मशरूम बीजहीन होने के बाद भी नए पौधे कैसे बनाते हैं?

रामपुर

 10-12-2018 02:46 PM
फंफूद, कुकुरमुत्ता

मशरूम पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर कवक होते हैं, इसे एक सब्जी के रूप में हमारी भोजन श्रृंखला में स्थान प्राप्त हुआ है। परंतु इसे देखकर क्या आपके दिमाग में कभी ये आया है की ना तो इनमें कोई बीज दिखाई देता है और ना ही कोई प्रकंद, जिसके माध्यम से ये अपनी पीढ़ियों को लगातार आगे बड़ा सके। इनमें तो तना या पत्ती भी नही होते है जो कलम लगाना, ग्राफ्टिंग (Grafting) या कायिक प्रवर्धन के द्वारा नयी पीढ़ी तैयार की जा सके। कई बीजहीन पौधों अपनी संख्या बढ़ाने के लिए अत्यधिक विशिष्ट प्रजनन विधियों का उपयोग करती है। कई बीजहीन पौधे लैंगिक रूप से पुनरुत्पादन करते हैं तथा कई अलैंगिक रूप से पुनरुत्पादित करते हैं और कुछ दोनों विधियों का उपयोग करते हैं। इन्ही में से एक है मशरूम, जिसमें दोनों लैगिंग व अलैगिंग प्रजनन पाया जाता है।

यदि आप मशरूम की खेती करना चाहते है तो आपको इसके जीवन चक्र और पुनरुत्पादन के बारे में जानना अत्यंत आवश्यक है। आप इस ज्ञान का उपयोग न केवल अपनी मशरूम की खेती बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम स्थितियां प्रदान कर सकते हैं बल्कि मशरूम की गुणवत्ता में सुधार भी कर सकते हैं। जैसे की हम आपको पहले बता चुके है मशरूम एक कवक है और कवकों में प्रजनन विशेष रूप से अलैंगिक और लैंगिक दोनों विधियों से होता है। मशरूम में, अलैंगिक और लैंगिक प्रजननांग के निर्माण प्रतिकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों पर निर्भर करता है। किंतु अधिकांश कवकों में इनमें से केवल एक ही विधि से होता है। जिन प्रजातियों में प्रत्यक्ष लैंगिक चक्र की कमी है उन्हें "डीयूटरोमायकोटा" (Deuteromycota) कहा जाता है। अलैंगिक प्रजनन के परिणाम स्वरूप क्लोन का उत्पादन होता है, और इनकी वृद्धि लैंगिक प्रजनन की तुलना अधिक तेज़ी से होती है। हालांकि, पर्यावरण के अनुकूल होने के लिए आनुवांशिक भिन्नता (लैंगिक प्रजनन द्वारा) भी आवश्यक है।

लैंगिक और अलैंगिक दोनों प्रजनन में, कवक बीजाणु का उत्पादन करते हैं जो या तो हवा के माध्यम से प्रजननांग तक फैलते है। इन दोनों प्रजनन का एक संक्षिप्त विवरण निम्नवत है:

अलैंगिक प्रजनन (Asexual Reproduction):

अलैंगिक प्रजनन ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें नये जीव एकल जनक से बनता है और इसमें जनन कोशिकाओं की कोई भूमिका नहीं होती। कवकों में अलैंगिक प्रजनन विखंडन, मुकुलन, खंडन, बीजाणु का बनना आदि के माध्यम से होता है। खंडन के दौरान कवक के तंतुओं के खंड नई संतति को जन्म देते है तो माइसीलिअल विखंडन तब होता है जब कवक माइसीलियम (Mycelium) खंडों में अलग-अलग हो जाता है और प्रत्येक खंड एक नये माइसीलियम के रूप में विकसित होता है।

अलैंगिक प्रजनन अधिकांशता: बीजाणुओं के निर्माण द्वारा होता है। बीजाणु निर्माण में, जनक पौधा हजारों प्रजनन इकाईयाँ पैदा करता है, जिन्हें ‘बीजाणु’ कहते हैं। ये बीजाणु जनक थैलस में या बीजाणुधानी में होते है और जब पौधों का यह बीजाणु कोष फटता है, तो ये बीजाणु हवा, जमीन या मिट्टी पर बिखर जाते हैं। यहीं ये उगते हैं और नए पौधे को जन्म देते हैं। ये नए पौधे अपने जनक के समान होते हैं।

लैंगिक प्रजनन (Sexual Reproduction):

प्रजनन की वह क्रिया जिसमें दो युग्मकों के मिलने से युग्मज बनते है और इनके द्वारा नये जीव की उत्पत्ति होती है, लैंगिक जनन कहलाती है। प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न नयी संतति में अनुवांशिक भिन्नता देखी जा सकती है। कवक में, प्रतिकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों में लैंगिक प्रजनन अक्सर देखा जाता है। यह दो प्रकार से होता है:

1. जब दोनों प्रकार के संगम प्ररूप एक ही माइसीलियम (Mycelium) में मौजूद होते हैं, तो इसे होमोथैलिक (Homothallic) या स्वयं प्रजनन कहा जाता है;
2. तथा जब दोनों संगम प्ररूप अलग-अलग माइसीलियम में मौजूद होते हैं, तो इसे हेटेरोथैलिक (Heterothallic) प्रजनन कहा जाता है।

लैंगिक प्रजनन की विधि में तीन अवस्थाएँ होती हैं-

1. प्लाज्मोगैमी (Plasmogamy): इस क्रिया से दो अगुणित कोशिकाएं परस्पर मिलती हैं। जोकि द्वि केंद्रकी अवस्था की ओर अग्रसर होती हैं, जहां एक ही कोशिका में दो अगुणित केंद्रक सह-अस्तित्व में होते हैं।
2. केन्द्रक-संलयन (Nuclear Marriage/ Karyogamy): इसमें दोनों अगुणित केंद्रक मिलकर एक द्विगुणित निषेचनज केंद्रक का निर्माण करते हैं।
3. अर्धसूत्रण (Meiosis): अंत में अर्धसूत्रण युग्मकधानी में शुरू होता है, जिसमें विभिन्न संगम प्ररूप के युग्मक उत्पन्न होते हैं। इस अंतिम चरण के बाद बीजाणु पर्यावरण में फैल जाते है और नए पौधे को जन्म देते हैं।

उपरोक्त विवरण से आप समझ ही गये होंगे की मशरूम की नई संतति किस प्रकार जन्म लेती है। हालांकि मशरूम अपना भोजन सड़े गले म्रृत कार्बनिक पदार्थों से प्राप्त करते हैं, फिर भी उसे मनुष्यों द्वारा बड़े चाव से खाया जाता है।

संदर्भ:

1. https://courses.lumenlearning.com/boundless-biology/chapter/characteristics-of-fungi/
2. http://shroomcity.com/2016/03/21/how-do-mushrooms-reproduce/



RECENT POST

  • जानें, क्यों पतन हुआ महाजनपदों में से एक, मगध साम्राज्य का
    ठहरावः 2000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक

     22-10-2024 09:25 AM


  • चलिए, चलते हैं, चन्नापटना के रंग-बिरंगे खिलौनों के अद्भुत सफ़र पर
    हथियार व खिलौने

     21-10-2024 09:24 AM


  • आइए, ‘विश्व सांख्यिकी दिवस’ के अवसर पर जानें, मैंडलब्रॉट ज़ूम के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     20-10-2024 09:24 AM


  • हिमालयन न्यूट के प्राकृतिक निवास स्थान, अब कंक्रीट के ढांचों में बदल गए हैं
    मछलियाँ व उभयचर

     19-10-2024 09:15 AM


  • जानें कैसे लोगों का मन मोह रही है, कपड़ों पर ऊनी धागों से बनी क्रुएल कढ़ाई
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     18-10-2024 09:20 AM


  • गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध हैं रहस्यमयी मालाबार सिवेट
    स्तनधारी

     17-10-2024 09:22 AM


  • दुनिया भर में अपनाई जाती है लिनियस द्वारा विकसित पहली जीवों की पदानुक्रमित नामकरण प्रणाली
    कोशिका के आधार पर

     16-10-2024 09:25 AM


  • स्वचालन ने खनन कार्यों को विडियो गेम जैसा बना दिया है !
    खदान

     15-10-2024 09:19 AM


  • छुईमुई को स्पर्श करने पर, वह प्रदर्शित करेगा, निक्टिनैस्टिक व्यवहार
    व्यवहारिक

     14-10-2024 09:26 AM


  • आइए जानें, कैसे बनते हैं आलू के चिप्स
    वास्तुकला 2 कार्यालय व कार्यप्रणाली

     13-10-2024 09:14 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id