समय - सीमा 276
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1032
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 249
जीव-जंतु 303
| Post Viewership from Post Date to 26- Feb-2021 (5th day) | ||||
|---|---|---|---|---|
| City Subscribers (FB+App) | Website (Direct+Google) | Messaging Subscribers | Total | |
| 5471 | 1 | 0 | 5472 | |
| * Please see metrics definition on bottom of this page. | ||||
सारस पर हमला करता हुआ तेंदुआ – सारस सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले पक्षियों में से एक
है। हालांकि नर और मादा सारस में अंतर कर पाना मुश्किल होता है क्योंकि ये एक जैसे
दिखते हैं, बस इनमें मादा पक्षी का आकार नर पक्षी की तुलना में छोटा होता है। जैसा कि हम जानते ही हैं कि ये एक सामाजिक
पक्षी होते हैं और हमेशा जोड़े में या 3-4 के समूह में घूमते हुए दिखाई देते हैं।
ये मुख्य रूप से अपना घोंसला पानी या बाढ़ वाले धान के खेतों पर बनाते हैं और इनके शावक अंडे से बाहर
निकलने के बाद पूरी तरह से अपने माता-पिता पर निर्भर रहते हैं और जब वे थोड़े बड़े होते हैं
तो वे हमेशा इनके पीछे-पीछे ही चलते
हैं। लेकिन आज इनकी प्रजाति काफी खतरे में है क्योंकि मानव द्वारा इनके निवास
स्थान को कृषि क्षेत्रों में
परिवर्तित किया जा रहा है, दूसरी समस्या तेजी से औद्योगिकीकरण है, जो इनके जीवन
शैली को प्रभावित कर रहा है। केवल इतना ही नहीं, खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग
इनके जीवन के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। साथ ही जैसा की हम चलचित्र में देख
सकते हैं सारस को आसपास के जंगली जानवरों से भी काफी खतरा रहता है, क्योंकि ये खाद्य
श्रृंखला के लिए भी आवश्यक है। इसलिए इनका संरक्षण आज अत्यंत आवश्यक हो चुका है।
संदर्भ :-
https://www.youtube.com/watch?v=KhjgkSmwQtQ