रामायण जैसी ही हैं यूनानी पौराणिक कथाएं

रामपुर

 12-09-2018 02:45 PM
विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

आज हमें हमारे एतिहासिक प्रमुख पात्रों (राम, लक्ष्‍मण, कृष्‍ण, पाण्‍डव आदि) और उनकी कहानी के विषय में पौराणिक ग्रंथों (जैसे रामायण, महाभारत, गीता आदि) से पता चलता है। सोचिए कितना रूचिकर होगा यदि हमारी पौराणिक कथाएं और पात्र अन्‍य धर्म की कथाओं और पात्रों के समान हों। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, हमारी रामायण और यूनानी पौराणिक ग्रन्‍थ इलियड और ओडिसी के मध्‍य समानताओं की। चलिए जानते हैं:

1. ग्रीक महाकाव्य इलियड में ट्रॉय के राजा प्रियम के पुत्र पेरिस ने स्पार्टा के राजा मेनेलॉस की पत्नी हेलेन का उसके पति की अनुपस्थिति में अपहरण कर लिया था। उसी प्रकार रामायण में भी लंका के राजा रावण ने श्री राम की पत्नी सीता का उनके पति की अनुपस्थिति में अपहरण कर लिया था।
2. सीता को पुन: प्राप्त करने के लिए श्री राम और उनके भाई लक्ष्मण ने समस्त वानर सेना एकत्र करके लंका के विरुद्ध युद्ध आरंभ किया था। इलियड में भी, हेलेन को पुन: प्राप्त करने के लिए मेनेलॉस और उसके भाई आगामेम्नन ने समस्त ग्रीक राजाओं की सेना एकत्र करके ट्रॉय के विरुद्ध युद्ध आरंभ कर दिया था।
3. इलियड में युद्ध के अंत में ट्रॉय शहर का दहन हो जाता है और हेलेन घर लौट आती है। वहीं रामायण में भी लंका दहन होता है, और श्री राम और रावण के मध्‍य युद्ध में रावण को पराजय का सामना करना पड़ता है। अंत में सीता घर लौट आती हैं। इन दोनों युद्ध में दोनों ओर से कई लोग मारे गये थे।
4. रामायण युद्ध मुख्य रूप से समुद्र तट पर लड़ा गया था और वानर सेना को लंका पहुंचने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ट्रोजन युद्ध भी समुद्र तट पर लड़ा गया था, ग्रीक वासियों को ट्रॉय तक जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
5. इलियड में नायक अकिलीज़ है और रामायण में नायक श्री राम हैं। ये दोनों नायक युद्ध के अंतिम चरण में ही अपने आप को साबित करते हैं तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन महाकाव्य की शुरुआत में ही दोनों का वर्णन कुशल योद्धाओं के रूप में किया गया है।
6. इसी प्रकार इथाका के राजा ओडिसीयस (ओडिसी ग्रंथ के प्रमुख पात्र) की विद्वता रामायण के प्रमुख पात्र राम के समान ही है।

इस प्रकार की कथाएं हमें बताती हैं कि नाम, धर्म, स्‍थान, पात्र चाहे जो भी हो किंतु सभी का उद्देश्‍य समान ही होता है तथा अंततः बुराई पर अच्‍छाई की विजय होती है। जिसका प्रत्‍यक्ष प्रमाण उपरोक्‍त कथाएं हैं।

संदर्भ :

1. http://harrishum.blogspot.com/2010/02/comparison-between-ramayana-and-iliad.html
2. http://lonelyphilosopher.com/relation-between-the-greek-epics-and-the-mahabharata/
3. http://epicmakers.blogspot.com/2010/01/illiad-and-ramayana.html
4. https://digilib.phil.muni.cz/bitstream/handle/11222.digilib/113906/N_GraecoLatina_06-2001-1_9.pdf
5. http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/142937/6/06_chapter%201.pdf



RECENT POST

  • प्लिनी द एल्डर के प्रथम विश्वकोश ‘नेचुरल हिस्ट्री’ में वर्णित हैं भारत में घटित चमत्कार
    छोटे राज्य 300 ईस्वी से 1000 ईस्वी तक

     23-09-2023 10:19 AM


  • रामपुर शहर की ताकत और शक्ति का संकेतक थे प्राचीन हामिद, शाहबाद और राइट दरवाजे
    नगरीकरण- शहर व शक्ति

     22-09-2023 09:24 AM


  • एकाग्रता की कमी के कारण, पाठकों की संख्या भी हो रही है कम
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     21-09-2023 09:41 AM


  • प्राचीन भारत, ईरान व् रोम की सभ्यता में मित्र या मिथ्रा देव,पूजनीय थे संरक्षक के रूप में
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     20-09-2023 09:33 AM


  • गणेश चतुर्थी विशेष: थाईलैंड देश में भी प्रसिद्ध एवं पूजनीय हैं श्री गणेश
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     19-09-2023 09:32 AM


  • पेंसिल के विभिन्न प्रकारों का वर्गीकरण
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     18-09-2023 09:49 AM


  • हाथी और मानव के अटूट रिश्‍ते पर आधारित 1971 की फिल्‍म हाथी मेरा साथी
    द्रिश्य 2- अभिनय कला

     17-09-2023 11:11 AM


  • चीन-तिब्बती भाषा परिवार का एक रूप, मिजोरम की पाइते भाषा
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     16-09-2023 09:53 AM


  • भांग और भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं को स्पष्टीकरण की आवश्यकता है!
    विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

     15-09-2023 09:30 AM


  • आइए जानते हैं गणितीय स्थिरांक पाई (π) के मान और इतिहास के विषय में
    विचार 2 दर्शनशास्त्र, गणित व दवा

     14-09-2023 09:35 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id