संगीत जगत में राग छायानट की अद्‌भुत भूमिका

रामपुर

 11-02-2019 04:21 PM
ध्वनि 1- स्पन्दन से ध्वनि

शास्त्रीय संगीत की पहचान उसके घराने से होती है। देश में ग्वालियर, आगरा, किराना, पटियाला के साथ-साथ रामपुर-सहसवान घराने का नाम भी लिया जाता है। यह उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहसवान के कस्बों में स्थित है। रामपुर-सहसवान गायकी ग्वालियर घराने से संबंधित है, जो कि मध्यम धीमी ताल, पूर्ण कंठ की आवाज़ और जटिल तालबद्ध क्रीड़ा जैसी विशेषतओं को प्रकट करता है। इस घराने की शैली अपनी विविधता और तान की जटिलता (तेजी से विस्तार), व तराना गायन के लिए जानी जाती है।

इस घराने के संस्थापक उस्ताद इनायत हुसैन खान (1849-1919) थे। घराने का विकास उस्ताद मेहबूब खान द्वारा किया गया, जो रामपुर राज्य के शाही दरबार में मुख्य खयाल गायक थे। उनके साथ उनके भाइयों, उस्ताद हैदर खान, उस्ताद फिदा हुसैन खान और पद्मभूषण उस्ताद मुश्ताक हुसैन खान (सन 1957 में पद्म भूषण पुरस्कार के प्राप्तकर्ता) ने भी इसका अनुगमन किया।

उस्ताद मुश्ताक हुसैन खान के पुत्र उस्ताद गुलाम तकी खान एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे, जो रामपुर सहसवान घराने के कड़क सपाट तान की भांति ही गायन की प्रसिद्ध शैली का प्रतिनिधित्व करते थे। ताकी खान द्वारा राग छायानट का भी प्रतिपादन किया गया, जिसे आप इस लिंक (https://youtu.be/uGvoA4jScRU) में सुन सकते हैं। छायानट हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक राग है। इस राग की उत्तपति कल्याण थाट से मानी गई है। यह राग छाया और नट रागों का मिश्रित रूप है। धीरे-धीरे राग छायानट छाया और नट रागों से ज्यादा प्रचलित हो गया और अधिकांश कलाकार छाया और नट रागों के बजाए, राग छायानट का ही उपयोग करते हैं। राग छायानट के आरोह और अवरोह दोनों में सात सात स्वर लगते हैं, इसलिए इस राग की जाति संपूर्ण होती है। राग छाया का वादी एवं संवादी स्वर क्रमशः ‘रे’ और ‘प’ है। इस राग को प्राय: रात के पहले प्रहर में गाया और बजाया जाता है।

छायानट राग में तीव्र 'म' का प्रयोग होता है लेकिन संगीत के कुछ जानकार तीव्र 'म' का प्रयोग नहीं करते हैं। जिससे ये राग कल्याण की बजाए बिलावल थाट का हो जाता है। राग छायानट में शुद्ध मध्यम का प्रयोग, आरोह और अवरोह में समान रूप से किया जाता है। परन्तु तीव्र मध्यम का प्रयोग मात्र आरोह में ही होता है और कहीं नहीं होता। कभी-कभी आरोह में शुद्ध निषाद को छोड़कर तार सप्तक के सा' पर इस भाँति पहुंचते हैं: रे ग म प ; प ध प प सा'। इसी तरह तार सप्तक के सा' से पंचम पर मींड द्वारा आने से राग का वातावरण बनता है। इसके पूर्वांग में रे ग म प तथा उत्तरांग में प ध नि सा' अथवा प सा' सा' रे' इस तरह आते हैं। रफी साहब ने छायानट राग का प्रयोग कर एक प्रसिद्ध गीत “हम बेखुदी में तुमको पुकारे चले गए” गाया था। राग छायानट को आधार बनाकर और भी फिल्मी गानें कम्पोज किए गये थे। समय के साथ साथ इस राग का प्रयोग बढता चला आया। संगीतकार राजेश रोशन द्वारा फिल्म पापा कहते हैं के संगीत “मुझसे नाराज हो तो हो जाओ” में किया गया था।


संदर्भ :-
1.https://youtu.be/uGvoA4jScRU
2.https://en.wikipedia.org/wiki/Rampur-Sahaswan_gharana
3.https://en.wikipedia.org/wiki/Chhayanat_(raga)
4.https://hindi.firstpost.com/special/songs-based-on-raag-chayanat-in-hindi-cinama bollywood-raagdari-am-74277.html



RECENT POST

  • जानें, क्यों पतन हुआ महाजनपदों में से एक, मगध साम्राज्य का
    ठहरावः 2000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक

     22-10-2024 09:25 AM


  • चलिए, चलते हैं, चन्नापटना के रंग-बिरंगे खिलौनों के अद्भुत सफ़र पर
    हथियार व खिलौने

     21-10-2024 09:24 AM


  • आइए, ‘विश्व सांख्यिकी दिवस’ के अवसर पर जानें, मैंडलब्रॉट ज़ूम के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     20-10-2024 09:24 AM


  • हिमालयन न्यूट के प्राकृतिक निवास स्थान, अब कंक्रीट के ढांचों में बदल गए हैं
    मछलियाँ व उभयचर

     19-10-2024 09:15 AM


  • जानें कैसे लोगों का मन मोह रही है, कपड़ों पर ऊनी धागों से बनी क्रुएल कढ़ाई
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     18-10-2024 09:20 AM


  • गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध हैं रहस्यमयी मालाबार सिवेट
    स्तनधारी

     17-10-2024 09:22 AM


  • दुनिया भर में अपनाई जाती है लिनियस द्वारा विकसित पहली जीवों की पदानुक्रमित नामकरण प्रणाली
    कोशिका के आधार पर

     16-10-2024 09:25 AM


  • स्वचालन ने खनन कार्यों को विडियो गेम जैसा बना दिया है !
    खदान

     15-10-2024 09:19 AM


  • छुईमुई को स्पर्श करने पर, वह प्रदर्शित करेगा, निक्टिनैस्टिक व्यवहार
    व्यवहारिक

     14-10-2024 09:26 AM


  • आइए जानें, कैसे बनते हैं आलू के चिप्स
    वास्तुकला 2 कार्यालय व कार्यप्रणाली

     13-10-2024 09:14 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id