क्यों और कैसे किया जाये जनसँख्या को संतुलित?

रामपुर

 14-08-2018 02:04 PM
नगरीकरण- शहर व शक्ति

एक देश की असली संपत्ति उसके लोग होते हैं। यह वे लोग होते हैं जो देश के संसाधनों का उपयोग करते हैं और इसकी नीतियों का अनुसरण करते हैं। आखिरकार एक देश अपनी जनता द्वारा ही जाना जाता है। 21वीं शताब्दी के आरंभ में दुनिया में लगभग 6 अरब से अधिक आबादी की उपस्थिति को दर्ज किया गया। प्राचीन काल से ही जनसंख्या का अध्ययन कुछ निश्चित सिद्धांतों पर आधारित है। यहां हम भारत और दुनिया में जनसंख्या वृद्धि के माल्थस द्वारा दिए गए सिद्धांत के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।

माल्थस सिद्धांत:
थॉमस रॉबर्ट माल्थस एक अंग्रेज़ी विद्वान थे और साथ ही राजनीतिक अर्थव्यवस्था और जनसांख्यिकी के क्षेत्र में प्रभावशाली थे। वे आबादी के आंकड़ों का विश्लेषण करने में निपुण रहे इसलिए उनका आबादी पर सूत्रीकरण जनसंख्या सिद्धांतों के इतिहास में एक सीमा चिह्न बन गया था। उन्होंने आबादी के कारकों और सामाजिक परिवर्तन के बीच संबंधों को सामान्यीकृत किया।

वर्ष 1798 में प्रकाशित अपने ‘प्रिंसिपल ऑफ़ पॉपुलेशन’ (Principle of Population) नामक निबंध में उन्होंने एक ओर तो जनसंख्या की वृद्धि एवं जनसांख्यिकीय परिवर्तनों (Demographic changes) का तथा दूसरी ओर सांस्कृतिक एवं आर्थिक परिवर्तनों का उल्लेख किया। माल्थस ने देखा कि देश के खाद्य उत्पादन में वृद्धि ने जनसंख्या के कल्याण में सुधार किया है, लेकिन सुधार अस्थायी था क्योंकि इससे जनसंख्या में वृद्धि हुई। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि खाद्य आपूर्ति एक अंकगणितीय प्रगति (1,2,3,4, और इसी तरह) के रुप मे बढ़ती है, जबकि जनसंख्या एक ज्यामितीय प्रगति (1, 2, 4, 8, और इसी तरह) के रुप मे विस्‍तारित होती है।

माल्थस ने अपने निबंध मे यह भी तर्क दिया कि यदि भोजन की उपलब्धता की तुलना में अधिक आबादी होगी तो कई लोग भोजन की कमी से मर जाएंगे। उन्होंने सिद्धांत दिया कि यह सुधार, सकारात्मक जांच (जो मृत्यु दर को बढ़ाती है, जैसे बाढ़, भूकंप, युद्ध, और अकाल) और निवारक जांच (जो जन्म दर को कम करते हैं जैसे जन्म नियंत्रण, विवाह देर से करना और अविवाहित जीवन व्यत्ति करना) के रूप में होगा। उनके हिसाब से प्राकृतिक आपदाओं से कई बार जनसँख्या अपने आप संतुलित हो जाती है और यदि ऐसा नहीं होता है तो इसके लिए मानव को ही कुछ नियंत्रण के कदम उठाने होंगे।

इस सुंदर पृथ्वी में सुकून से रहने के लिए हमें अपनी खपत और संख्याओं मे कटौती करने की आवश्यकता है, क्योंकि हमारे पास इसके आलवा अन्य कोई विकल्प नहीं है। तथा ऐसे अध्ययनों को भारत जैसे बढ़ती आबादी वाले देश में किये जाने की सख्त ज़रूरत है।

संदर्भ:
1.http://www.worldometers.info/world-population/india-population/
2.http://archive.worldmapper.org/posters/worldmapper_map2_ver5.pdf
3.http://www.yourarticlelibrary.com/population/theories-of-population-malthus-theory-marxs-theory-and-theory-of-demographic-transition/31397
4.https://www.youtube.com/watch?v=QkQUC63CDew
5.https://www.intelligenteconomist.com/malthusian-theory/



RECENT POST

  • मानचित्र बयां करते हैं, गंगा नदी और उत्तर प्रदेश से जुड़े दिलचस्प ऐतिहासिक क़िस्से
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     04-05-2024 10:17 AM


  • क्या प्रेस को जनता के हित के लिए कार्य करना चाहिए या सत्ता के लिए?
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     03-05-2024 09:50 AM


  • संसार को गणित और राजनीतिक अवधारणाओं से परिचित कराने वाली संस्कृत की वर्तमान स्थिति
    ध्वनि 2- भाषायें

     02-05-2024 10:01 AM


  • आख़िर क्यों बिहार से अलग हो कर बना झारखंड? व जानें लोगो पर क्या पड़ा इसका प्रभाव
    आधुनिक राज्य: 1947 से अब तक

     01-05-2024 06:35 AM


  • अनौपचारिक रोज़गार की सबसे अधिक दर के साथ क्या है न्यूनतम वेतन श्रीलंका और भारत में
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     30-04-2024 10:09 AM


  • समय के साथ बुनाई करघों के विकास ने कपड़ा उत्पादन के क्षेत्र को कैसे बदल दिया?
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     29-04-2024 09:51 AM


  • ऐसे मनमोहक भांगड़ा प्रदर्शन जिन्हें देख ख़ुद को नाचने पर कर देंगे मज़बूर
    द्रिश्य 2- अभिनय कला

     28-04-2024 09:53 AM


  • संग्रहालयों के माध्यम से जानें हमारे समाज में मूर्तिकला की भूमिका व अहमियत
    द्रिश्य 3 कला व सौन्दर्य

     27-04-2024 09:27 AM


  • रिचर्ड फ्लोरिडा ने माना है कि, जनता का रचनात्मक वर्ग देता है शहरी उत्थान को बढ़ावा
    नगरीकरण- शहर व शक्ति

     26-04-2024 10:07 AM


  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जानें, इनकी प्रक्रिया, कार्य व समस्याएं
    आधुनिक राज्य: 1947 से अब तक

     25-04-2024 09:29 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id