टेलीविज़न शो समय के साथ सीमित होते हैं, इसलिए हम किसी जंगल में हो रहे शिकार की वास्तविकताओं को शायद ही देख पाते हैं, अर्थात कई बार शिकारी अपने शिकार में विफल हो जाता है। इस वीडियो में डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) का एक ऐसा ही क्लिप है, जिसमें ग्रेट वाइट शार्क (Great white shark) एक सील (Seal) का शिकार करने के लिए उसका पीछा करती है, लेकिन सील बच जाती है। सील का रक्षा तंत्र वाकई में काफी अच्छा है, क्यों कि वह हमेशा शार्क के जबड़े से बचने की कोशिश करती है।शार्क को भ्रमित करने के लिए सील समूहों में तैरती हैं तथा अपनी स्थिति बदलती हैं।यदि सील इस प्रक्रिया में सफल होती है,तो कई बार शार्क इतनी विचलित हो जाती है कि वह अंततः सील का पीछा करना बंद कर देती है। ग्रेट वाइट शार्क उल्लेखनीय रूप से, उसे प्रलोभित करने के लिए उपयोग की जाने वाली सीलों और जीवित सीलों के बीच अंतर करने में सक्षम होते हैं।दूसरी ओर, यदि कोई वस्तु पानी में गति कर रही है, तो ग्रेट व्हाइट शार्क शिकार को प्रलोभन से अलग करने में कम सटीक होगी। क्योंकि इसमें बहुत अधिक ऊर्जा लगती है, इसलिए शार्क इस तरीके को अपनाना पसंद नहीं करती है।