मेरठ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है सूरज कुंड

मेरठ

 13-11-2019 11:38 AM
वास्तुकला 1 वाह्य भवन

मेरठ शहर जहां प्रिंटिंग प्रेस (Printing press) का केंद्र माना जाता है तो वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी भारत के मुख्य शहरों में से एक है। दिगंबर जैन मंदिर, शाही जामा मस्जिद, सेंट जॉन चर्च, औगर्नाथ मंदिर, शहीद स्मारक, गांधी बाग, शाहपीर की समाधि, शाही ईद गाह, परीक्षितगढ़ किला, बाले मियाँ की दरगाह आदि मेरठ और इसके आसपास स्थित मुख्य पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। यहां स्थित एक अन्य पर्यटन स्थल सूरज कुंड के नाम से विख्यात है।

इस स्थल में सुरज कुंड नाम का एक विशाल तालाब स्थित है। इस तालाब का निर्माण सन् 1714 में लावर जहावर लाल नामक एक व्यापारी द्वारा किया गया था। ऐसा माना जाता है कि शुरूआती समय में तालाब पवित्र जल से भरा हुआ था किंतु समय बदलने के साथ यह जल वाष्पीकृत होता चला गया और अंततः सूखे तालाब में परिवर्तित हुआ। इसके बहुत समय बाद तालाब को अबु-नाला के पानी से भरा गया। वर्तमान समय में तालाब को गंगा नहर के पानी से भरा गया है। भारत के मुख्य 5 कुंडों में से इस कुंड को सबसे बड़ा कुंड माना जाता है। अंग्रेजों के शासन काल में तालाब को "मंकी टैंक" ( Monkey tank) नाम दिया गया गया था। किवदंतियों के अनुसार महाभारत काल में इस स्थल पर कर्ण ने अपना कवच और कुंडल भगवान सूर्य को अर्पित किये थे जिस कारण स्थल का नाम सूरज कुंड पडा।

सूरज कुंड की मुख्य विशेषता यहां स्थित सूरज कुंड पार्क है जिसे मेरठ शहर का एक ऐतिहासिक पार्क माना जाता है। पार्क चारों ओर से कई छोटे मंदिरों से घिरा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि इन मंदिरों का निर्माण शाहजहाँ के काल में किया गया था। बाबा मनोहर नाथ मंदिर, मां चंडी देवी मंदिर तथा मंसा देवी मंदिर यहां के मुख्य मंदिरों में से एक है। इसके अतिरिक्त यहां ऐतिहासिक स्मारक शाहपीर की दरगाह तथा बडे मियां की दरगाह भी स्थित है। पार्क में कई अभ्यारण्य तथा सती स्तम्भ भी हैं। सूरज कुंड पार्क जनता के लिए मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होने के पर्याप्त अवसर प्रदान करता है। नगर निगम द्वारा बनाए गए पार्क के परिसर के भीतर विविध वनस्पतियों और जीवों को देखा जा सकता है।

वर्तमान में पार्क को नगर निगम द्वारा सार्वजनिक पर्यटन स्थल के रूप में बदल दिया गया है तथा प्रवेश पाने के लिए टिकट प्रणाली की व्यवस्था भी की गयी है। प्रत्येक वर्ष दशहरा के शुभ अवसर पर यहां एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें लोगों की विशाल संख्या देखी जा सकती है। क्षेत्र में अब एक लोकप्रिय शॉपिंग सेंटर (Shopping Center) भी है, जिसमें बहुत सी अच्छी खेल विनिर्माण कंपनियाँ अपनी खेल वस्तुओं को उपलब्ध करवा रही हैं।

संदर्भ:
1. https://www.meerutonline.in/city-guide/suraj-kund-meerut
2. https://www.tripuntold.com/uttar-pradesh/meerut/suraj-kund-park/
3. https://en.wikipedia.org/wiki/Meerut#Tourist_destinations
4. https://www.exploreouting.com/attraction/suraj-kund-park

RECENT POST

  • पृथ्वी पर मौजूद प्रत्येक वस्तु निर्मित है ब्रह्माण्डीय धूल से
    खनिज

     27-07-2024 09:32 AM


  • सुबह नाश्ते से लेकर शाम की चाय और ‘हाई टी’ पर देखा जा सकता है ब्रिटिश व्यंजनों का प्रभाव
    स्वाद- खाद्य का इतिहास

     26-07-2024 09:32 AM


  • मेरठ के चमेली और सूरजमुखी जैसे गैमोपेटलस पौधों के बारे में कितना जानते हैं, आप?
    बागवानी के पौधे (बागान)

     25-07-2024 09:47 AM


  • अब आप मेरठ में भी उगा सकते हैं, कुछ प्रसिद्ध व सुंदर समुद्र तटीय पौधे
    निवास स्थान

     24-07-2024 09:45 AM


  • अपनी सूंघने की क्षमता की सराहना करें और गंध विकारों से बचें
    गंध- ख़ुशबू व इत्र

     23-07-2024 09:32 AM


  • गुजरात में चालुक्य एवं वाघेला राजवंश के शासन में हिंदू शिल्प ने गढ़े नए कीर्तिमान
    मघ्यकाल के पहले : 1000 ईस्वी से 1450 ईस्वी तक

     22-07-2024 09:40 AM


  • आइए देखें, मेरठ शहर के कुछ पुराने और दुर्लभ चलचित्र
    द्रिश्य 1 लेंस/तस्वीर उतारना

     21-07-2024 09:04 AM


  • मेरठ में भी मिलेगा सबसे ज्यादा बिकने वाला, मोनोपोली नामक बोर्ड खेल
    हथियार व खिलौने

     20-07-2024 09:20 AM


  • प्रथम विश्व युद्ध में, भारतीय सैनिकों का विभिन्न स्थानों पर योगदान है प्रशंसनीय
    उपनिवेश व विश्वयुद्ध 1780 ईस्वी से 1947 ईस्वी तक

     19-07-2024 09:33 AM


  • जिज्ञासा एवं खोज की देन हैं मानवता की यह सबसे बड़ी चिकित्सा उपलब्धियां
    कीटाणु,एक कोशीय जीव,क्रोमिस्टा, व शैवाल

     18-07-2024 09:43 AM






  • © - 2017 All content on this website, such as text, graphics, logos, button icons, software, images and its selection, arrangement, presentation & overall design, is the property of Indoeuropeans India Pvt. Ltd. and protected by international copyright laws.

    login_user_id