अपघटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, दीमक

व्यवहार के अनुसार वर्गीकरण
15-05-2022 03:31 PM
एक दीमक कॉलोनी में 60,000 से 10 लाख सदस्य हो सकते हैं, और हमारे ग्रह पर दीमक की 3,000 विभिन्न प्रजातियां हैं। दीमक, जैसा कि आपने अनुभव किया होगा, लकड़ी का सेवन करना पसंद करते हैं। वे जिस सेल्यूलोज (Cellulose) का उपभोग करते हैं, वह उत्सर्जित होता है और मिट्टी में एक उत्कृष्ट, चिपचिपा बाध्यकारी कारक बनाता है जो क्षरण को रोकने में मदद करता है। इसी बीच, जैसे-जैसे वे एक गुफा जैसी संरचना बनाते हैं, वैसे-वैसे मिट्टी में हवा का संचरण बढ़ता जाता है,और पोषक तत्वों को पुन: चक्रण होता है। वे अपघटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दीमक भी शिकारियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए एक आवश्यक खाद्य स्रोत हैं। हम भी उन्हें खाते हैं, इनकी कुछ 43 प्रजातियां मनुष्यों के लिए प्रोटीन युक्त भोजन बनाने के लिए पर्याप्त हैं। फिर भी, आप ऐसा नहीं चाहते कि वे आपके घरों में मौजूद हों।