मायन शहर के महत्वपूर्ण स्मारकों में से एक है, “एल कैस्टिलो”
वास्तुकला I - बाहरी इमारतें
25-07-2021 02:16 PM
चिचेन इट्ज़ा (Chichén Itzá), मेक्सिको (Mexico) में युकाटन (Yucatán) प्रायद्वीप पर एक मायन (Mayan) शहर है, जो 9वीं और 10वीं शताब्दी ईस्वी में विकसित हुआ था। मायन जनजाति इट्ज़ा जो टॉलटेक (Toltecs - स्वदेशी लोगों का समूह जो मेक्सिको में एज़्टेक (Aztecs) से पहले फला-फूला) से बहुत प्रभावित थे, के तहत कई महत्वपूर्ण स्मारकों और मंदिरों का निर्माण किया गया था। सबसे उल्लेखनीय निर्माणों में से एक सीढ़ीदार पिरामिड, एल कैस्टिलो (El Castillo) ("द कैसल" - The Castle) है, जो मुख्य प्लाजा (किसी शहर या कस्बे में सार्वजनिक क्षेत्र) से 79 फीट (24 मीटर) ऊपर है। इस संरचना में 365 सीढ़ियां बनाई गई हैं, जो सौर वर्ष में दिनों की संख्या को इंगित करती हैं। यह मायन की खगोलीय क्षमताओं को उजागर करता है। वसंत और शरद ऋतु के विषुवों के दौरान, डूबता हुआ सूरज पिरामिड पर छाया डालता है, जिससे उत्तरी सीढ़ी ऐसी लगती है, मानो कोई सांप नीचे की ओर सरक रहा हो। इसके आधार पर सांप का सिर दिखाई देता है, जो पत्थर का बना हुआ है। हालांकि यहां का जीवन केवल कार्य और विज्ञान ही नहीं था, बल्कि उससे भी बढ़कर था। चिचेन इट्ज़ा, अमेरिका में सबसे बड़े तलचटली (Tlachtli - एक प्रकार का खेल मैदान) का घर है। उस मैदान पर निवासियों ने पारंपरिक बॉल गेम खेला, जो पूर्व-कोलंबियाई मेसोअमेरिका (Pre-Columbian Mesoamerica) में लोकप्रिय था।