इतिहास का सबसे प्रसिद्ध धूमकेतु माना जाता है, धूमकेतु हैली
आधुनिक राज्य : 1947 ई. से वर्तमान तक
06-06-2021 11:24 AM
धूमकेतु हैली (Halley) शायद इतिहास का सबसे प्रसिद्ध धूमकेतु है। इसका नाम ब्रिटिश खगोलशास्त्री एडमंड हैली (Edmund Halley) के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने इसकी कक्षा की गणना की थी। उन्होंने कहा, कि 1531 और 1607 में जो धूमकेतु देखे गए थे, वे वही पिंड थे, जो हर 76 साल में दिखाई देते थे। उनकी यह भविष्यवाणी तब सच हुई, जब 1758 में धूमकेतु क्रिसमस की पूर्व संध्या पर फिर से दिखाई दिया, किंतु दुर्भाग्य से, 1742 में अपनी मृत्यु के कारण वे अपनी भविष्यवाणी को सच होते हुए नहीं देख पाए। हर बार इस धूमकेतु की कक्षा सूर्य के पास आती है, तथा इसका 15 किलोमीटर (9-मील) नाभिक अंतरिक्ष में लगभग 6 मीटर (7 गज) बर्फ और चट्टान की बौछार करता है। यह मलबा एक परिक्रमा पथ बनाता है, जो जब पृथ्वी पर गिरता है, तब ओरियनिड्स उल्का (Orionids meteor) बौछार कहलाता है। धूमकेतु हैली वर्ष 2061 में आंतरिक सौर मंडल में फिर वापस आएगा। प्रसिद्ध धूमकेतु हैली ने अक्टूबर में एटा एक्वेरियड्स (Eta Aquariids – जो अभी भी जारी है) और ओरियनिड्स उल्का बौछार को जन्म दिया। आइए, इन वीडियो के जरिए एक नजर डालते हैं, हैली के धूमकेतु और कुछ उल्का बौछारों पर।