समय - सीमा 277
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1034
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 09- Nov-2021 (30th Day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 2180 | 134 | 0 | 2314 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
1927 में रचनावादी स्कूल के एक कट्टरपंथी रूसीइवान लियोनिदोव (Ivan Leonidov)जब अपनी स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे, तब वे उस समय अपने बनाए गए डिजाइनों के साथ धूम मचाना चाहते थे।इवान लियोनिदोव वास्तुकला के छात्र थे, तथा उन्होंने मॉस्को (Moscow) में लेनिन (Lenin) संस्थान के लिए अपना एक प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव लुभावना तो था किंतु साथ ही पूरी तरह से निर्माण योग्य नहीं था। उन्होंने इसे इस तरह से डिजाइन किया था कि यह संयुक्त पुस्तकालय और व्याख्यान कक्ष के रूप में कार्य करे।लियोनिदोव की योजना का हर भाग अद्भुत था।अकेले पुस्तकालय में 150 लाख किताबों की कल्पना की गयी थी, जिसके साथ पांच वाचनालय भी थे।प्रत्येक वाचनालय 500 से लेकर 1,000 आगंतुकों को वहन करने में सक्षमथे।इतने बड़े पुस्तकालय को एक समान विशाल वितरण प्रणाली की आवश्यकता थी, इसलिए इस परियोजना में लियोनिदोव ने क्लैंकिंग कन्वेयर बेल्ट (Clanking conveyor belts) को भी शामिल किया।उन्होंने व्याख्यान के लिए एक विशाल गोल ठोस आकृति को भी शामिल किया, जिसमें 4,000 लोग बैठ सकते थे।विशाल कांच का गोला आधा मुड़ सकता था। इसकी एक निजी ट्राम प्रणाली (Tram system) भी थी, जो सीधा मास्को जाती थी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि लियोनिदोव ने अपनी इस परियोजना में रेडियो स्टेशन को भी शामिल किया था। तो आइए इस वीडियो के जरिए उनकी इस अद्भुत कल्पना पर एक नजर डालें।