Post Viewership from Post Date to 08-Feb-2024 (31st Day)
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
2227 243 2470

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

जीवाश्म विज्ञान करता है, पृथ्वी पर जीवन की शुरूआत के रहस्यों को उजागर

मेरठ

 08-01-2024 11:11 AM
कोशिका के आधार पर

जीवाश्म विज्ञान (Paleontology), भूगर्भिक अतीत के जीवन का वैज्ञानिक अध्ययन होता है, जिसमें चट्टानों में संरक्षित, सूक्ष्म आकार के जीवाश्मों सहित पौधों एवं जानवरों के जीवाश्मों का विश्लेषण किया जाता है। प्राचीन जीवन रूपों के जीव विज्ञान के सभी पहलुओं से इसका संबंध है। जीवाश्म विज्ञान, स्ट्रैटिग्राफी(Stratigraphy), अर्थात पृथ्वी की परतों की व्यवस्था और अनुक्रमण; और ऐतिहासिक भूविज्ञान के साथ परस्पर निर्भर है।क्योंकि, जीवाश्म एक प्रमुख साधन है, जिसके द्वारा तलछटी परतों की पहचान की जाती है और एक दूसरे के साथ इन्हें सहसंबद्ध किया जाता है। इसकी जांच के तरीकों में बायोमेट्री(Biometry) (जीव विज्ञान पर लागू सांख्यिकीय विश्लेषण) भी शामिल है। जीवाश्म विज्ञान पृथ्वी पर जीवन की शुरूआत के रहस्यों को भी उजागर कर सकता है। आइए, पढ़ते हैं। ऑक्सीजन(Oxygen) रहित वातावरण एवं मीथेन(Methane) गैस की अधिकता के परिणामस्वरुप, अपने अधिकांश इतिहास के लिए,पृथ्वी पर जीवन नहीं रहा होगा। आज हम जीवन के जिन शुरुआती रूपों के बारे में जानते हैं, वे सूक्ष्म जीव थे। लगभग 3.7 अरब वर्ष पुरानी चट्टानों में, उनकी उपस्थिति के संकेत मिलते हैं। इन संकेतों मेंएक प्रकार का कार्बन अणु शामिल होता है, जो जीवों द्वारा उत्पन्न होता है। उनके द्वारा 3.5 अरब साल पहले बनाई गई कठोर संरचनाओं अर्थात,स्ट्रोमेटोलाइट्स(Stromatolites) में भी कुछ जीवाणुओं के साक्ष्य संरक्षित पाए गए हैं। स्ट्रोमेटोलाइट्स सूक्ष्म जीवों के चिपचिपे सांचे के रूप में बनते हैं, और तलछट को परतों में बांधते हैं। फिर, खनिज इन परतों के अंदर जमा हो जाते हैं, जिससे रोगाणुओं के मरने के बावजूद भी, टिकाऊ संरचनाएं बनती हैं। पृथ्वी के शुरुआती जीवन रूपों को बेहतर ढंग से समझने के लिए, वैज्ञानिक आज की दुर्लभ जीवित स्ट्रोमेटोलाइट चट्टानों का अध्ययन करते हैं। लगभग2.4 अरब साल पहले जब साइनोबैक्टीरिया(Cyanobacteria) विकसित हुआ, तब पृथ्वीपर उल्लेखनीय परिवर्तन का एक मंच तैयार हुआ । ये बैक्टीरियापृथ्वी पर पहले प्रकाश संश्लेषक(Photo-synthesizers) बन गए।अतः इन्होंने पानी और सूर्यप्रकाश का उपयोग करके भोजन का निर्माण करते हुए,वातावरण में ऑक्सीजन जारी किया। इससे ऑक्सीजन में अचानक, नाटकीय वृद्धि हुई, जिससे पर्यावरण अन्य जीवाणुओं के लिए कम अनुकूल हो गया। इस ऑक्सीकरण घटना का प्रमाण समुद्र तल की चट्टानों के परिवर्तन में भी दर्जहुआ है। विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक इसका भी अध्ययन करते हैं। ऑक्सीजन की बढ़ती के साथ, यह वातावरण मेंनिचले स्तर पर स्थिर हो गया, जहां यह कुछ अरब वर्षों तक बना रहा।वास्तव में, जब साइनोबैक्टीरिया खत्म हुए, उनके शरीर के विघटन से संभवतः ऑक्सीजन का स्तर फिर से कम हो गया। इसलिए, महासागर तब भी अधिकांश जीवनरूपों के लिए उपयुक्त वातावरण नहीं था, जिन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
हालांकि, इसी समय अन्य विकास हो रहा था। जीवाणुकई रसायनों को संसाधित कर सकते थे,लेकिन,उनके पास जटिल शारिरिक गतिविधियों के लिए आवश्यक विशेष कोशिकाएं नहीं थीं। इनकी तुलना में, जानवरों के शरीर में विभिन्न कोशिकाएं होती हैं। फिर जब रोगाणुओं ने अन्य रोगाणुओं के शरीर में रहना शुरू कर दिया, एवं उनके लिए, एकविशेष ‘अंग’ के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया, तब अधिक विकास होने लगा।माइटोकॉन्ड्रिया(Mitochondria), वे अंग जो हमारी कोशिकाओं में संग्रहित भोजन को ऊर्जा में संसाधित करते हैं, इन्हीं पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंधों से विकसित हुए हैं। परिणामस्वरुप, नई जटिल कोशिकाएं अर्थात, यूकेरियोटिक कोशिकाएं(Eukaryotic cells) सामने आई।इनमें विशिष्ट भूमिकाओं के लिए, विशेष भाग थे। साथ ही, ये कोशिकाएं भी कुछ लाभ प्राप्त करने हेतु,समूह में रहने लगीं। कोशिकाओं के ये समूह अधिक कुशलता से भोजन करने में सक्षम हो सकते हैं, या समूह में रहने से,अधिक सुरक्षित थे। सामूहिक रूप से रहते हुए, इन कोशिकाओं में, प्रत्येक कोशिका एक विशिष्ट कार्य पूर्ण करने लगी, जिससे समूह की जरूरतें पूरी होने लगी। कुछ कोशिकाएं समूह को एक साथ रखने के लिए जंक्शन(Junction)बनाती थी, जबकि, अन्य कोशिकाएं पाचन रसबनाती थी। विशिष्ट, सहयोगी कोशिकाओं के ये समूह अंततः पहले जानवर बन गए।इनके डीएनए(DNA) साक्ष्य से पता चलता है कि, वे लगभग 800 मिलियन वर्ष पहले विकसित हुए थे। स्पंज(Sponges)कुछ सबसे शुरुआती जानवरों में से थे। जबकि, स्पंज के रासायनिक यौगिक 700 मिलियन वर्ष पुरानी चट्टानों में संरक्षित हैं, कुछ आणविक साक्ष्य स्पंज के इससे भी पहले विकसित होने की ओर इशारा करते हैं। समुद्र में ऑक्सीजन का स्तर आज की तुलना में तब भी कम था, लेकिन, स्पंज कम ऑक्सीजन की स्थिति को सहन करने में सक्षम होते हैं। अधिक से अधिक जटिल और विविध शारीरिक योजनाओं के विकास ने, अंततः जानवरों के अलग-अलग समूहों को जन्म दिया।लगभग 580 मिलियन वर्ष पहले अर्थात, एडियाकरन काल(Ediacaran Period) में, स्पंज के अलावा अन्य जीवों का भी प्रसार हुआ था। येसमुद्री तल वाले विविध जीव 80 मिलियन वर्षों तक स्पंज के साथ रहते थे। उनके जीवाश्म साक्ष्य दुनिया भर की तलछटी चट्टानों में पाए जा सकते हैं।
एडियाकरन काल के अंत तक, ऑक्सीजन का स्तर बढ़ गया, जो ऑक्सीजन-आधारित जीवन को बनाए रखने के लिए, पर्याप्त स्तर तक पहुंच गया। शुरुआती स्पंज वास्तव में बैक्टीरिया को खाकर, उन्हें अपघटन प्रक्रिया से हटाकर ऑक्सीजन को बढ़ावा देने में मदद कर सकते थे।हालांकि, लगभग 541 मिलियन वर्ष पहले, अधिकांश एडियाकरन जीव गायब हो गए, जो एक बड़े पर्यावरणीय परिवर्तन का संकेत था। एडियाकरन काल के अंत तक के जीवाश्म रिकॉर्ड में पाई गई जानकारी से पता चलता है कि, कृमि जैसे जानवरों ने समुद्र तल की खुदाई शुरू कर दी थी। इन शुरुआती पर्यावरण इंजीनियरों ने अन्य एडियाकरन जानवरों के लिए स्थितियों को बाधित करते हुए, तलछट को अव्यवस्थितकिया। फिर, जैसे-जैसे कुछ जानवरों के लिए पर्यावरणीय स्थितियां बिगड़ीं, दूसरों के लिए उनमें सुधार हुआ, जिससे संभावित रूप से प्रजातियों में बदलाव आने लगा। इसके पश्चात, कैंब्रियन काल(Cambrian Period) (541-485 मिलियन वर्ष पूर्व) में नए जीवन रूपों का जबरदस्त विस्फोट देखा गया। दरअसल, जीवन की उत्पत्ति का अध्ययन जटिल है, जिसमें जीव विज्ञान, खगोल रसायन, भू-रसायन, जैव रसायन, भू-सूक्ष्म जीव विज्ञान, जीवाश्म विज्ञान और आणविक जीव विज्ञान सहित कई विषय शामिल हैं। विस्तृत ज्ञान और पेट्रोग्राफिक मानचित्रण(Petrographic mapping) के साथ, संयुक्त जीवाश्म विज्ञान की प्रौद्योगिकी के उपयोग से जीवाश्म रिकॉर्ड में आर्कियन माइक्रोफॉसिल्स(Archean microfossils) और माइक्रोस्ट्रक्चर(Microstructure) की बेहतर, नई व्याख्या और लक्षणों का वर्णन होगा। इससे जीवित प्राणियों के अस्तित्व की अधिक सटीक गणना के लिए नए सुराग उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और जीवन की उत्पत्ति कब हुई, इसके बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी।

संदर्भ
http://tinyurl.com/ynxsttk9
http://tinyurl.com/ycke7p4c
http://tinyurl.com/48yrprjb

चित्र संदर्भ
1. जीवाश्म विज्ञानी को संदर्भित करता एक चित्रण (flickr)
2. प्राकृतिक इतिहास के कार्नेगी संग्रहालय, पिट्सबर्ग में टायरानोसॉरस रेक्स होलोटाइप के नमूने को दर्शाता एक चित्रण (wikimedia)
3. जीवन के क्रमिक विकास को दर्शाता एक चित्रण (Flickr)
4. यूकेरियोटिक कोशिका को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
5. एडियाकरन काल के जीवों को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)
6. यूरोपासॉरस होल्गेरी की जीवाश्म हड्डियों को संदर्भित करता एक चित्रण (wikimedia)

***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • मेरठ की ऐतिहासिक गंगा नहर प्रणाली, शहर को रौशन और पोषित कर रही है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:18 AM


  • क्यों होती हैं एक ही पौधे में विविध रंगों या पैटर्नों की पत्तियां ?
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:16 AM


  • आइए जानें, स्थलीय ग्रहों एवं इनके और हमारी पृथ्वी के बीच की समानताओं के बारे में
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:34 AM


  • आइए, जानें महासागरों से जुड़े कुछ सबसे बड़े रहस्यों को
    समुद्र

     15-09-2024 09:27 AM


  • हिंदी दिवस विशेष: प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित, ज्ञानी.ए आई है, अत्यंत उपयुक्त
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:21 AM


  • एस आई जैसी मानक प्रणाली के बिना, मेरठ की दुकानों के तराज़ू, किसी काम के नहीं रहते!
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:10 AM


  • वर्षामापी से होता है, मेरठ में होने वाली, 795 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा का मापन
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:25 AM


  • परफ़्यूमों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायन डाल सकते हैं मानव शरीर पर दुष्प्रभाव
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:17 AM


  • मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक युग तक, कैसा रहा भूमि पर फ़सल उगाने का सफ़र ?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:32 AM


  • पेट्रोलियम के महत्वपूर्ण स्रोत हैं नमक के गुंबद
    खनिज

     09-09-2024 09:43 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id