विश्व के पहले टी.वी.

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण
13-05-2018 11:38 AM
विश्व के पहले टी.वी.

आज LED टीवी का जमाना है और यह टीवी CRT कलर टीवी को पूरी तरह से बदल रहा है। लोग LED टीवी को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। उनके मुताबिक LED टीवी का अनुभव CRT कलर टीवी से कई गुना बेहतर है। इसी कारण CRT कलर टीवी के उत्पाद में भारी गिरावट हुई है। लेकिन यह बात काफ़ी रोचक है कि आज भी रामपुर में CRT कलर टीवी का उत्पाद हो रहा है। यह 'जॉली टीवी' नाम की कंपनी द्वारा किया जा रहा है। ऐसी ही एक और कंपनी लखनऊ में थी, इस कंपनी का नाम अपत्रोन था; सरकार द्वारा मदद मिलने के बावजूद यह कंपनी कंगाल हो गयी। LED टीवी सबसे पहले 1970 के दशक में जापान में बनाया गया था, उस वक़्त यह बाज़ार में बहुत कम या न के बराबर बिका करता था। 10 साल में ही यह टीवी इतना प्रसिद्ध हो गया कि बाज़ार में इस टीवी के लिए लोगों ने कतारें लगाना शुरू कर दिया। आज भी भारत में LED टीवी के पुर्जे विदेश (जापान) से मंगवाए जाते हैं, भारत में बस इसे सजाया और बेचा जाता है। हाल ही में सरकार ने विदेश से हो रही इम्पोर्ट पर कर लागू कर दिया है, इससे भारत LED के उत्पाद में स्वयं निवेश करेगा और चीन जैसे देशों से इम्पोर्ट कम हो जाएगा; इससे भारत की अर्थव्यवस्था भी मज़बूत हो जाएगी।

टीवी का इतिहास - टीवी बनाने में कई लोगों का हाथ है। इसकी शुरुवात 19वीं सदी से 20वीं सदी के बीच हुई। दुनिया के अलग-अलग कोने में लोगों ने टेक्नोलॉजी को विकसित किया। कुछ लोगों का उद्देश्य टीवी से पैसे कमाना था तो वहीँ कुछ लोगों का उद्देश्य टीवी के माध्यम से समाज में अच्छाई को दर्शाना था। 1897 में जे.जे. थोम्पसन (JJ Thompson) ने तीन शोध किये, उन्होंने कैथोड रे (Cathode Ray) में मोड़ को खोजा। आगे चलकर इसी सिद्धांत के ऊपर कैथोड रे ट्यूब (Cathode Ray Tube/CRT) टीवी बनाया गया। 1925 में स्कॉटलैंड के जॉन लोजी बायर्ड ने टीवी को लेकर कुछ परीक्षण किये और लोगों को पहली बार लोगों को चलते हुए रंगीन चित्रों की एक प्रदर्शनी दी। दिये गए चित्र के बाईं ओर आप जॉन लोजी को कटपुतलियों के माध्यम से एक प्रदर्शनी देते देख सकते हैं। 1926 में हंगरी के इंजीनियर ने एक टीवी प्रणाली बनाई जोकि पूरी तरीके से इलेक्ट्रोनिक थी। इसे चार्ज स्टोरेज के सिद्धांत पे बनाया गया था। 1990 के बाद डिजिटल टीवी बाज़ार में बिकना शुरू हो गया, इस टीवी में एनालॉग सिग्नल (Analog Signal) का इस्तेमाल होता था। टीवी के क्षेत्र में 20 सालों में काफ़ी बदलाव आये, टीवी को तकनीकी रूप से और मज़बूत किया गया और इसके डिज़ाइन को भी बदला गया। साल 2010 के बाद स्मार्ट टीवी बाज़ार में बिकना शुरू हो गए। इन टीवी में इन्टरनेट की सुविधा मौजूद है और आज भी इसको सुधारने के ऊपर काम चल रहा है। हाल ही में टीवी के पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाने के लिए कई तरह के शोध किये गए , आज लोग 4K पिक्चर क्वालिटी का आनंद उठा रहे हैं।

भारतीय बाज़ार में टीवी एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्यापार है। हाल के सालों में यहाँ पर टीवी की बिक्री और बनाने की प्रक्रिया ने अभूतपूर्व तेज़ी दिखाई है। रामपुर में बड़े पैमाने पर टीवी की दुकाने दिखाई देती हैं तथा यहाँ पर टीवी मनोरंजन का एक प्रमुख साधन है।

1.https://en.wikipedia.org/wiki/History_of_television
2.https://economictimes.indiantimes.com/industry/cons-products/electronics/tv-makes/may/articleshow/62813726.cms
3.https://hindustantimes.com/buisness/the-rise-of-tv-makers-a-threat-to-samsung-lg-and-sony/story-kJydbINNUSK.html