क्रिकेट विश्व कप में भारत के कुछ यादगार लम्हे

हथियार और खिलौने
23-06-2019 09:15 AM

नमस्कार दोस्तों, आज रविवार है और पुनः आपके लिए हम एक मनोरंजक विडियो लेके आये है। अभी सभी रामपुर वासियों के ऊपर क्रिकेट का बुखार सर चढ़ के बोल रहा होगा, और होना भी चाहिए क्योंकि अभी क्रिकेट विश्व कप चल रहा है और पूरे देश को यह उम्मीद है कि 1983 और 2011 का जादू दोबारा दोहराया जाएगा और भारत फिरसे विश्व विजेता बन कर ख़िताब अपने नाम करेगा। इस क्रिकेट विश्व कप के उत्साह को देखते हुए हम आपके लिए आज एक क्रिकेट से सम्बंधित विडियो (video) लाए है। इस विडियो में 1983 से लेकर 2011 तक विश्व कप में भारत के सभी महत्वपूर्ण क्षणों को दिखाया गया है।

ऊपर दिए गए विडियो में 25 जून 1983 को भारत द्वारा पहली बार कपिल देव के कप्तानी में विश्व कप अपने नाम करना, 2002 में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज (NatWest Series) जीतने से लेकर 2011 विश्व कप के फाइनल (Final) मैच में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा उस शानदार छक्के के साथ विश्व कप जीतने तक सभी यादगार क्षणों को एक साथ एक ही विडियो में दिखाया गया है। तो आप भी इस विडियो को देखिये और उन बेहतरीन लम्हों को याद करिए और साथ साथ प्रार्थना कीजिये कि इस बार भी भारत विश्व कप अपने देश लेकर आये और हमे गौरवान्वित करे।

इस चलचित्र को प्रदर्शित किया है watanideasirjee चैनल द्वारा।

संदर्भ:

1. https://www.youtube.com/watch?v=MAtfMy9UvU8