समय - सीमा 275
मानव और उनकी इंद्रियाँ 1030
मानव और उनके आविष्कार 811
भूगोल 249
जीव-जंतु 301
वैश्विक उत्पादन आपूर्ति प्रबंधन का क्या है असली चेहरा, कैसे होता है यह काम और क्या वास्तव में यह ज़िम्मेदार है विश्व के पारिस्थितिक असंतुलन का? कुछ ऐसे ही सवालों का आँख खोल देने वाला खुलासा करती है ऐनी लियोनार्ड की एक छोटी फ़िल्म- द स्टोरी ऑफ़ स्टफ (The Story of Stuff) जो 2007 में प्रदर्शित हुई थी।यह बहुत ही विचारोत्तेजक और आज भी प्रासंगिक है।अपनी खुदाई से लेकर उपयोग और निस्तारण तक सारा कबाड़ हमारी ज़िंदगी, समाज,घर और बाहर को प्रभावित करता है।हालाँकि,अभी भी बहुत सी चीज़ें उजागर होनी बाक़ी हैं। द स्टोरी ऑफ़ स्टफ 20 मिनट अवधि की, तेज रफ़्तार, सच्चाई से भरी नज़र वैश्विक उत्पादन के अंदरूनी हालात और निस्तारण के तरीक़ों,ढेर सारे पर्यावरणीय और सामाजिक मुद्दों के आपसी सम्बंध पर डालकर उनका पर्दाफ़ाश करती है। यह ऐनी लियोनार्ड , लुइस फ़ॉक्स (निर्देशक) और जोना सैक्स (लेखक), का अगुआ प्रयास है। फ़िल्म के माध्यम से वे हमें एक साथ जुड़कर ज़्यादा टिकाऊ और न्यायप्रिय दुनिया बनाने को प्रेरित करते हैं। द स्टोरी ऑफ़ स्टफ कुछ सिखाती है, हंसाती है और अगर अपने मक़सद में कामयाब हो गई तो शायद हमारे चीज़ों को देखने के नज़रिए को हमेशा के लिए बदल दे।
द स्टोरी ऑफ़ स्टफ : कुछ तथ्य
- पिछले 30 वर्षों में, पृथ्वी का एक तिहाई प्राकृतिक संसाधन आधार ख़त्म हो चुका है।
- युनाईटेड स्टेट्स में 4 प्रतिशत से भी कम जंगल रह गए हैं।
- 40 प्रतिशत जलाशयों का पानी युनाईटेड स्टेट्स में पीने लायक़ नहीं है।
- युनाइटेड स्टेट्स की जनसंख्या दुनिया की जनसंख्या का 5 प्रतिशत है लेकिन यह 30 प्रतिशत दुनिया के संसाधनों का इस्तेमाल करती है और दुनिया का 30 प्रतिशत कबाड़ बनाती है।
- अगर हरेक युनाइटेड स्टेट्स की दर से उपभोग करे तो हमें 3-5 ग्रहों की ज़रूरत पड़ेगी।
- यहाँ पर 1 लाख से अधिक कृत्रिम रसायन आज व्यापार में इस्तेमाल होते हैं।
- कुछ थोड़े से ही कृत्रिम रसायन ही कभी-कभार जाँचे जाते हैं मनुष्य की सेहत की दृष्टि से और कोई भी सहक्रियाशील स्वास्थ्य सम्बंधी प्रभाव की दृष्टि से नहीं जाँचा जाता।
- युनाइटेड स्टेट्स में उद्योग स्वीकार करते हैं कि 4 बिलियन पाउंड विषैले रसायन वह छोड़ते हैं।
- औसतन आज युनाइटेड स्टेट्स का व्यक्ति पिछले 50 वर्षों के मुक़ाबले दुगने संसाधन इस्तेमाल करता है।
- 50 साल पहले एक व्यक्ति अपनी पूरी ज़िंदगी में जितने विज्ञापन देखता था उससे अधिक विज्ञापनआज का व्यक्ति एक साल में देखता है।
- युनाइटेड स्टेट्स में लोगों की राष्ट्रीय ख़ुशी अपनी चोटी पर 1950 में थी।
- यूरोप के मुक़ाबले युनाइटेड स्टेट्स में लोग 3-4 गुना अधिक समय ख़रीदारी करते बिताते हैं।
- 1970 के मुक़ाबले एक औसत युनाइटेड स्टेट्स के मकान का आकार दोगुना हो गया है।
- आज युनाइटेड स्टेट्स में एक व्यक्ति 41/2 पाउंड वज़न का कूड़ा एक दिन में तैयार कर देता है जोकि 30 साल पहले की दर से दोगुना हो गया है।
- हरेक के लिए कचरे का डिब्बा बेकार की चीज़ों का ढेर है जिसे वे नियंत्रण में रखते हैं।70 कचरे के डिब्बे बेकार चीज़ों के ऊपर की तरफ़ कबाड़ बनाने के लिए बने थे, उस एक कबाड़ पर क्या आप अंकुश लगा सकते हैं?
चित्र (सन्दर्भ):
सभी चित्र द स्टोरी ऑफ़ स्टफ से लिए गए हैं।
सन्दर्भ :
https://www.storyofstuff.org/wp-content/uploads/2020/01/StoryofStuff_FactSheet.pdf
https://www.youtube.com/watch?v=5oieiQyN5AY
https://www.storyofstuff.org/