स्वस्थता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है, लाफ्टर क्लब

मेरठ

 02-05-2021 12:35 PM
व्यवहारिक
विश्व हास्य दिवस, सन् 1998 के बाद से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है, ताकि हंसने और इसके कई उपचार लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ायी जा सके। यह दिन दुनिया भर के हजारों सामुदायिक समूहों, जिन्हें लाफ्टर क्लब (Laughter Clubs) के नाम से जाना जाता है, को भी बढ़ावा देता है। लाफ्टर क्लब नियमित रूप से बिना किसी कारण के हंसने की तकनीकों का अभ्यास करते हैं, जो स्वस्थता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देती है। हास्य (चीजों की मनोरंजक गुणवत्ता को देखने या समझने की क्षमता), अकादमिक या पेशेवर क्षेत्रों में सूचना को धारण करने या याद रखने की क्षमता को बढ़ाने का एक तरीका है, क्यों कि सूचना और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं (हंसी) के बीच मानसिक जुड़ाव बहुत अधिक होता है। भारत में पहला उत्सव 10 मई 1998 को मुंबई में हुआ था। हास्य योग एक आधुनिक व्यायाम है, जिसके अंतर्गत अपनी इच्छा से लंबे समय तक हंसना होता है। यह योग इस विश्वास पर आधारित है, कि स्वैच्छिक हंसी, स्वाभाविक हंसी के समान शारीरिक और मनोवैज्ञानिक लाभ प्रदान करती है। इसे सामान्यता एक-दूसरे की आंखो में देखकर चंचलता के साथ समूहों में किया जाता है। अपनी इच्छा के अनुसार या बिना कारण हंसना अक्सर वास्तविक हंसी में बदल जाता है, जो और को भी हंसाता है।

संदर्भ:
https://bit.ly/3vDCJHx
https://bit.ly/3nFgqOB

RECENT POST

  • मेरठ की ऐतिहासिक गंगा नहर प्रणाली, शहर को रौशन और पोषित कर रही है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:18 AM


  • क्यों होती हैं एक ही पौधे में विविध रंगों या पैटर्नों की पत्तियां ?
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:16 AM


  • आइए जानें, स्थलीय ग्रहों एवं इनके और हमारी पृथ्वी के बीच की समानताओं के बारे में
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:34 AM


  • आइए, जानें महासागरों से जुड़े कुछ सबसे बड़े रहस्यों को
    समुद्र

     15-09-2024 09:27 AM


  • हिंदी दिवस विशेष: प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित, ज्ञानी.ए आई है, अत्यंत उपयुक्त
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:21 AM


  • एस आई जैसी मानक प्रणाली के बिना, मेरठ की दुकानों के तराज़ू, किसी काम के नहीं रहते!
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:10 AM


  • वर्षामापी से होता है, मेरठ में होने वाली, 795 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा का मापन
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:25 AM


  • परफ़्यूमों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायन डाल सकते हैं मानव शरीर पर दुष्प्रभाव
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:17 AM


  • मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक युग तक, कैसा रहा भूमि पर फ़सल उगाने का सफ़र ?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:32 AM


  • पेट्रोलियम के महत्वपूर्ण स्रोत हैं नमक के गुंबद
    खनिज

     09-09-2024 09:43 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id