पृथ्वी का सबसे बड़ा जीवित मगरमच्छ, खारे पानी का मगरमच्छ है। कुछ लोगों का मानना है, कि यह मानव को भी खा सकता है। नर मगरमच्छ का औसत आकार 17 फीट और वजन 1,000 पाउंड मापा गया है। हालांकि 23 फीट लंबे और 2,200 पाउंड वजन वाले मगरमच्छ भी देखे गए हैं। नेशनल ज्योग्राफिक (National Geographic) प्रयोग में खारे पानी के मगरमच्छों की उच्चतम बाइट 3700 पाउंड प्रति वर्ग इंच मापी गई। हालांकि यदि 20 फुट के मगरमच्छों पर परीक्षण किया जाए तो, इनकी बाइट 7,000 पाउंड प्रति वर्ग इंच भी हो सकती है। ये मगरमच्छ पूर्वी भारत से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया (Asia) और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया (Australia) तक पाए जाते हैं। खारे पानी के मगरमच्छ कुछ भी खा सकते हैं, जैसे पानी की भैंस से लेकर मछली और यहां तक कि शार्क को भी। आस्ट्रेलियाई (Australians) उन्हें प्यार से "सॉल्टीस" कहते हैं। किसी भी अन्य मगरमच्छ की तुलना में खारे पानी के मगरमच्छ मानव पर सबसे अधिक हमला करते हैं।