भारत एक ऐसा देश है, जो अपने आवभगत के लिए जाना जाता है और यह आवभगत न केवल लोगों के लिए बल्कि हमारे पशु मित्रों के लिए भी परस्पर पाई जाती है।
कई जानवरों का भारतीयों के साथ एक ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव या बंधन है। वे हमारे साथ सभ्यता के जन्म के समय से सद्भाव की भावना के साथ रहते आये हैं। इन जानवरों का स्पष्ट रूप से हमारे दिल में एक विशेष स्थान है और हम उनके लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करते हैं। इसी तर्ज पर केरल राज्य ने गुरुवायुर (Guruvayur) शहर में एक हाथी स्पा (Spa) स्थापित किया गया है। पुन्नथुर कोट्टा हाथी यार्ड (Punnathur Kotta Elephant Yard) में जुलाई के महीने के दौरान दर्जनों हाथियों को स्पा, स्क्रब (Scrub), मसाज (Massage) और पौष्टिक भोजन दिया गया था। यह हाथियों की कायाकल्प करने वाला हाथी स्पा, प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर से जुड़ा हुआ है, जहाँ हाथी मंदिरों के जुलूस में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा प्राचीन भारत में हाथियों ने मंदिरों और संरचनाओं के निर्माण में मदद की है। वे देवताओं और राजाओं के वाहन थे। धनी लोगों द्वारा हाथियों को पालतू जानवर के रूप में भी रखा जाता था।
सन्दर्भ:
https://www.youtube.com/watch?v=w12G3qRMt34
https://www.youtube.com/watch?v=SWUaLNGWOyQ
https://nypost.com/2014/09/09/india-has-a-spa-for-elephants/