जीवन की अलग अलग परिस्थितियों में व्हेल (Whales) मछलियों द्वारा निकाली जाने वाली ध्‍वनियां

समुद्री संसाधन
18-04-2021 12:09 PM
व्हेल (Whales) एक सामाजिक प्राणी हैं जो "पॉड" (pods) नामक समूहों में विचरण करती हैं। वे एक दूसरे के साथ संवाद करने और सामूहीकरण करने के लिए कई तरह की ध्‍वनियों का इस्तेमाल करती हैं।व्हेल द्वारा निकाली जाने वाली तीन मुख्य प्रकार की आवाज़ें क्लिक (clicks), सीटी (whistles) और स्पंदित कॉल (pulsed calls) हैं।माना जाता है कि पथ प्रदर्शन और भौतिक परिवेश की पहचान के लिए क्लिक ध्‍वनि का उच्‍चारण किया जाता है।जब यह ध्वनि तरंगें किसी वस्तु से टकराती हैं, तो वे वापस व्हेल के पास लौटती हैं, जिससे व्हेल को वस्तु के आकार की पहचान हो जाती है।क्लिक ध्‍वनि स्नेहशील जीव और शिकारियों के बीच अंतर करने में मदद करती हैं।क्लिक का प्रयोग सामाजिक बातचीत के दौरान भी किया जाता है, संभवत: वे संचार के लिए भी इस ध्‍वनि का प्रयोग करते हैं।
सामाजिक गतिविधियों के दौरान सीटी और स्पंदित कॉल का उपयोग किया जाता है। स्पंदित कॉल निरंतर चलने वाली ध्वनि हैं जैसे कि स्क्वीक्स (squeaks), शोर (screams), और मानव कान के लिए स्क्वाक्स (squawks)। विभिन्‍न पोड्स में मौजूद समान प्रजाति की व्हेल आबादी के भीतर अलग-अलग मुखर "बोलियाँ" पायी जाती हैं।यह भिन्‍नता संभवत: इसलिए होती हैं ताकि व्हेल अपने पोड्स और अजनबी व्हेल के बीच अंतर कर सकें। व्हेल भी पानी की सतह पर जोरदार शोर करने के लिए अपनी पूंछ और पंखों का उपयोग करती हैं ताकि वे व्‍यापक स्तर पर संचार कर सकें।सतह के नीचे सैकड़ों मीटर तक यह ध्वनि सुनी जा सकती है और यह आक्रामकता की एक चेतावनी संकेत भी हो सकती है या एक साथ मछली के समुहों को डराने के लिए एक युक्ति है, जिससे उन्हें आसानी से भोजन मिल सके।
आइए अब तक के सबसे बड़े स्तनधारियों द्वारा निकाली जाने वाली सुखदायक और कई बार डरावनी आवाजों को सुनते हैं।

संदर्भ:

https://www.youtube.com/watch?v=Qseb4IVnOv8
https://www.youtube.com/watch?v=WabT1L-nN-E
https://en.wikipedia.org/wiki/Whale_vocalization