कैसे पता लगायी गयी, डीएनए की संरचना ?

मेरठ

 26-04-2020 11:00 AM
कोशिका के आधार पर

हमने इसे अनुक्रमित किया है, इसे हमारे भोजन के लिए संशोधित किया है, और इस पर अरबों डॉलर की कंपनियों का निर्माण किया है। लेकिन हम में से कई लोगों ने इसकी तस्वीर कभी नहीं देखी है। निश्चित रूप से यह हमारा आनुवंशिक कोड है, जो डीएनए (DNA) के स्ट्रैंड (Strand) के साथ संग्रहीत है और एक डबल हेलिक्स (Double Helix) में संरचित है। 1953 में, जब जेम्स वाटसन (James Watson) और फ्रांसिस क्रिक (Francis Crick) ने पहली बार डीएनए के प्रसिद्ध आकार को तैयार किया, वे एक्स-रे विवर्तन द्वारा उत्पादित डीएनए की एक अस्पष्ट छवि, सिद्धांत, अंतर्ज्ञान और "फोटो 51" पर बहुत अधिक निर्भर थे।


2012 में, पहली बार, मनुष्यों ने डीएनए की प्रत्यक्ष तस्वीरें लीं। इटली के वैज्ञानिकों ने एक तकनीक विकसित की, जो दो छोटे सिलिकॉन के खंभे के बीच डीएनए के गुच्छे को खींचती है, फिर एक इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप (Electron Microscope) के माध्यम से उनकी तस्वीर खींची। डीएनए के एक स्ट्रैंड को नष्ट करने के लिए उसके अवलोकन (अवलोकन से तात्पर्य है किसी चीज़ को देखने का, जिसका मतलब है कि प्रकाश का किसी वस्तु पर पड़ना। प्रकाश का गिरना डीएनए को नष्ट करने के लिए पर्याप्त ऊर्जावान है) का कार्य ही पर्याप्त है। यही कारण है जो इस तस्वीर को इतना प्रभावशाली और कैप्चर (Capture) करने के लिए इतना जटिल बनाता है। डीएनए स्ट्रैंड के एक छोटे बंडल के इस इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप फोटोग्राफ में पहली बार डीएनए की डबल-हेलिक्स संरचना प्रदर्शित की गई है।

चित्र (सन्दर्भ):
1.
मुख्य चित्र में लेख में संदर्भित छवि के साथ डीएनए का आधुनिक व्यक्तव्य दिखाया गया है।, Prarang
2. दूसरा चित्र लेख में संदर्भित चित्र है। (फोटो 51, डीएनए का एक्स-रे विवर्तन पैटर्न दिखा रहा है), Wikipedia

सन्दर्भ:
1.
https://www.livescience.com/25163-dna-directly-photographed-for-first-time.html
2. https://en.wikipedia.org/wiki/Photo_51

RECENT POST

  • आइए नजर डालें दिवंगत अमेरिकी वॉरेन मिलर के बेहतरीन स्की प्रदर्शन पर
    य़ातायात और व्यायाम व व्यायामशाला

     10-12-2023 09:41 AM


  • सत्यानंद स्टोक्स: एक अमेरिकी क्वेकर जिनके सेब व समाज सेवा ने आज तक हिमाचल में मिठास घोल दी
    साग-सब्जियाँ

     09-12-2023 10:28 AM


  • अब आप मेरठ में ही ले सकेंगे, तितलियों की बेहतरीन उड़ान का आनंद
    तितलियाँ व कीड़े

     08-12-2023 10:04 AM


  • भारत में बेरोज़गारी, असमान वेतन स्वरूप को संबोधित करने के लिए उपयुक्त डेटा व् सर्वेक्षण
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     07-12-2023 09:36 AM


  • पैरिस शांति समझौते ने 20 वर्षों तक चले कंबोडिया-वियतनाम युद्ध को कैसे समाप्त किया?
    उपनिवेश व विश्वयुद्ध 1780 ईस्वी से 1947 ईस्वी तक

     06-12-2023 10:42 AM


  • दिल को झकझोर देती हैं, पंजाब की यह चार दुखद लोक प्रेम कथाएं
    ध्वनि 2- भाषायें

     05-12-2023 09:35 AM


  • पूर्वी भारत में ‘कांथा’ कढ़ाई कैसे करती थी, महिलाओं के भावों को प्रर्दशित?
    स्पर्शः रचना व कपड़े

     04-12-2023 09:44 AM


  • आइए नजर डालें उत्तर भारतीय शादियों के कुछ रोमांचक दृश्यों पर
    सिद्धान्त 2 व्यक्ति की पहचान

     03-12-2023 09:30 AM


  • फायदेमंद होकर भी हानिकारक क्यों है, रैट-होल खनन
    खदान

     02-12-2023 09:56 AM


  • हिंदू व जैन धर्म अपनाने वाले चालुक्य राजा कुमारपाल के साम्राज्य का विवरण,अपभ्रंश भाषा में
    ध्वनि 2- भाषायें

     01-12-2023 12:01 PM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id