"रबी" और "खरीफ"की फसलों का मुगलों से संबंध

रामपुर

 29-08-2018 11:44 AM
मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में कृषि आज से ही नहीं वरन् विभिन्‍न एतिहासिक साम्राज्‍यों के दौरान से ही बहुत बड़ा प्रभाव डाल रही है, उनमें से एक मुगल साम्राज्‍य भी था। वर्तमान समय में भारत की कृषि में दो शब्‍द काफी प्रसिद्ध हैं "खरीफ" और "र‍बी"। इन शब्‍दों से भारतीय, मुगल साम्राज्‍य के दौरान अवगत हुए। खरीफ और र‍बी की फसलों में अलग अलग तापमान और आर्द्रता की आवश्‍यकता होती है। मुगलों द्वारा भारतीय कृषि में बड़े बड़े परिवर्तन लाए गये जो आज भी भारतीय कृषि में प्रत्‍यक्ष रूप से दिखाई देते हैं। कुछ फसलों को इन्‍होंने बढ़ावा दिया, तो कुछ नई फसलों का आगमन भारत में हुआ।

मुगलों के आगमन के दौरान भारत की जनसंख्‍या का बहुत बड़ा भाग ग्रामीण क्षेत्र में रहता था तथा जीवन यापन के लिए कृषि पर ही निर्भर था। अतः इन्‍होंने कृषि में विभिन्‍न तकनीकों (सिंचाई, जुताई इत्‍यादि के लिए) का प्रयोग करना भी प्रारंभ कर दिया था। ये लोग सामान्‍यतः आहार वाली फसलें उगाते थे, किंतु मुगल काल में जिन्‍स-ए-कामिल (सर्वोत्‍तम फसलों) में कपास (मध्‍य भारत और दक्षिण का पठार) और गन्‍ने (बंगाल) जैसी फसलें भी शामिल थीं। इस दौरान आगरा में 39 और दिल्‍ली में 43 फसलें तथा बंगाल में चावल की 50 किस्‍में उगाई जाती थीं। तिलहन तथा दलहन का भी अच्‍छा उत्‍पादन किया जाता था। ये लोग उच्‍च वर्षा वाले क्षेत्रों में खरीफ की फसल (चावल) तथा न्‍यून वर्षा वाले क्षेत्र में रबी की फसल (गेंहु, बाजरा) का उत्‍पादन करते थे। भारत में मक्‍का (अफ्रिका), टमाटर, आलू, अननास,पपीता इसी दौरान आये। इस काल में तंबाकू और भांग की खेती का विस्‍तार भी तेजी से हुआ, हांलांकि औरंगजेब द्वारा इसे पूरी तरह बंद करवा दिया गया। शिमला मिर्च और केसर का इन्‍हें कोई ज्ञान ना था तथा नील की खेती का प्रचलन इस दौरान काफी बड़ा। मुगल काल में मसालों का उत्‍पादन भी वाणिज्‍य की दृष्टि से काफी प्रसिद्ध हुआ।

मुगलों द्वारा कृषि को प्रमुखतः चार भागों रबी (वसंत), खरीफ (शरद ऋतु), सेफ (ग्रीष्‍म) और शेता (शीत) की फसलों में बांटा गया, जो अरेबिक(Arabic) शब्‍द हैं तथा मुगल काल के दौरान भारत आये इन शब्‍दों में से आज के किसानों द्वारा सामान्‍य रूप से रबी और खरीफ को ही जाना जाता है। खासकर खरीफ और रबी की फसलों के उत्‍पादन और कटाई का समय मुगल काल के समान ही है।

संदर्भ :

1.https://www.indianetzone.com/50/major_crops_mughal_india.htm
2.https://iasexamportal.com/courses/ias-mains/history/mughal-economy/agriculture
3.https://www.vivekanandacollegeforwomen.org/library/synopsis/Geography/Principal_synopsis/AGRICULTURE%20DURING%20MUGHALS.pdf



RECENT POST

  • जानें, क्यों पतन हुआ महाजनपदों में से एक, मगध साम्राज्य का
    ठहरावः 2000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक

     22-10-2024 09:25 AM


  • चलिए, चलते हैं, चन्नापटना के रंग-बिरंगे खिलौनों के अद्भुत सफ़र पर
    हथियार व खिलौने

     21-10-2024 09:24 AM


  • आइए, ‘विश्व सांख्यिकी दिवस’ के अवसर पर जानें, मैंडलब्रॉट ज़ूम के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     20-10-2024 09:24 AM


  • हिमालयन न्यूट के प्राकृतिक निवास स्थान, अब कंक्रीट के ढांचों में बदल गए हैं
    मछलियाँ व उभयचर

     19-10-2024 09:15 AM


  • जानें कैसे लोगों का मन मोह रही है, कपड़ों पर ऊनी धागों से बनी क्रुएल कढ़ाई
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     18-10-2024 09:20 AM


  • गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध हैं रहस्यमयी मालाबार सिवेट
    स्तनधारी

     17-10-2024 09:22 AM


  • दुनिया भर में अपनाई जाती है लिनियस द्वारा विकसित पहली जीवों की पदानुक्रमित नामकरण प्रणाली
    कोशिका के आधार पर

     16-10-2024 09:25 AM


  • स्वचालन ने खनन कार्यों को विडियो गेम जैसा बना दिया है !
    खदान

     15-10-2024 09:19 AM


  • छुईमुई को स्पर्श करने पर, वह प्रदर्शित करेगा, निक्टिनैस्टिक व्यवहार
    व्यवहारिक

     14-10-2024 09:26 AM


  • आइए जानें, कैसे बनते हैं आलू के चिप्स
    वास्तुकला 2 कार्यालय व कार्यप्रणाली

     13-10-2024 09:14 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id