दर्शकों का मनोरंजन करना है, कॉमेडी का मुख्य उद्देश्य

मेरठ

 02-05-2021 12:59 PM
व्यवहारिक
हास्यप्रधान नाटक या कॉमेडी, साहित्य की एक शैली है, और इसे एक नाटकीय कार्य के रूप में संदर्भित किया जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि इसका अंत सुखद होता है। इसकी प्रकृति दिलचस्प, मनोरंजक और व्यंग्यपूर्ण होती है। कॉमेडी का विषय हमेशा अप्रिय परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करना होता है और इसका अंत सुखद निष्कर्ष के साथ होता है। हालांकि, कॉमेडी का मुख्य उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना है। संदर्भ और हास्य के स्रोत के आधार पर, कॉमेडी को 3 प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है, जैसे – नकल या स्वांग, परिहास करना, व्यंग। दुखांत नाटक कॉमेडी का विपरीत रूप है। कॉमेडी शैली की शुरुआत 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के समय में एथेंस (Athens)‌, ग्रीस (Greece) में हुई थी। रोमांटिक कॉमेडी, हास्य कॉमेडी, शिष्टाचार की कॉमेडी, दुखद कॉमेडी और भावुक कॉमेडी विभिन्न प्रकार की कॉमेडी हैं, जो आमतौर पर फिल्मों और किताबों में दिखायी देती हैं। विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) द्वारा लिखित ‘ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम’ (A Midsummer Night’s Dream) एक रोमांटिक कॉमेडी है। ‘एवरी मैन इन हिज ह्यूमर (Every Man in His Humor) हास्य कॉमेडी का एक उदाहरण है। इसके अतिरिक्त, सर रिचर्ड स्टील (Richard Steele) द्वारा लिखित एक नाटक ‘द कॉन्शियस लवर्स’ (The Conscious Lovers), एक मेलोड्रामा (Melodrama) है, और इसे एक भावुक कॉमेडी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। हालांकि, सभी प्रकार की कॉमेडी का कार्य मनोरंजन लाना ही है। इसके अंतर्गत नाटकों, फिल्मों और थिएटर में ऐसे दृश्य या संवाद होते हैं, जो लोगों को हंसाए। यह दर्शकों का मनोरंजन करती है, और साथ ही पाठकों या दर्शकों को एक संदेश भी देती है। यह साहित्य और फिल्मों दोनों में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ ऐसे लोग भी शामिल होते हैं, जो भ्रष्ट हैं। कॉमेडी में, बुरी आदतों या बुरे व्यवहार वाले व्यक्ति को उसकी नकल करके या उस पर हास्यपूर्ण व्यंग करके उसे इंगित किया जाता है। संक्षेप में, कॉमेडी लोगों के अवगुणों का मज़ाक बनाती है।

संदर्भ:
https://bit.ly/2RdowSK

RECENT POST

  • उत्तर भारतीय और मुगलाई स्वादों का, एक आनंददायक मिश्रण हैं, मेरठ के व्यंजन
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     19-09-2024 09:25 AM


  • मेरठ की ऐतिहासिक गंगा नहर प्रणाली, शहर को रौशन और पोषित कर रही है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:18 AM


  • क्यों होती हैं एक ही पौधे में विविध रंगों या पैटर्नों की पत्तियां ?
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:16 AM


  • आइए जानें, स्थलीय ग्रहों एवं इनके और हमारी पृथ्वी के बीच की समानताओं के बारे में
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:34 AM


  • आइए, जानें महासागरों से जुड़े कुछ सबसे बड़े रहस्यों को
    समुद्र

     15-09-2024 09:27 AM


  • हिंदी दिवस विशेष: प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित, ज्ञानी.ए आई है, अत्यंत उपयुक्त
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:21 AM


  • एस आई जैसी मानक प्रणाली के बिना, मेरठ की दुकानों के तराज़ू, किसी काम के नहीं रहते!
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:10 AM


  • वर्षामापी से होता है, मेरठ में होने वाली, 795 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा का मापन
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:25 AM


  • परफ़्यूमों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायन डाल सकते हैं मानव शरीर पर दुष्प्रभाव
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:17 AM


  • मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक युग तक, कैसा रहा भूमि पर फ़सल उगाने का सफ़र ?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:32 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id