के सामाजिक जीवन को दिखाती हैं। एलोरा के मंदिर और एलिफेंटा गुफाएं भारतीय मूर्तियों की महारत का खास नमूना हैं। वनस्पति और जीव जंतु, देवता और विभिन्न पौराणिक चरित्र, यह सब मिलकर इन सभी खूबसूरत दृश्य कलाओं की सृजनताओं का आधार हैं।
यह विडियो (Video) भारत की इसी कुशल और कलात्मक परम्पराओं पर आधारित पुरातत्व संस्कृति को प्रदर्शित करती है।
सन्दर्भ:-
1. इस विडियो के निर्माता दीपक राज हैं और पार्श्व में संगीत है टोनी एंडरसन (Tony Anderson) का ब्रेकथ्रू (Breakthrough) ।
2. https://www.youtube.com/watch?v=D4UaP8Gq40Q