विलुप्त होने की स्थिति में है दुर्लभ समुद्री रेशम

मेरठ

 09-12-2019 12:55 PM
स्पर्शः रचना व कपड़े

सदियों से लोगों के दिलों पर राज करने वाला रेशम पहनने वाले के व्यक्तित्व में चार चांद लगा देता है। ऐसे ही रेशम कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से एक है समुद्री रेशम जो अत्यंत महीन, दुर्लभ और मूल्यवान कपड़ा है और लंबे रेशमी रेशा या सूत्रगुच्छ से बना होता है जिसे पेन शेल (pen shell) द्वारा अपने पैर में एक ग्रंथि द्वारा स्रावित किया जाता है। समुद्री रेशम का उत्पादन 20 वीं शताब्दी की शुरुआत तक बड़े समुद्री द्विकपाटी सीप (पिना नोबिलिस (Pinna nobilis)) से भूमध्यसागरीय क्षेत्र में हुआ था।

सीप कभी-कभी लगभग एक मीटर लंबा होता है, जो बहुत मजबूत पतले रेशे के गुच्छे के साथ चट्टानों से चिपक जाता है। इन रेशे या सूत्रगुच्छ (जो 6 सेमी तक लंबे हो सकते हैं) को काटा जाता है और नींबू के रस के साथ इसे सुनहरे रंग में बदल दिया जाता है, जो कभी फीका नहीं पड़ता है। इन रेशों से उत्पन्न होने वाला कपड़ा, रेशम के कपड़े की तुलना में अधिक महीन बुना जाता है और वह अत्यंत हल्का और गर्म होता है। यह कहा जाता था कि इन रेशों से एक महिला के लिए बनाए गए एक जोड़ी दस्ताने और मोजे अखरोट के आधे खोल और एक छोटे से डिब्बे में रखे जा सकते थे।

समुद्री रेशम के इतिहास की बात की जाएं तो पूर्वी हान राजवंश की शुरुआत में, चीनी इतिहास दस्तावेज में समुद्री रेशम के आयात का जिक्र पाया गया है। जेसन और अर्गोनॉट द्वारा मंगई गई स्वर्ण ऊन की प्रकृति की व्याख्या के रूप में समुद्री रेशम का सुझाव दिया गया था, लेकिन विद्वानों ने इस परिकल्पना को अस्वीकार कर दिया गया था। वहीं अंग्रेजी नाम “सी सिल्क (sea silk)” का शुरुआती उपयोग अनिश्चित बना हुआ है, लेकिन ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने समुद्र-रेशमकीट को "जीनस पिन्ना के एक द्विकपाटी सीप" के रूप में परिभाषित किया है।

वहीं वर्तमान समय में पिन्ना नोबिलिस के विलुप्त होने का खतरा काफी ज्यादा बन गया है, आंशिक रूप से पिन्न नोबिलिस को अत्यादिक रूप से पकड़ने, समुद्री घास के मैदानों में गिरावट, और प्रदूषण के कारण से। जैसा कि इनकी आबादी में एकदम से गिरावट आई है, इससे आखिरी समुद्री रेशम का उद्योग भी लगभग बंद हो गया है, और कला अब केवल सार्डिनिया के पास सेंट एंथिओको द्वीप पर मौजूद एक महिला (चियारा विगो) के पास ही संरक्षित रह गई है।
चियारा विगो अपने परिवार की 24 पीढ़ियों के बाद अब इस रहस्यों की रखवाली करती आ रही है। वर्तमान समय में, वह पृथ्वी पर एकमात्र व्यक्ति है जो समुद्र-रेशम की कटाई, सुखाने और कशीदाकारी के बारे में जानती है। वीगो के परिवार कि महिलाओं द्वारा यह परंपरा 1000 से अधिक वर्षों से जीवित रखी गई है। वहीं विगो का मानना है कि उनकी स्केलपेल (scalpel) विधि, जिसमें वे क्लैम (clams) के बाल को काटती हैं, जिससे क्लैम को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

संदर्भ :-
1.
https://bit.ly/2sa3zLE
2. https://bit.ly/35Hyr4T
3. https://en.wikipedia.org/wiki/Sea_silk

RECENT POST

  • मेरठ की ऐतिहासिक गंगा नहर प्रणाली, शहर को रौशन और पोषित कर रही है!
    नदियाँ

     18-09-2024 09:18 AM


  • क्यों होती हैं एक ही पौधे में विविध रंगों या पैटर्नों की पत्तियां ?
    कोशिका के आधार पर

     17-09-2024 09:16 AM


  • आइए जानें, स्थलीय ग्रहों एवं इनके और हमारी पृथ्वी के बीच की समानताओं के बारे में
    पर्वत, चोटी व पठार

     16-09-2024 09:34 AM


  • आइए, जानें महासागरों से जुड़े कुछ सबसे बड़े रहस्यों को
    समुद्र

     15-09-2024 09:27 AM


  • हिंदी दिवस विशेष: प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण पर आधारित, ज्ञानी.ए आई है, अत्यंत उपयुक्त
    संचार एवं संचार यन्त्र

     14-09-2024 09:21 AM


  • एस आई जैसी मानक प्रणाली के बिना, मेरठ की दुकानों के तराज़ू, किसी काम के नहीं रहते!
    सिद्धान्त I-अवधारणा माप उपकरण (कागज/घड़ी)

     13-09-2024 09:10 AM


  • वर्षामापी से होता है, मेरठ में होने वाली, 795 मिलीमीटर वार्षिक वर्षा का मापन
    जलवायु व ऋतु

     12-09-2024 09:25 AM


  • परफ़्यूमों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायन डाल सकते हैं मानव शरीर पर दुष्प्रभाव
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     11-09-2024 09:17 AM


  • मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक युग तक, कैसा रहा भूमि पर फ़सल उगाने का सफ़र ?
    मध्यकाल 1450 ईस्वी से 1780 ईस्वी तक

     10-09-2024 09:32 AM


  • पेट्रोलियम के महत्वपूर्ण स्रोत हैं नमक के गुंबद
    खनिज

     09-09-2024 09:43 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id