समय - सीमा 265
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1047
मानव और उनके आविष्कार 812
भूगोल 260
जीव-जंतु 313
आज विश्व भर में सबसे पहला 5G संजाल लगाया जा रहा है, इन उम्मीदों के साथ कि यह उन्नत मोबाइल (Mobile) प्रौद्योगिकी कई समाजों के डिजिटल (digital) परिवर्तन और आर्थिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं ऐसे असंख्य अध्ययन हैं जो पांचवीं पीढ़ी (5G) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (Internet of Things (IoT)) के भौतिक प्रभाव की मात्रा का अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से कुछ लागत पहलू और अन्य समाज के मूल्य पर केंद्रित हैं। हालाँकि, इन अध्ययनों के जारी रहने के बावजूद, यह स्पष्ट है कि 5G कई उद्योगों में नवाचार को बढ़ावा देगा और IoT जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों को सक्षम करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा जो हमारी अर्थव्यवस्था और जीवन शैली का अभिन्न अंग बन सकता है।
इंटरनेट ऑफ थिंग्स वास्तव में एक बहुत ही सरल अवधारणा है, इसका मतलब है कि दुनिया की सभी चीजों को लेना और उन्हें इंटरनेट से जोड़ना। इंटरनेट से चीजों को जोड़ने से कई आश्चर्यजनक लाभ मिलते हैं और हमने इन सभी लाभों को अपने स्मार्टफ़ोन (Smartphone), लैपटॉप (Laptop), स्मार्ट टी.वी. और टैबलेट (Tablet) में देखा है। IoT व्यवसायों और लोगों को 99 प्रतिशत वस्तुओं और वातावरण पर बेहतर अंतर्दृष्टि प्रदान करता है और उन सभी चीजों को नियंत्रित करता है जो इंटरनेट की पहुंच से परे हैं। ऐसा करने से, IoT व्यवसायों और लोगों को उनके आस-पास की दुनिया से अधिक जुड़े रहने और अधिक सार्थक, उच्च-स्तरीय काम करने की अनुमति देता है।
हालांकि किसी भी IoT की व्यावसायिक सफलता अंततः उसके प्रदर्शन से जुड़ी होती है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितनी जल्दी अन्य IoT यंत्र, स्मार्टफोन और टैबलेट, अपने ऐप (App) या वेबसाइट (Website) के रूप में सॉफ्टवेयर (Software), आदि के साथ संवाद कर सकता है। 5G IoT की पूर्ण क्षमता को साकार करने की नींव है। वहीं 5G के साथ, डेटा-ट्रांसफर (Data-transfer) गति में काफी वृद्धि होगी। कुछ विवरणों के अनुसार, 5G वर्तमान LTE संजाल की तुलना में 10 गुना तेज होगा, जो IoT उपकरणों को पहले से कहीं अधिक तेजी से संचार करने और डेटा साझा करने की अनुमति देगा। गति में वृद्धि के अलावा, 5G संजाल अधिक स्थिर संयोजन बनाने के लिए अधिक मज़बूती से काम करेगा। एक विश्वसनीय और स्थिर संजाल की स्थिति होना किसी भी IoT के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन विशेष रूप से संयोजित यंत्र जैसे सुरक्षा कैमरे और अन्य निगरानी प्रणाली के लिए जो वास्तविक समय के अद्यतन पर निर्भर करते हैं।
वहीं 5G हमें उन उपकरणों को दूर से नियंत्रित करने में सक्षम बनाएगा, जहां पर वास्तविक समय संजाल कार्य महत्वपूर्ण है, जैसे कि खतरनाक वातावरण में भारी मशीनरी का सुदूर नियंत्रण, जिससे श्रमिक सुरक्षा में काफी सुधार होगा। साथ ही उद्योग परिवर्तन के केंद्र में संयोजन के साथ, 5G न केवल संचार के विकास में बल्कि व्यवसायों और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 5G के मार्ग पर, प्रचालकों को केवल 5G संजाल को विकसित करने से कई अधिक करने की आवश्यकता होगी। जहां प्रचालकों ने फोन, टैबलेट और अन्य उपकरणों को जोड़ने में उत्कृष्टता प्राप्त की है, वहीं कारों, मीटरों, मशीनरी सेंसर और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) की बढ़ती संख्या को जोड़ने और प्रबंधित करने से वे लाभप्रद रूप से अभिनव व्यापार प्रतिरूप का निर्माण कर सकते हैं। आज, बड़ी संख्या में प्रचालक IoT राजस्व संयोजन से आती हैं, लेकिन अगले 5 वर्षों में, ये राजस्व सेवा सक्षमता मंच को ऐप्स और सेवाओं से भी अर्जित करने का अनुमान है।
सेवा भागीदारों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र को बनाने और प्रबंधित करने में सक्षम प्रचालक, अपने IoT मंच से डेटा को परिष्कृत करने और विस्तृत डेटा को स्मार्ट डेटा में बदलकर केवल आयतन के बजाय डेटा के मूल्य के आधार पर वृद्धिशील राजस्व बनाने में सक्षम होंगे। जैसा कि अभी तक हम जान चुके हैं कि 5G संजाल उच्च गति संयोजन, बहुत कम विलंबता और अधिक विस्तार के साथ IoT के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। लेकिन इन विशेषताओं का लाभ उठाने के लिए, निर्माताओं को पहले 5G- अनुकूलित उपकरणों के निर्माण में निवेश करना होगा। साथ ही निर्माताओं को अपने नए उपकरणों और सॉफ्टवेयर फ़ंक्शन (Software Function) को सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता आश्वासन परीक्षण को समान रूप से अपनाना होगा। इन गुणवत्ता की नजरंदाजी से कई नए यंत्र खराबी के परिणामस्वरूप नाकाम हो सकते हैं जो 5G द्वारा पेश किये जाने वाले संभावित लाभ को कम कर देगा।
वहीं दूसरी ओर 5G का लगभग सभी ने समर्थन नहीं किया है। हाल ही में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि हुआवेई 5G का सौदा कर खुफिया जानकारी को खतरे में डाल सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी को आगाह किया कि अगर बर्लिन 5G आधारिक संरचना से चीनी दूरसंचार कंपनी पर प्रतिबंध नहीं लगाता है तो अमेरिका अपनी खुफिया जानकारी में कटौती कर देगा। 5G को लेकर एक ओर मिथक सामने आता है कि ये असुरक्षित है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रकार की आवृत्तियों का उपयोग वर्षों से किया जा रहा है, हालांकि बहुत से लोग मिलीमीटर वर्णक्रम के संबंध में 5G और उसकी सुरक्षा के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे अभी तक संयुक्त राज्य में प्रसारित नहीं किया गया है।
चित्र सन्दर्भ:
1. मुख्य चित्र में 5G को स्पीडोमीटर के माध्यम से गतिशीलता में प्रस्तुत किया गया है। (Prarang)
2. दूसरे चित्र में इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स को दिखाया गया है। (Picseql)
3. तीसरे चित्र में एक घर के अंदर वर्गीकृत इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स के उदहारण को प्रस्तुत किया गया है। (Pikist)
संदर्भ :-
1. https://www2.stardust-testing.com/en/5G-and-impact-on-iots
2. https://www.iotforall.com/what-is-iot-simple-explanation/
3. https://bit.ly/3fE0VkQ
4. https://www.capacitymedia.com/articles/3825285/the-5G-and-iot-revolution
5. https://www.qualcomm.com/invention/5G/what-is-5G