विदेश में शारदीय नवरात्रि की प्रासंगिकता

मेरठ

 06-10-2021 09:44 PM
विचार I - धर्म (मिथक / अनुष्ठान)

नवरात्रि के नौ दिन पूरे साल का एकमात्र ऐसा समय होता है, जिसका इंतज़ार बच्चे-बूढ़ों सभी को बेसब्री से रहता है। नवरात्रि का हर दिन अपने आप में एक पूर्ण त्यौहार है। नौ देवियों को समर्पित यह त्यौहार पूरे भारत वर्ष में पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है, इसे महानवरात्रि भी कहा जाता है तथा यह मूल रूप से हिन्दुओं का सबसे प्रमुख त्यौहार है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ नौ-रातें होता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक आदि शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है, तथा दसवें दिन को दशहरे के तौर पर मानाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में माता के नौ रूपों की क्रमवार पूजा की जाती है, जो क्रमशः हैं
1. शैलपुत्री - का शाब्दिक अर्थ पहाड़ों की पुत्री होता है।
2. ब्रह्मचारिणी - का शाब्दिक अर्थ ब्रह्मचारीणी।
3. चंद्रघंटा - का शाब्दिक अर्थ चंद्रमा के सामान चमक वाली।
4. कूष्माण्डा - का शाब्दिक अर्थ जिनके पैरों में पूरा संसार समाया हुआ है।
5. स्कंदमाता - का शाब्दिक अर्थ कार्तिक स्वामी की माता।
6. कात्यायनी - का शाब्दिक अर्थ कात्यायन आश्रम में जन्मि।
7. कालरात्रि - का शाब्दिक अर्थ काल का नाश करने वाली।
8. महागौरी - का शाब्दिक अर्थ सफेद रंग वाली मां।
9. सिद्धिदात्री - का शाब्दिक अर्थ सर्व सिद्धि देने वाली।
आम तौर पर हम दो प्रकार की नवरात्रियों, चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के बारे में भली भांति अवगत हैं। किन्तु आपको जानकर हैरानी होगी कि, एक साल में चार बार नवरात्रि आती है।
1. शारदीय नवरात्रि - शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रि में सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण रूप है। दरअसल शारदीय अथवा शारदा का शाब्दिक अर्थ शरद ऋतु होता है, यह देशभर में सितंबर- अक्टूबर के महीनों के दौरान फसल कटाई का होता है। प्रायः इस नवरात्री का उच्चारण महा नवरात्रि और शारदा नवरात्रि के नाम से भी किया जाता है। पौराणिक रूप से शारदीय नवरात्रि नवदुर्गा द्वारा महिषासुर के वध से संबंधित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवांन रामचंद्र ने इस काल में रावण का वध भी किया था। शरद नवरात्रि मां शक्ति के रूपों - दुर्गा, भद्रकाली, जगदम्बा, अन्नपूर्णा, सर्वमंगला, भैरवी, चंडिका, ललिता, भवानी और मूकाम्बिका को समर्पित है। भारत के दक्षिणी हिस्सों में इन पावन दिनों में देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती की पूजा भी की जाती है। इस अवधि के दौरान विशेष होम (अग्नि अनुष्ठान) आयोजित किए जाते हैं, अभिषेक (परिदान डालना) किया जाता है, और देवता को फूल चढ़ाने के साथ पूजा की जाती है। इस दौरान जहां कुछ लोग सभी नौ दिनों तक उपवास करते हैं, वहीं अन्य लोग पहले और आखिरी दिन का उपवास रखते हैं।
2. चैत्र नवरात्रि - चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि और राम नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। शारदीय नवरात्रि के बाद यह दूसरी सबसे प्रसिद्ध नवरात्रि है। यह वसंत ऋतु अथवा चैत्र महीने के दौरान मनाई जाती है। नौ दिनों तक चलने वाला यह त्योहार, हिंदू चंद्र कैलेंडर "चैत्र" के पहले महीने के पहले दिन (प्रतिपदा) से शुरू होता है।
राम नवमी, भगवान राम का जन्मदिन आमतौर पर चैत्र नवरात्रि के दौरान नौवें दिन पड़ता है। चैत्र नवरात्रि अधिकांश अनुष्ठान और रीति-रिवाज, 'शारदीय नवरात्रि' के सामान ही अनुसरित किये जाते है। नवरात्रि के सभी नौ दिन देवी शक्ति के नौ रूपों को समर्पित हैं।
3. माघ नवरात्रि - सर्दियों के मौसम में आने वाली इस नवरात्रि को वसंत पंचमी के नाम से अधिक जाना जाता है। यह आमतौर पर जनवरी-फ़रवरी के दौरान मनाई जाती है।
4. आषाढ़ नवरात्रि - यह जून और जुलाई के महीने में आती है, और मानसून की ओलावृष्टि के दौरान मनाई जाती है। यह अश्विन मास (हिंदू कैलेंडर माह) के दौरान सितंबर या अक्टूबर में सर्दियों की शुरुआत के दौरान मनाई जाती है। यह नवरात्रि पूरे भारत में व्यापक रूप से मनाई जाती है। यह भारत के पश्चिमी राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रमुख त्योहार है, जिसके दौरान गुजरात का पारंपरिक नृत्य "गरबा" व्यापक रूप से किया जाता है। यह त्योहार बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पंजाब के उत्तरी राज्य सहित उत्तर भारत में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे हम भारतीय त्योहारों की प्रासंगिकता कह सकते हैं की न केवल भारत बल्कि दुनिया के अधिकाशं देशों में दिवाली, होली जैसे त्योहारों का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। अन्य उत्सवों की भांति विदेशों में भी नवरात्रि त्यौहार बेहद लोकप्रिय है, जहां इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
न्यूजीलैंड (New Zealand) में नवरात्रि के शुभवसर पर गरबे का आयोजन किया जाता है, यहाँ के महात्मा गांधी केंद्र में गरबा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। यहां रहने वाले भारतीयों के लिए यह अनुभव अपने देश में गरबा खेलने के समान ही रहता है। कनाडा (Canada) के लिए नवरात्रि का समय सबसे विशिष्ट तिथि होती है। कैलिफ़ोर्निया (California) में प्रसिद्ध नृत्य मंडली द्वारा रंगमंचों के आयोजन किये जाते हैं, जहां जाने-माने कलाकारों के अलावा, स्थानीय कलाकार भी नवरात्रि की सभी नौ रातों में प्रदर्शन करते हैं, जो इसे एक भव्य आयोजन बनाते हैं। न्यू जर्सी (New Jersey) में नवरात्रि उत्सव कार्यक्रम रात के 2 बजे तक जारी रहता है। नवरात्रि महीने के दौरान बहुत सारे गरबा कार्यक्रम होते हैं। नवरात्रि के दौरान, "नेवार्क एवेन्यू (Newark Avenue) पर एक भारतीय सड़क में गुजराती" तोरण "कार्यक्रम की योजना बनाई जाती है, जिस दौरान पूरी सड़क जनता या यातायात के लिए बंद रहती है। सिंगापुर में बहुत सारे नवरात्रि कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। सिंगापुर में सेंगकांग सामुदायिक केंद्र और एंकरवाले सामुदायिक केंद्र (Sengkang and Anchorvale Community Center) दो स्थान हैं, जो सबसे अधिक गरबा की मेजबानी करते हैं, जहाँ देर रात तक मौज मस्ती करने वाले म्यूजिक सिस्टम पर गरबा संगीत बजाते रहते है। इस जश्न में बंगाल, पंजाब और अन्य क्षेत्रों के अप्रवासी भारतीय पहुंचे रहते हैं।
भारत सहित विदेशों में भी नवरात्रि / दुर्गा पूजा / दशहरा, काली पूजा / दिवाली और छठ पूजा सबसे आम त्यौहार हैं। जहां इन पावन अवसरों पर देवी पूजन का भव्य आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के अवसर पर अकेले लंदन में 15 से अधिक स्थानों में दुर्गा पूजाएं आयोजित की जाती हैं। प्रासंगिक तौर पर भारत के बाहर आयोजित इन दुर्गा पूजाओं में दायरा केवल बंगालियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इनमे विभिन्न समुदायों के अन्य लोग भी भाग लेते हैं।
पूजा के दिन सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ स्वादिष्ट देसी व्यंजनों का आनंद भी उठाया जा सकता है, भारत के बाहर दुर्गा पूजा आमतौर पर सप्ताहांत में मनाई जाती है, क्योंकि कामकाजी लोगों के लिए पांच दिन समर्पित करना संभव नहीं है। जिनेवा (Geneva) में दुर्गा पूजा 1996 में शुरू हुई थी, भारतीयों द्वारा विदेशी धरती पर अपने रीति- रिवाजों और पारंपरिक संस्कृतियों का पालन करते हुए देखना वास्तव एक रमणीय अनुभव होता है।

संदर्भ
https://bit.ly/2YnsGuy
https://bit.ly/3oDrgaI
https://bit.ly/3FmwfCs
https://bit.ly/2YmzJ6S
https://bit.ly/3lcRs9M
https://en.wikipedia.org/wiki/Navaratri

चित्र संदर्भ

1. देवी माँ की मूर्ति सजावट का एक चित्रण (patrika)
2. नवदुर्गा - नवरात्रि में नौ देवियों के सभी रूपों का चित्रण (wikimedia)
3. नवरात्री के दौरान सुन्दर सजाए गए घर का एक चित्रण (wikimedia)
4. गरबा समारोह का भव्य चित्रण (wikimedia)
5. नवरात्रि के दौरान निर्मित स्वादिष्ट पकवानों का एक चित्रण (wikimedia)

RECENT POST

  • मेरठ की ऐतिहासिक गंगा नहर प्रणाली, शहर को रौशन और पोषित कर रही है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:18 AM


  • क्यों होती हैं एक ही पौधे में विविध रंगों या पैटर्नों की पत्तियां ?
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:16 AM


  • आइए जानें, स्थलीय ग्रहों एवं इनके और हमारी पृथ्वी के बीच की समानताओं के बारे में
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:34 AM


  • आइए, जानें महासागरों से जुड़े कुछ सबसे बड़े रहस्यों को
    समुद्र

     15-09-2024 09:27 AM


  • हिंदी दिवस विशेष: प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित, ज्ञानी.ए आई है, अत्यंत उपयुक्त
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:21 AM


  • एस आई जैसी मानक प्रणाली के बिना, मेरठ की दुकानों के तराज़ू, किसी काम के नहीं रहते!
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:10 AM


  • वर्षामापी से होता है, मेरठ में होने वाली, 795 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा का मापन
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:25 AM


  • परफ़्यूमों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायन डाल सकते हैं मानव शरीर पर दुष्प्रभाव
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:17 AM


  • मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक युग तक, कैसा रहा भूमि पर फ़सल उगाने का सफ़र ?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:32 AM


  • पेट्रोलियम के महत्वपूर्ण स्रोत हैं नमक के गुंबद
    खनिज

     09-09-2024 09:43 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id