भालू, साँप और तोते के करतबों को पेश करता सन 1936 का एक विहंगम चलचित्र

दृष्टि II - अभिनय कला
22-03-2020 12:15 PM
भालू, साँप और तोते के करतबों को पेश करता सन 1936 का एक विहंगम चलचित्र

नीचे दिया गया चलचित्र सन 1936 में इरविन संग्रह से लिया गया है। चलचित्र के प्रारंभ में एक तोता प्रशिक्षक बगीचे में जमीन पर बैठा है और उसके तोते जमीन पर आसपास खेल रहे हैं। तोते कभी लुढ़कते हैं, कभी ताश के पत्तों को पलटते हैं, छल्ले से गुजरना, गोल घूमना (merry-go-round), सिक्कों को उठाना इत्यादि करतब करते दिखाई दे रहे हैं। एक कबूतर द्वारा गाड़ी पर तोते को खींचने वाले दृश्य और स्थानीय बच्चे और वयस्क के उत्साहित चहेरे देखते ही बन रहे हैं। इस चलचित्र में एक तोते द्वारा दागी गयी तोप के विहंगम दृश्य भी हैं। चलचित्र के अगले भाग में साँप को पकड़ने वाले एक मदारी या सपेरे के करतब और कोबरा को प्रदर्शित करते हुए उसके दृश्य और चलचित्र के अंत में छोटे भालू के करतब दिखाते हुए द्रिश्यन्वित किया गया है।

सन्दर्भ:
1.
https://www.youtube.com/watch?v=P6j1g4aB1ls