समय - सीमा 265
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1047
मानव और उनके आविष्कार 811
भूगोल 260
जीव-जंतु 313
भारतीय राजनीतिक प्रणाली देश के नागरिकों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार देती है। चुनी गई सरकार का मूल उद्देश्य लोकहित करना होता है और साथ ही उस सरकार की सफलता जनता की खुशहाली पर निर्भर करती है। राजनीति में जनता एक सेवक का चुनाव करती है ऐसा सेवक जिसे नेता कहा जाता है। जो जनता की हर समस्या से परिचित हो, और जनता के लिए उन समस्याओं का हल निकालने में निपुण हो। विश्व भर में कई लोकप्रिय अभिनेता राजनीति की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। रामपुर की जनता भी इससे परिचित है क्योंकि अभिनेत्री जयाप्रदा ने रामपुर जिले की सेवा की है।
अभिनेताओं का राजनीति मे आना कोई नई बात नहीं है। बल्कि कई वर्षों से विभिन्न सरकारों और देशों में कई अभिनेता राजनीति में शामिल हुए, लोगों का नेतृत्व किया और राष्ट्रपति भी बनें हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में भी कई अभिनेता राजनेताओं में परिवर्तित हुए हैं। वर्तमान के कुछ उदाहरण ‘रोनाल्ड रीगन’(Ronald Reagan) और ‘अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर’(Arnold Schwarzenegger) है। भारत में भी कई अभिनेताओ ने राजनीति में कदम बढाया है, जिनमें से एक अमिताभ बच्चन भी रहे थे, लेकिन राजनीति में असफल होने के कारण वे अभिनय में दुबारा लौट गए।
पिछले पांच दशकों से तमिलनाडु राज्य में दो दलों का प्रभाव रहा है- डीएमके(DMK) और एआईडीएमके (AIDMK)। साथ ही इन दोनों पार्टियों में कई फिल्म हस्तियां भी शामिल हुई हैं। डीएमके का नेतृत्व एक पटकथा लेखक द्वारा किया गया था, और बाद में एक प्रसिद्ध अभिनेता द्वारा इसका नेतृत्व किया गया था। राजनीति में अभिनेताओं का चयन करते समय समस्याएं उस समय नहीं उभरती। एक अभिनेता को राजनीति में नेता का पद तो आसानी से मिल सकता है, लेकिन वास्तव में यह मायने रखता है कि क्या वे एक अच्छे राजनेता बन सकते हैं? इसका आदर्श उदाहरण फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ एस्ट्राडा(Joseph Estrada) हैं, वे एक अच्छे अभिनेता के साथ-साथ अच्छे राष्ट्रपति भी रहे थे।
एम.जी. रामचंद्रन उर्फ एम.जी.आर. को तमिल सिनेमा(Cinema) के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक के रूप में माना जाता है, वे भी सत्ता में आए और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। उनके बाद जयललिता, एक फिल्म अभिनेत्री भी मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त हुई थी। अभिनेता एन.टी. रामाराव ने भी राजनीति में प्रवेश किया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
निम्न उन राजनेताओं की सूची है जिन्होंने अभिनेताओं के रूप में भी काम किया है :-

संदर्भ :-
1. https://thetempest.co/2018/01/31/news/we-welcome-celebrities-into-politics-but-are-they-good-politicians/
2. https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_actor-politicians
3. https://bit.ly/2FRxI5C
4. https://bit.ly/2UDWdwJ