रामपुर में घर की सारस दाल बराबर

रामपुर

 09-07-2018 02:01 PM
पंछीयाँ

भारत में प्रेम का प्रतीक, सारस क्रेन पक्षियों में सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी है। इस पक्षी के बारे में कुछ रोचक जानकारियां निम्नवत हैं-

सारस दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है जो कि 240 सेंटीमीटर लम्बे पंख के साथ 152-156 सेंटीमीटर लम्बा है। इसका पंख धूसर रंग का होता है तथा इसका सर लाल होता है। इनमें मादाएं आकार में छोटी होती हैं जो कि लगभग 35-40 किलो तक की होती हैं तथा नरों का वजन करीब 40-45 किलो तक का होता है। सारस एक सामाजिक प्राणी होता है जो कि अधिकतर जोड़े में या फिर 3 या चार के समूहों में रहता है। इनका प्रजनन भारी बारिश के दौरान होता है। सारस मुख्यरूप से प्राकृतिक गीले क्षेत्र में या बाढ़ वाले धान के खेतों में पानी पर अपना घोसला बनाते हैं। ये एक बार में एक से दो अंडे देते हैं जिन्हें माता-पिता द्वारा 26 से 35 दिनों तक देखा जाता है तथा अंडे से बहार आने के बाद माता-पिता बच्चे का पालन करते हैं।

सारस को भारतीय धर्म ग्रन्थ में भी एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। बढ़ते औद्योगिकीकरण और जनसंख्या ने इस पक्षी की संख्या को अप्रतिम तरीके से हानी पहुंचाने का कार्य किया है। जो पक्षी एक समय पूरे गंगा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पाया जाता था वह आज यहाँ से विलुप्तप्राय हो चुका है। कभी लाखों की संख्या में पाया जाने वाला यह पक्षी आज केवल 15-20 हजार के करीब ही भारत भर में बचा है। रामपुर और आस पास का क्षेत्र सारस के लिए अत्यंत उत्तम स्थान हुआ करता था तथा आज भी हम यहाँ पर सारस क्रेन देख लेते हैं परन्तु कब तक? एक समय जो हजारों की संख्या में ये पक्षी इस क्षेत्र में चला करते थे आज गिनती के बचे हैं। चीन से लेकर थाईलैंड तक ये पक्षी पूर्ण रूप से विलुप्तता के कगार पर हैं। वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट (Wildlife Protection Act) 1972 के तहत भारत सरकार ने सारस को ‘वल्नरेबल’ (Vulnerable) की श्रेणी में रखा है। अंतर्राष्ट्रीय संस्थान भी इस मुहीम में भारत के साथ जुड़े हैं, जैसे वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड (World Wildlife Fund) ने उत्तर प्रदेश में सारस क्रेन कनसर्वेशन कमिटी (Sarus Crane Conservation Committee) स्थापित करके एक बड़ा योगदान दिया तथा समय-समय पर वे इस पक्षी के हित में कार्य भी करते रहते हैं।

वहीं थाईलैंड में इनके संरक्षण के लिए कदम उठाये जा रहे हैं जैसे वैज्ञानिक तकनीकों से उन्हें पैदा करना और जन्म से ही इनकी देख-रेख करना। इनका पालन-पोषण करके यह सुनिश्चित किया जाता है कि वे स्वस्थ रहें और फिर उन्हें खेतों में खुला छोड़ दिया जाता है।

हमें भी इस खूबसूरत पक्षी के संरक्षण के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है, कहीं देर न हो जाये। इन पक्षियों के विलुप्तता का प्रमुख कारण है खेतों में कीट नाशक दवाओं का प्रयोग, आहार ग्रहण करते समय यह दवाएं पक्षी खा लेते हैं जिससे वे मर जाते हैं। आर्द्रभूमी की कमी भी इन पक्षियों के विलुप्तता का कारण है। विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं के साथ-साथ यहाँ के लोगों को भी इस पक्षी के संरक्षण का कार्य करना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आगे आने वाली पीढ़ी इस खूबसूरत पक्षी को मात्र किताब के पन्नों में ही देख पाए।

संदर्भ:
1.https://www.wwfindia.org/about_wwf/priority_species/threatened_species/sarus_crane/
2.https://www.savingcranes.org/species-field-guide/sarus-crane/
3.http://www.chinadaily.com.cn/cndy/2016-11/15/content_27376868.htm
4.https://www.scmp.com/news/asia/southeast-asia/article/2045791/big-birds-lost-decades-return-thailand-thanks-organic
5.http://oaji.net/articles/2017/736-1507309284.pdf



RECENT POST

  • जानें, क्यों पतन हुआ महाजनपदों में से एक, मगध साम्राज्य का
    ठहरावः 2000 ईसापूर्व से 600 ईसापूर्व तक

     22-10-2024 09:25 AM


  • चलिए, चलते हैं, चन्नापटना के रंग-बिरंगे खिलौनों के अद्भुत सफ़र पर
    हथियार व खिलौने

     21-10-2024 09:24 AM


  • आइए, ‘विश्व सांख्यिकी दिवस’ के अवसर पर जानें, मैंडलब्रॉट ज़ूम के बारे में
    संचार एवं संचार यन्त्र

     20-10-2024 09:24 AM


  • हिमालयन न्यूट के प्राकृतिक निवास स्थान, अब कंक्रीट के ढांचों में बदल गए हैं
    मछलियाँ व उभयचर

     19-10-2024 09:15 AM


  • जानें कैसे लोगों का मन मोह रही है, कपड़ों पर ऊनी धागों से बनी क्रुएल कढ़ाई
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     18-10-2024 09:20 AM


  • गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध हैं रहस्यमयी मालाबार सिवेट
    स्तनधारी

     17-10-2024 09:22 AM


  • दुनिया भर में अपनाई जाती है लिनियस द्वारा विकसित पहली जीवों की पदानुक्रमित नामकरण प्रणाली
    कोशिका के आधार पर

     16-10-2024 09:25 AM


  • स्वचालन ने खनन कार्यों को विडियो गेम जैसा बना दिया है !
    खदान

     15-10-2024 09:19 AM


  • छुईमुई को स्पर्श करने पर, वह प्रदर्शित करेगा, निक्टिनैस्टिक व्यवहार
    व्यवहारिक

     14-10-2024 09:26 AM


  • आइए जानें, कैसे बनते हैं आलू के चिप्स
    वास्तुकला 2 कार्यालय व कार्यप्रणाली

     13-10-2024 09:14 AM






  • © - , graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id