Post Viewership from Post Date to 29-Aug-2023 31st Day
City Subscribers (FB+App) Website (Direct+Google) Email Instagram Total
2105 588 2693

***Scroll down to the bottom of the page for above post viewership metric definitions

ताज़िया: कर्बला युद्ध के शहीदों को दी गई, प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि

मेरठ

 29-07-2023 09:56 AM
विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

इस्लामिक संस्कृति में इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला की लड़ाई के दौरान के हुई शहादत को,इस्लामिक इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक माना जाता है। इस लड़ाई ने पूरे इस्लामिक समाज में अपनी गहरी छाप छोड़ी। आज के समय में भी इस लड़ाई की अहमियत को काबिज रखने के लिए सुन्नी मुसलमान हजरत-इमाम-हुसेन की कब्र के प्रतीक रूप में "ताज़िया " बनाते है।
मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का दूसरा सबसे पवित्र महीना है और यह इस्लामिक नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी है। मुहर्रम इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक है, और इस दौरान युद्ध करना सख्त वर्जित होता है। "मुहर्रम" शब्द का अर्थ “निषिद्ध” होता है। कर्बला की लड़ाई, इसी दिन 61 हिजरी (680 ई.) में हुई थी। कर्बला की लड़ाई सीरिया के तत्कालीन शासक यज़ीद की सेना के खिलाफ लड़ी गई थी। इस दिन शिया मुसलमान हुसैन इब्न अली और उनके परिवार की शहादत का शोक मनाते हैं। इस समय के दौरान, शिया मुसलमान शोक और प्रार्थना करने के लिए स्मारक सभाएं आयोजित करते हैं। कुछ लोग स्मरण और एकजुटता के संकेत के रूप में संयम से खाना खाते हैं या बिल्कुल नहीं खाते हैं।
सुन्नी इस्लाम में, आशूरा के दिन उपवास करना पैगंबर मुहम्मद द्वारा मूसा द्वारा लाल सागर को विभाजित करने के उपलक्ष्य में स्थापित एक प्रथा से जुड़ा है। इस्लामिक कैलेंडर चंद्र आधारित होता है, इसलिए मुहर्रम का समय हर साल बदलता रहता है। मुहर्रम के दौरान पहले दिन से नौवें दिन तक लोग अपने घरों में इमाम हुसैन के मकबरे की प्रतिकृति, ला सकते हैं। इसे‘‘ताज़िया” कहा जाता है। फिर, आशूरा के दसवें दिन, इमाम हुसैन की शहादत का सम्मान करने के लिए ताज़िया दफना दिया जाता है। ताज़िया कर्बला की दुखद त्रासदी को दर्शाता है। मुहर्रम के दौरान इसे इमामबाड़े के अंदर रखा जाता है, जो विशेष रूप से मुहर्रम के लिए बनाया गया स्थान होता है। लोगों के शोक मनाने के लिए इमामबाड़े को फूलों और इत्र से सजाया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग ढोल नगाड़ों और “या हुसैन” के नारे के साथ जुलूस में ताज़िया लेकर निकलते हैं। यह शोक की शुरुआत का प्रतीक है। ताज़िया बनाना भी एक रचनात्मक प्रक्रिया होती है, जिसमें रंगीन कागज, फूल, रोशनी और दर्पण का प्रयोग किया जाता है। इस जुलूस में ऊंट, हाथी और घोड़े जैसे जानवर भी शामिल होते हैं।
मुहर्रम समारोह के दौरान ताज़िया मुसलमानों और गैर-मुसलमानों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। विभिन्न रूपों और प्रकारों में बनी यह महत्वपूर्ण प्रतिकृति, पैगंबर मुहम्मद के अजीज पोते इमाम हुसैन के मकबरे का प्रतिनिधित्व करती है। मुहर्रम के पहले दिन से लेकर नौवें दिन तक पुरुष, महिलाएं और बच्चे सावधानीपूर्वक ताज़िया को अपने साथ रखते हैं। मुहर्रम के दसवें दिन, जिसे आशूरा के नाम से जाना जाता है, ताज़िये को सम्मान पूर्वक दफनाया जाता है। "ताज़िया" शब्द अरबी शब्द "अज़ा" से आया है, जिसका अर्थ है मृतकों को याद करना। अज़ादारी, (ताज़िया के इर्द-गिर्द एक प्रथा है), कर्बला के शहीदों के प्रति सम्मान दिखाने का एक तरीका है, जिन्हें युद्ध में मारे जाने के बाद दफनाया नहीं गया था। सुन्नी परंपरा में ताज़िया शब्द प्रचलित है, जबकि शिया परंपरा में मकबरे के लिए ताज़िया और ज़रीह दोनों का प्रयोग किया जाता है।
ताज़िया न केवल धार्मिकता का प्रतीक होती है, बल्कि इसका सामाजिक प्रभाव भी देखने लायक होता है। यह उन कारीगरों को आर्थिक लाभ प्रदान करता है, जो जटिल विवरण के साथ इन प्रतिकृतियों को सावधानीपूर्वक बनाते हैं। ताज़िया बनाने की कला पीढ़ियों से चली आ रही है, जो कारीगरों के समर्पण और कौशल का प्रमाण बनी हुई है। मुस्लिम समुदाय के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ “या हुसैन” के नारे लगाते हुए ताज़िया के साथ जुलूस निकालते हैं। ताज़िया का आगमन मातम शुरू होने का संकेत होता है। मुहर्रम के दौरान, महिलाएं भी मुख्य रूप से अजाखाने में शोक अनुष्ठान करती हैं।जबकि, पुरुष इमामबाड़ों (सभा के स्थान) में जुलूस और सभा में भाग लेते हैं। हालांकि, भारत में ताज़िया की उत्पत्ति का इतिहास आज भी इतिहासकारों के बीच बहस का विषय है। लेकिन, कुछ लोग इसकी शुरुआत का श्रेय तैमूर को देते हैं, जो इसे अपनी भारत विजय के दौरान यहां लाया था। कुछ इतिहासकारों का तर्क है कि, तैमूर ने दिल्ली में अपने शिविर के दौरान ताज़िया की शुरुआत की, जबकि अन्य का मानना है कि यह दक्षिण एशिया में कहीं और शुरू हुआ। भारत में हुमायूँ के शासनकाल के दौरान ताज़िया जुलूस लोकप्रिय हो गया। दूसरों का तर्क है कि, इसकी लोकप्रियता मुगल काल के दौरान अवध के नवाबों के शासनकाल के दौरान बढ़ गई थी।ताज़िया का निर्माण इस्लामी और हिंदू कलात्मक परंपराओं के मिश्रण को भी दर्शाता है।

संदर्भ
https://tinyurl.com/mr4y2jxx
https://tinyurl.com/48e6p2b4
https://tinyurl.com/4fhbexcb

चित्र संदर्भ
1. मुहर्रम के जुलूस में ताजिया को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
2. मुहर्रम के जुलूस को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
3. मुहर्रम के शोक को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
4. ताजिया को दर्शाता चित्रण (wikimedia)
5. ताजिया के पास बैठकर मनाए जा रहे शोक को दर्शाता चित्रण (wikimedia)

***Definitions of the post viewership metrics on top of the page:
A. City Subscribers (FB + App) -This is the Total city-based unique subscribers from the Prarang Hindi FB page and the Prarang App who reached this specific post. Do note that any Prarang subscribers who visited this post from outside (Pin-Code range) the city OR did not login to their Facebook account during this time, are NOT included in this total.
B. Website (Google + Direct) -This is the Total viewership of readers who reached this post directly through their browsers and via Google search.
C. Total Viewership —This is the Sum of all Subscribers(FB+App), Website(Google+Direct), Email and Instagram who reached this Prarang post/page.
D. The Reach (Viewership) on the post is updated either on the 6th day from the day of posting or on the completion ( Day 31 or 32) of One Month from the day of posting. The numbers displayed are indicative of the cumulative count of each metric at the end of 5 DAYS or a FULL MONTH, from the day of Posting to respective hyper-local Prarang subscribers, in the city.

RECENT POST

  • मेरठ की ऐतिहासिक गंगा नहर प्रणाली, शहर को रौशन और पोषित कर रही है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:18 AM


  • क्यों होती हैं एक ही पौधे में विविध रंगों या पैटर्नों की पत्तियां ?
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:16 AM


  • आइए जानें, स्थलीय ग्रहों एवं इनके और हमारी पृथ्वी के बीच की समानताओं के बारे में
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:34 AM


  • आइए, जानें महासागरों से जुड़े कुछ सबसे बड़े रहस्यों को
    समुद्र

     15-09-2024 09:27 AM


  • हिंदी दिवस विशेष: प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित, ज्ञानी.ए आई है, अत्यंत उपयुक्त
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:21 AM


  • एस आई जैसी मानक प्रणाली के बिना, मेरठ की दुकानों के तराज़ू, किसी काम के नहीं रहते!
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:10 AM


  • वर्षामापी से होता है, मेरठ में होने वाली, 795 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा का मापन
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:25 AM


  • परफ़्यूमों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायन डाल सकते हैं मानव शरीर पर दुष्प्रभाव
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:17 AM


  • मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक युग तक, कैसा रहा भूमि पर फ़सल उगाने का सफ़र ?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:32 AM


  • पेट्रोलियम के महत्वपूर्ण स्रोत हैं नमक के गुंबद
    खनिज

     09-09-2024 09:43 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id