समय - सीमा 266
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1048
मानव और उनके आविष्कार 813
भूगोल 260
जीव-जंतु 314
एक समय ऐसा था जब लोगों को समुद्र की गहराइयों में छिपे हुए रहस्यों का अंदाजा भी ना था। लोग समुद्र का प्रयोग जलीय मार्ग और भोजन के लिए किया करते थे। समुद्र में प्राचीन काल से ही तेल निकाला जाता था और यह तेल लोग घरेलु जरूरतों, लड़ाइयों आदि में प्रयोग के लिए और जहाज़ों के निर्माण के लिए किया करते थे। यह तेल मछलियों के वसा से बनाया जाता था। लोग जहाज़ों में बैठ कर व्हेल जैसी मछली का शिकार किया करते थे। यह तेल स्पर्म व्हेल से निकाला जाता था। औद्योगिकीकरण के दौर में यह तेल अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ और विभिन्न उद्योगों में इसका प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जाता था। समुद्र कई प्रकार की संपदाओं का धनी है और यही कारण है कि इससे निकलने वाली संपदाओं का प्रयोग विश्व भर के लोग करते हैं। पूरे विश्व भर में कुल 5 महासागर पाए जाते हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं-
1. प्रशांत महासागर
2. अंध महासागर
3. हिन्द महासागर
4. दक्षिण ध्रुवीय महासागर
5. उत्तर ध्रुवीय महासागर
ये महासागर दुनिया भर में मछलियों और नमक की उपलब्धता तो कराते ही हैं जो मानव अपने जीवन में उपयोग करता है। इसके साथ ही साथ समुद्र पेट्रोलियम पदार्थों की भी उपलब्धता कराता है। जैसा कि स्पर्म व्हेल का शिकार करना कानूनन जुर्म है तो अब इस प्राणी के शिकार पर नकेल कस दी गयी है। परन्तु समुद्र में पेट्रोलियम की उपलब्धता ने दुनिया को एक नयी आस दी है। भारत में समुद्र में अनेकों तेल के कुएं बनाए जा रहे हैं जो कि भारत में तेल की उपलब्धता बढ़ा रहे हैं। समुद्र गैस का भी श्रोत है तथा इसके गर्भ से बड़े पैमाने पर गैस की उपलब्धता है जिसे सामान्य जीवन में प्रयोग में लाया जाता है। रामपुर एक कृषक जिला है जहाँ की ज्यादातर आबादी कृषि पर आधारित है। कृषि में डीजल का अहम स्थान है। इसी से भूमिगत जल निकालने वाली मशीन चलाई जाती है। सामान को ढोने आदि में प्रयोग में लाये जाने वाले वाहन भी डीजल से ही चलते हैं। घरों में खाना बनाने के इंधन के रूप में गैस का प्रयोग किया जाता है। मानव जीवन में इन महासागरों का महत्व अप्रतिम व अतुलनीय है। बिना इनके पृथ्वी पर जीवन की संभावना कतई संभव नहीं है।
1.http://www.opec.org/opec_web/static_files_project/media/downloads/publications/ChildrenBook2013.pdf
2.http://www.treccani.it/export/sites/default/Portale/sito/altre_aree/Tecnologia_e_Scienze_applicate/enciclopedia/inglese/inglese_vol_1/pag065-84ing3.pdf
3.http://www.iisc.ernet.in/~currsci/may102004/1198.pdf
4.https://en.wikipedia.org/wiki/Whale_oil